लाइव न्यूज़ :

लद्दाखः आमिर खान की टीम ने शूटिंग लोकेशन पर कचरा फैलाने के दावों का किया खंडन, कहा- जब चाहे जांच करा लें

By अनिल शर्मा | Updated: July 14, 2021 12:23 IST

इन आरोपों के बाद आमिर खान की प्रोडक्शन टीम ने ट्विटर पर एक स्टेटमेंट जारी किया है। जिसमें उन्होंने कहा है कि उनके लिए जिस किसी को भी यह चिंता हो सकती थी, आमिर खान प्रोडक्शंस स्पष्ट करना चाहेंगे कि एक कंपनी के रूप में हम अपने शूटिंग लोकेशंस में और उसके आसपास सफाई के लिए सख्त प्रोटोकॉल का पालन करते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देशूटिंग लोकेशन पर गंदगी फैलाने के आरोपों का आमिर खान प्रोडक्शंस ने किया खंडनहमारे पास एक टीम है जो यह सुनिश्चित करती है कि लोकेशन को हर समय कचरा मुक्त रखा जाए। आमिर खान की टीम ने यहां तक कहा है कि जब चाहें अधिकारियों से जांच करा लें।

आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा की टीम ने उन आरोपों/दावों का खंडन किया है जिनमें कहा गया था कि उन्होंने फिल्म की शूटिंग स्थल पर यहां-वहां कचरा फैलाया है। आमिर खान प्रोडक्शन ने कहा है िक हमारे पास एक टीम है जो लोकेशन हमेशा कचरा-मुक्त रखना सुनिश्चित करती है। आमिर खान की टीम ने यहां तक कहा है कि जब चाहें अधिकारियों से जांच करा लें।

गौरतलब है कि जिगमत लद्दाखी नाम के यूजर ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो साझा करते हुए ये आरोप लगाया था कि आमिर खान की टीम ने शूटिंग स्थल को प्रदूषित और गंदा किया है। वीडियो को शेयर कर शख्स ने आमिर खान के पर्यावरण हितैषी होने पर सवाल खड़ा किया था। और लिखा था- 'यह तोहफा है बॉलीवुड स्टार आमिर खान की आने वाली फिल्म लाल सिंह चड्ढा की तरफ से लद्दाख के वाखा ग्रामीणों के लिए। आमिर खान खुद सत्यमेव जयते में पर्यावरण की सफाई के बारे में बड़ी-बड़ी बात करते हैं, लेकिन जब खुद की बात आती है तो ऐसा ही होता है।

गंदगी फैलाने के आरोपों पर आमिर खान की टीम ने जारी किया बयान

इन आरोपों के बाद आमिर खान की प्रोडक्शन टीम ने ट्विटर पर एक स्टेटमेंट जारी किया है। जिसमें उन्होंने कहा है कि उनके लिए जिस किसी को भी यह चिंता हो सकती थी, आमिर खान प्रोडक्शंस स्पष्ट करना चाहेंगे कि एक कंपनी के रूप में हम अपने शूटिंग लोकेशंस में और उसके आसपास सफाई के लिए सख्त प्रोटोकॉल का पालन करते हैं। हमारे पास एक टीम है जो यह सुनिश्चित करती है कि लोकेशन को हर समय कचरा मुक्त रखा जाए।

बयान में कहा गया है कि शूटिंग के बाद लोकेशन की जांच की जाती है। लिखा-  पूरे शेड्यूल के आखिर में, हम यह सुनिश्चित करते हैं कि जब हम किसी स्थान को छोड़ रहे हैं तो हम उसे उससे कहीं ज्यादा साफ-सुथरा छोड़ देते हैं, जितना वह हमें मिला था। हम मानते हैं कि हमारे स्थान को साफ नहीं रखने के बारे में कुछ अफवाहें/आरोप हैं। हम इस तरह के दावों का खंडन करते हैं। हमारी लोकेशन लोकल अथॉरिटीज की जांच के लिए हमेशा ओपन है, वे जब चाहें आ सकते हैं।

टॅग्स :आमिर खानबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच