लाइव न्यूज़ :

आमिर खान कर रहे हैं अगली फिल्म की तैयारी, दुबला-पतला दिखने के लिए शुरू कर दिया है वर्कआउट

By भाषा | Updated: January 28, 2019 17:25 IST

फरवरी से किरदार के लिए सही रूप में आने के वास्ते फिर से अपना संतुलित आहार और वर्कआउट शुरू करेंगे।

Open in App

सुपरस्टार आमिर खान के पास अगली फिल्म का चुनाव करने के लिए ‘‘चार अच्छी पटकथा’’ हैं और अभिनेता ने कहा कि उन्होंने किसी खास प्रोजेक्ट पर ध्यान केंद्रित नहीं किया है लेकिन वह ऐसी फिल्म में काम कर सकते हैं जिसमें उनका किरदार ‘‘दुबले’’ व्यक्ति का होगा।

‘‘ठग्स ऑफ हिंदुस्तान’’ के अभिनेता ने कहा कि वह एक महीने के भीतर यह निर्णय कर लेंगे कि वह कौन सी फिल्म कर रहे हैं। आमिर ने एक समूह साक्षात्कार में कहा, ‘‘इस बार मेरे पास चार अच्छी पटकथाएं हैं। मुझे नहीं पता कि कौन सी पटकथा चुनूंगा क्योंकि मैंने अभी किसी पर भी 100 फीसदी ध्यान नहीं दिया है लेकिन एक महीने में ही पता चल जाएगा। संभवत: मैं इसे प्रोड्यूस करुंगा।’’ 

उन्होंने कहा कि वह फरवरी से किरदार के लिए सही रूप में आने के वास्ते फिर से अपना संतुलित आहार और वर्कआउट शुरू करेंगे। उन्होंने कहा, ‘‘मैं अपनी अगली फिल्म के लिए तैयारी शुरू करुंगा क्योंकि मुझे दुबला-पतला दिखना है। दो फिल्मों पर विचार चल रहा है और दोनों में ही मुझे पतला दिखना होगा।’’ 

ऐसी अफवाहें हैं कि आमिर ‘‘महाभारत’’ पर अपनी महत्वाकांक्षी श्रृंखला बना रहे हैं। इसके बारे में पूछे जाने पर अभिनेता ने कहा, ‘‘मैंने कभी महाभारत की घोषणा नहीं की। आप सभी ने मान लिया कि मैं यह बना रहा हूं तो आप माने कि मैं नहीं बना रहा। जब मैं ऐसा कुछ बनाना चाहूंगा तो आपको बताऊंगा।’’ 

अभिनेता अपने आगामी प्रोडक्शन ‘‘रुबरु रोशनी’’ का प्रचार करने के लिए मीडिया से मुखातिब हुए थे। स्वाति चक्रवर्ती भटकल के निर्देशन वाली यह फिल्म दुख और माफ करने की असल जिंदगी की तीन कहानियों पर आधारित है। 

आमिर ने कहा कि वह अपने बेटे जुनैद के फिल्मों में पदार्पण के लिए सही कहानी की तलाश कर रहे हैं लेकिन साथ ही उन्होंने जोर दिया कि जुनैद को इसके लिए स्क्रीन टेस्ट पास करना होगा।

उन्होंने कहा कि उनके 26 वर्षीय बेटे की फिल्मों को लेकर पसंद उनके जैसे ही है लेकिन उन्हें कोई फिल्म साइन करने से पहले उस किरदार के लिए अपनी काबिलियत साबित करनी होगा।

टॅग्स :आमिर खान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतLMOTY 2026: महाराष्ट्र सीएम देवेंद्र फडणवीस ने क्लाइमेट चेंज को बताया खेती, राज्य के लिए सबसे बड़ी चिंता

भारतमैंने कभी भी निजी लाभ के लिए समझौता नहीं किया?, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने आमिर खान से बातचीत में कहा, वीडियो

भारतआमिर खान ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से पूछे सवाल, देखिए सीएम ने कैसे दिया जवाब?

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

भारतLMOTY 2026: मंत्री प्रकाश अबितकर 'लोकमत महाराष्ट्र ऑफ द ईयर' पुरस्कार से सम्मानित!

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस