लाइव न्यूज़ :

हादसाः गोवा में कार के पानी में गिरने की वजह से अभिनेत्री ईश्वरी देशपांडे की मौत

By अनिल शर्मा | Updated: September 21, 2021 18:48 IST

अधिकारियों के मुताबिक, गोवा में अरपोरा के पास सोमवार तकरीबन सुबह 5:30 बजे पुणे की 25-वर्षीय अभिनेत्री ईश्वरी देशपांडे और उनके दोस्त शुभम देडगे (28) की कार के पानी में गिर जाने से दोनों की मौत हो गई।

Open in App
ठळक मुद्देअभिनेत्री ईश्वरी देशपांडे की गोवा में एक कार दुर्घटना में कथित तौर पर मौत हो गई हैईश्वरी ने कुछ दिन पहले हिंदी और मराठी प्रोजेक्ट्स की शूटिंग पूरी की थी

अभिनेत्री ईश्वरी देशपांडे की गोवा में एक कार दुर्घटना में मौत हो गई है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, हादसा सोमवार की सुबह बर्देज़ तालुका के अरपोरा (हडफडे गांव) के पास हुई। 25 वर्षीय अभिनेत्री अपने दोस्त शुभम दडगे के साथ थीं। हादसे में दोनों की मौत हो गई है। उनकी कार बागा क्रीक में गिर गई थी।

अधिकारियों के मुताबिक, गोवा में अरपोरा के पास सोमवार तकरीबन सुबह 5:30 बजे पुणे की 25-वर्षीय अभिनेत्री ईश्वरी देशपांडे और उनके दोस्त शुभम देडगे (28) की कार के पानी में गिर जाने से दोनों की मौत हो गई। इंस्पेक्टर सूरज गवास ने बताया, "शुरुआती जांच में लगता है कि कार पर नियंत्रण खो जाने की वजह से यह दुर्घटना हुई।

खबरों की मानें तो  शुभम और ईश्वरी अगले महीने सगाई करने की योजना बना रहे थे। दोनों बुधवार को गोवा गए थे। रिपोर्ट्स यह भी बताती हैं कि ईश्वरी ने कुछ दिन पहले हिंदी और मराठी प्रोजेक्ट्स की शूटिंग पूरी की थी।

ईश्वरी सुनील चौथमल की मराठी फिल्म 'प्रेमचे साइड इफेक्ट्स' से करियर की शुरुआत करने वाली थीं। अभिनेता अभिनय बेर्डे ने इंस्टाग्राम पर अभिनेत्री के असामयिक निधन पर शोक व्यक्त किया है।

टॅग्स :बॉलीवुड अभिनेत्रीबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच