The Big Bull First Look : 7 साल बाद फिर साथ दिखेंगे अजय और अभिषेक, शेयर बाजार के घोटालों पर आधारित फिल्म 'दि बिग बुल' पोस्टर रिलीज
By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: January 2, 2020 17:12 IST2020-01-02T17:12:20+5:302020-01-02T17:12:20+5:30
दर्शकों को काफी वक्त से द बिग बुल का इंतजार है। फिल्म का फर्स्ट लुक आ गया है। इसमें अभिषेक बच्चन कुख्यात शेयर ब्रोकर हर्षद मेहता का किरदार निभा रहे हैं।

The Big Bull First Look : 7 साल बाद फिर साथ दिखेंगे अजय और अभिषेक, शेयर बाजार के घोटालों पर आधारित फिल्म 'दि बिग बुल' पोस्टर रिलीज
अजय देवगन की अपकमिंग मूवी 'दि बिग बुल' का नया पोस्टर सामने आया है। इस फिल्म में अजय देवगन के अलावा अभिषेक बच्चन और इलियाना डिक्रूज अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। इस फिल्म का निर्देशन किया है कुकी गुलाटी ने।
दर्शकों को काफी समय से द बिग बुल फिल्म का इंतजार था। अब इस फिल्म का पहला पोस्टर रिलीज हो गया है। खुद अजय देवगन और अभिषेक बच्चन ने फिल्म का पोस्टर रिलीज किया है।
इस फिल्म में अभिषेक बच्चन कुख्यात शेयर ब्रोकर हर्षद मेहता का किरदार निभाते नजर आने वाले हैं। फिल्म हर्षद मेहदा के जीवन और उनके वित्तीय अपराधों पर आधारित है।इस फिल्म में 1990 और 2000 के बीच हुए शेयर बाजार की वास्तविक घटनाएं दिखाई जाएंगी।
हर्षद मेहदा बिग बुल कहा जाता था, क्योंकि उसने स्टॉक मार्केट में बुल रन शुरू किया था। हर्षद मेहता के घोटाले के चलते देश का पूरा वित्तीय बाजार हिल गया था।इसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।हर्षद मेहता की 2001 में 27 की उम्र में मौत हो गई थी।
पोस्टर में अभिषेक अंधेरे में खड़े नजर आ रहे हैं। वह अपनी अंगुली को अपने होठों पर रखे हुए काफी गंभीर दिख रहे हैं। इस पोस्टर के बैकग्राउंड में लिखा है 2020 इज द ईयर ऑफ द बिग बुल...वह शख्स जो अपने सपनों को भारत को बेच दिया।