लाइव न्यूज़ :

किसान के घर जमीन पर बैठकर आमिर खान-करीना कपूर ने खाया खाना, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है वीडियो

By मेघना वर्मा | Updated: March 18, 2019 11:59 IST

वीडियो में आमिर खान लगातार खाने की तारीफ करते हुए दिखाई दे रहे हैं। खाना खाते ही आमिर कहते हैं खाना बहुत अच्छा बनाया है।

Open in App
ठळक मुद्देलोगों का कहना है कि आमिर और करीना का ये वीडियो उनकी फिल्म 3 इडियट के टाइम का है।करीना और आमिर वीडियो में खाने की तारीफ करते हुए भी दिख रहे हैं।

आमिर खान ने इस 15 मार्च को अपना 54वां जन्मदिन मनाया। मिस्टर परफेक्शनिस्ट के फैंस और चाहने वालों ने अपने-अपने तरीके से आमिर को बर्थडे की बधाई भी दी। वहीं आमिर खान के एक फैन ने उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है जो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में आमिर खान के साथ बॉलीवुड की पू यानी करीना कपूर खान भी दिखाई दे रही हैं। दोनों ही एक्टर्स किसी किसान के घर पर बैठकर खाना खा रहे हैं।

पूड़ी-सब्जी खा रहे हैं आमिर-करीना

वायरल हो रहे इस वीडियो में आमिर खान और करीना कपूर स्टील के प्लेट और कटोरी में पूड़ी-सब्जी खाते हुए दिखाई दे रहे हैं। वहीं आमिर वीडियो में ये भी कहते दिखाई दे रहे हैं कि वो और करीना काफी दूर से गए थे। इसीलिए उन दोनों को काफी भूख सगी थी इसलिए वहां रुककर खाना खाने लगे। 

करीना-आमिर कर रहे हैं खाने की तारीफ

वीडियो में आमिर खान लगातार खाने की तारीफ करते हुए दिखाई दे रहे हैं। खाना खाते ही आमिर कहते हैं खाना बहुत अच्छा बनाया है। वहीं किसान से पूछते भी दिखाई दे रहे हैं कि खाना किसने बनाया। जब उन्हें पता चलता है कि खाना घर में ही रहने वाली किसान की औरत ने बनाया तो करीना और आमिर दोनों ही खाने की बहुत तारीफ करते हैं। 

तलाश फिल्म के समय का है ये वीडियो

वायरल वीडियो को देखकर लोग कयास लगा रहे हैं कि वीडियो तलाश फिल्म के समय का हो सकता है। वहीं कुछ लोग ये भी कह रहे हैं कि फिल्म थ्री ईडियट के समय का भी हो सकता है। हालांकि इस चीज की कोई कंफर्म इन्फॉर्मेशन नहीं है कि वीडियो कब का है। बस लोग कयास का पुल बांधने में लगे हुए हैं। 

खैर वीडियो चाहे जब का भी हो इन सुपरस्टार्स को ऐसे जमीन पर बैठकर साधारण तरीके से खाना खाते देखकर फैंस काफी खुश हैं। वहीं करीना कपूर को लेकर भी लोग काफी मजाक बना रहे हैं कि करीना पूरे वीडियो में ज्यादा बोल नहीं रही हैं। शायद उन्हें खाना पसंद नहीं आया। 

टॅग्स :आमिर खानकरीना कपूर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतLMOTY 2026: महाराष्ट्र सीएम देवेंद्र फडणवीस ने क्लाइमेट चेंज को बताया खेती, राज्य के लिए सबसे बड़ी चिंता

भारतमैंने कभी भी निजी लाभ के लिए समझौता नहीं किया?, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने आमिर खान से बातचीत में कहा, वीडियो

भारतआमिर खान ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से पूछे सवाल, देखिए सीएम ने कैसे दिया जवाब?

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

भारतLMOTY 2026: मंत्री प्रकाश अबितकर 'लोकमत महाराष्ट्र ऑफ द ईयर' पुरस्कार से सम्मानित!

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस