लाइव न्यूज़ :

पीएम मोदी ने जनता से मांगे 9 मिनट तो एजाज खान ने किया कटाक्ष,-करोना यह समझेगा कि भारत में अब कोई नहीं है तो...

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: April 3, 2020 13:21 IST

पीएम नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने कहा है कि 5 अप्रैल को देश के सभी लोग अपने घरों की लाइट बंद कर देंगे, और अपने घर की खिड़की या दरवाजे पर आकर दीया, मोमबत्ती या मोबाइल की टॉर्च लाइट जलाएंगे।

Open in App
ठळक मुद्देप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज देशवासियों को सुबह नौ बजे वीडियो संदेश जारी कर संबोधित किया हैवीडियो संदेश में पीएम नरेंद्र मोदी ने कोरोना वायरस और लाॉकडाउन को लेकर कई बातें कहीं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज देशवासियों को सुबह नौ बजे वीडियो संदेश जारी कर संबोधित किया है। इस वीडियो संदेश में पीएम नरेंद्र मोदी ने कोरोना वायरस और लाॉकडाउन को लेकर कई बातें कहीं। पीएम मोदी ने लोगों ने 5 अप्रैल को रात 9 बजे का 9 मिनट का समय मांगा है। पीएम की इस बात पर बॉलीवुड एक्टर एजाजा खान ने रिएक्शन दिया है।

पीएम ने कहा है कि इस बार पूरे देश की एकजुटता दिखाने के लिए 5 अप्रैल को रात 9 बजे प्रकाश फैलाए। पीएम नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने कहा है कि 5 अप्रैल को देश के सभी लोग अपने घरों की लाइट बंद कर देंगे, और अपने घर की खिड़की या दरवाजे पर आकर दीया, मोमबत्ती या मोबाइल की टॉर्च लाइट जलाएंगे।

ऐसे में पीएम की इस अपील पर एजाज खान ने ट्वीट किया है। एक्टर ने लिखा है कि मोदी जी सबको बिग बॉस खिला रहे हैं, हफ्ते में एक बार आते हैं और नया टास्ट देकर चले जाते हैं। इसके अलावा एजाज ने एक और ट्वीट किया है। एक्टर ने लिखा है कि सारी लाइट जब बंद हो जाएंगी तो करोना यह समझेगा कि भारत में अब कोई नहीं है तो वह भाग जाएगा। धन्यवाद मोदी जी।

पीएम मोदी ने कहा, ''130 करोड़ देशवासियों के महासंकल्प को नई ऊंचाइयों पर ले जाना है। 5 अप्रैल को रविवार को, रात 9 बजे मैं आप सबके 9 मिनट चाहता  हूं।ध्यान से सुनिएगा, 5 अप्रैल को रात 9 बजे, घर की सभी लाइटें बंद करके, घर के दरवाजे पर या बालकनी में, खड़े रहकर, 9 मिनट के लिए मोमबत्ती, दीया, टॉर्च या मोबाइल की फ्लैशलाइट जलाएं। 

 उस समय यदि घर की सभी लाइटें बंद करेंगे, चारो तरफ जब हर व्यक्ति एक-एक दीया जलाएगा, तब प्रकाश की उस महाशक्ति का ऐहसास होगा, जिसमें एक ही मकसद से हम सब लड़ रहे हैं, ये उजागर होगा।

टॅग्स :कोरोना वायरसबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच