बाप, बाप होता है और रिश्ते में वो हमारे..,दसवीं के लिए अमिताभ बच्चन से तुलना किए जाने पर यूजर से बोले अभिषेक बच्चन
By अनिल शर्मा | Updated: April 13, 2022 14:01 IST2022-04-13T13:45:52+5:302022-04-13T14:01:03+5:30
अभिषेक बच्चन की फिल्म 'दसवीं' हाल ही में ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्विक्स पर रिलीज हुई है।

बाप, बाप होता है और रिश्ते में वो हमारे..,दसवीं के लिए अमिताभ बच्चन से तुलना किए जाने पर यूजर से बोले अभिषेक बच्चन
मुंबईः बॉलीवुड के जूनियर बी अभिषेक बच्चन की उनकी हालिया रिलीज फिल्म दसवीं को लोग खूब पसंद कर रहे हैं। खासकरके अभिषेक बच्चन के अभिनय की लोग काफी तारीफ कर रहे हैं और उनकी तुलना पिता अमिताभ बच्चन से कर रहे हैं। ऐसे ही एक यूजर ने जब अभिषेक के अभिनय की तारीफ करते हुए उनकी तुलना अमिताभ बच्चन से की तो उन्होंने मजेदार जवाब दिया, जिसे लोग खूब पसंद कर रहे हैं।
अभिषेक अपने पिता अमिताभ बच्चन से अपनी तुलना करना नहीं चाहते हैं। अभिषेक बच्चन की फिल्म 'दसवीं' हाल ही में ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्विक्स पर रिलीज हुई है। 'दसवीं' में अभिषेक बच्चन के अभिनय से प्रभावित होकर एक यूजर ने सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा- “दसवीं के बाद अब अमिताभ बच्चन को लोग कहेंगे कि ये अभिषेक बच्चन के पिता हैं। क्या फिल्म है, क्या एक्टिंग की है आपने अभिषेक बच्चन।”
After this movie, looking at @SrBachchan people will say, “see that man, he is @juniorbachchan’s father”
— Lokesh Jaiswal (@lokesh0210) April 11, 2022
What a movie! #Dasvi 👏👏
What a class acting! #Abhishek#YamiGautam#NimratKaur#maddock#netflix#AbhishekBachchan#AmitabhBachchanpic.twitter.com/mlR0asOqB6
अभिषेक बच्चन ने जवाब देते हुए फैन को धन्यवाद कहा, इसके साथ ही उन्होंने पापा अमिताभ को सम्मान देते और हुए एक मजेदार बात लिखी। अभिषेक बच्चन ने ट्वीट किया, “ तारीफ के लिए धन्यवाद, लेकिन नहीं...बाप, बाप होता है और रिश्ते में वो हमारे...ये तो आप जानते ही हैं।”
गौरतलब है कि तुषार जलोटा निर्देशित फिल्म 'दसवीं' में अभिषेक बच्चन ने राजनेता का का किरदार निभाया है। वहीं निमरत कौर ने उनकी पत्नी का किरदार निभाया है, जो पति के जेल जाने के बाद मुख्यमंत्री बन जाती है। यामी गौतम जेलर की भूमिका में हैं।