कश्मीरी पंडितों पर बनी फिल्म 'शिकारा' को लेकर आमिर खान ने किया ट्वीट, लिखा- इतिहास की दुखद घटनाओं...
By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: February 7, 2020 17:00 IST2020-02-07T17:00:17+5:302020-02-07T17:00:17+5:30
आमिर खान की शुभकामनाएं कुछ ऐसी हैं जो पूरी टीम को आत्मविश्वास प्रदान करते हुए, एक मजबूत समर्थन के रूप में काम करेगी।

कश्मीरी पंडितों पर बनी फिल्म 'शिकारा' को लेकर आमिर खान ने किया ट्वीट, लिखा- इतिहास की दुखद घटनाओं...
निर्माता निर्देशक विधु विनोद चोपड़ा की फिल्म शिकारा आप पर्दे पर रिलीज हो गई है। ऐसे में आमिर खान ने अपने दोस्त विधु विनोद चोपड़ा की फिल्म शिकारा के लिए उनको बधाई दी है।इस खास विषय के महत्व को समझाते हुए आमिर खान ने फिल्म को शुभकामनाएं दी हैं।आमिर खान की शुभकामनाएं कुछ ऐसी हैं जो पूरी टीम को आत्मविश्वास प्रदान करते हुए, एक मजबूत समर्थन के रूप में काम करेगी।
आमिर खान (Aamir Khan) ने अपने ट्विटर एकाउंट पर विधु विनोद चोपड़ा सहित पूरी टीम को शुभकामनाएं देते हुए लिखा,"आप सभी को बहुत बहुत शुभकामनाएं विनोद! शिकारा हमारे हाल के इतिहास की सबसे दुखद घटनाओं में से एक है। एक ऐसी कहानी जो बताई जानी चाहिए।
वहीं, आमिर खान की हार्दिक शुभकामनाओं पर विधु विनोद चोपड़ा फिल्म्स के आधिकारिक हैंडल ने एक्टर को धन्यवाद दिया है। आमिर खान ने कई प्रोजेक्ट्स पर विधु विनोद चोपड़ा के साथ काम किया है। अभिनेता की हार्दिक शुभकामनाओं ने निश्चित रूप से पूरी टीम को प्रोत्साहित कर दिया है।
Wishing you all the very best Vinod!
— Aamir Khan (@aamir_khan) February 7, 2020
Shikara is a film about one of the most tragic events in our recent history. A story that needs to be told. https://t.co/IjssVfrwus
करीब 30 साल के बाद डायरेक्टर विधु विनोद चोपड़ा कश्मीरी पंडितो के पलायन का दर्द बड़े पर्दे पर लाए हैं। आज फिल्म शिकारा रिलीज हो गई है। कश्मीरी पंडितों की लाइफ पर बनी ये फिल्म आपको अंदर तक झकझोर कर रख देगी।
फिल्म की कहानी शिव और शांति के इर्द गिर्द घूमती हुई नजर आती है जो कश्मीर की खूबसूरत वादियों में एक सीधा साधा जीवन बीता रहे होते हैं। लेकिन इन दोनों के लाइफ में उस वक्त भूचाल मचता है जब इन्हें कश्मीर घाटी से बाहर अपना आशियाना छोड़कर रिफ्यूजी कैंप में जाना पड़ता है।