लाइव न्यूज़ :

कॉमेडियन जैरी स्टिलर ने 92 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा, पिता की मौत पर बेटे ने लिखा भावुक पोस्ट

By अमित कुमार | Updated: May 11, 2020 20:40 IST

स्टिलर को ब्रॉडवे और यूएस के शो "सीनफील्ड" से एक अलग पहचान मिली थी। फैंस सोशल मीडिया पर कमेंट कर इस दिग्गज अभिनेता को श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देइससे पहले गायक और संगीतकार बेट्टी राइट का निधन की खबर भी आई थी। फेमस सिंगर का 66 वर्ष की आयु में निधन हो गयाकॉमेडियन जैरी स्टिलर के निधन से फैंस के बीच शोक की लहर है।

दिग्गज अभिनेता और कॉमेडियन जैरी स्टिलर के निधन से फैंस के बीच शोक की लहर है। 92 साल की उम्र में जैरी स्टिलर का निधन हो गया। इस बात की जानकारी उनके बेटे ने लोगों को दी। फैंस सोशल मीडिया पर कमेंट कर इस दिग्गज अभिनेता को श्रद्धांजलि दे रहे हैं। स्टिलर को ब्रॉडवे और यूएस के शो "सीनफील्ड" से एक अलग पहचान मिली थी।

पिता की मौत के बाद उनके बेटे ने सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखकर अपनी बात बताई। उन्होंने ने लिखा- मुझे दुख के साथ कहना पड़ रहा है कि मेरे पिता जैरी स्टिलर का निधन हो गया है। वह एक अच्छे पिता और एक अच्छे दादा थे। इसके साथ ही वह एक अच्छे पति भी रहे। आप बहुत याद आएंगे डैड। हम सब आपसे बहुत प्यार करते हैं। सोशल मीडिया पर फैंस लगातार उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

इससे पहले गायक और संगीतकार बेट्टी राइट का निधन की खबर भी आई थी। फेमस सिंगर का 66 वर्ष की आयु में निधन हो गया। सिंगर को खासतौर पर "क्लीन अप वुमन" और "व्हेयर इज द लव" के लिए जाना जाता था। खबरों की मानें तो राइट का रविवार को मियामी में उनके घर पर ही निधन हुआ। एस-कर्व रिकॉर्ड्स के स्टीव ग्रीनबर्ग ने न्यूयॉर्क टाइम्स को बताया कि राइट को कैंसर था।

 बेट्टी राइट को पहली बार सफलता 1971 की "क्लीन अप वुमन" से मिली थी। सिंगर ने जब यह गीत रिकॉर्ड किया गया तब राइट सिर्फ 17 साल की थीं। इसके बाद उन्होंने कभी पीछे पलटकर नहीं देखा। यह गाना बिलबोर्ड आर एंड बी और पॉप चार्ट दोनों पर शीर्ष 10 में शामिल हुआ था। सिंगर ने अपने किरयर में अपार सफलताएं हासिल की थीं। 

टॅग्स :हॉलीवुड सेलिब्रिटीबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच