लाइव न्यूज़ :

आमिर खान की लाडली इरा ने बॉयफ्रेंड के साथ की रोमांटिक फोटो की शेयर, हुई वायरल

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: August 22, 2019 16:25 IST

आमिर खान की बेटी मिशाल कृपलानी को डेट कर रही हैं। वह आए दिन मिशाल के साथ की फोटो सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं।

Open in App

आमिर खान की बेटी इरा खान सोशल मीडिया पर काफी छाई रहती हैं। इरा बॉलीवुड में डेब्यू किए बिना ही फैंस के बीच पहचानी जाती हैं। इरा अपने बॉयफ्रेंड मिशान कृपलानी के साथ रिलेशनशिप के चलते भी सुर्खियों में रहती हैं।

 इरा मिशाल को काफी समय से डेट कर रही हैं। मिशाल पेशे से एक आर्टिस्ट हैं। जो म्यूजिक वीडियोज में काम कर चुके हैं। इरा आए दिन फोटो शेयर करके मिशाल के प्रति अपने प्यार को जाहिर करती रहती हैं।  अब इरा ने एक बार फिर से एक रोमांटिक फोटो शेयर की है। हाल ही में इरा के द्वारा शेयर की गई फोटो में इरा मिशाल की बांहों में नजर आ रही हैं। इस फोटो को शेयर करते इरा ने बताया है कि वह बॉयफ्रेंड को मिस कर रही हैं। सोशल मीडिया पर इरा की ये फोटो छा गई है। इस फोटो पर फैंस जमकर लाइक और कमेंट कर रहे हैं। हमेशा की तरह से ये फोटो भी इरा की वायरल हो गई है।

इरा के बॉयफ्रेंड का रोमांटिक मेसेज 

इरा के साथ की एक बेहद प्यारी फोटो बॉयफ्रेंड मिशाल ने भी इंस्टाग्राम पर जन्मदिन पर शेयर की। इसके साथ ही मिशाल ने एक रोमांटिक मेसेज लिखकर इरा को बर्थडे विश किया। उन्होंने लिखा 'हैपी बर्थडे बेब। तुम सिंपल हो। एक बर्थडे पोस्ट से ही तुम खुश हो जाती हो।'

  मिशाल का ये अंदाज सोशल मीडिया पर छा गया साथ ही साफ हो गया कि दोनों एक दूसके के प्यार में पूरी तरह से डूबे हैं। ऐसा पहली बार नहीं हुआ है जब इरा ने अपने बॉयफ्रेंड के साथ री रोमांटिक फोटो शेयर की हो इससे पहले ही वह ऐसा कर चुकी हैं। 

टॅग्स :आमिर खान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतLMOTY 2026: महाराष्ट्र सीएम देवेंद्र फडणवीस ने क्लाइमेट चेंज को बताया खेती, राज्य के लिए सबसे बड़ी चिंता

भारतमैंने कभी भी निजी लाभ के लिए समझौता नहीं किया?, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने आमिर खान से बातचीत में कहा, वीडियो

भारतआमिर खान ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से पूछे सवाल, देखिए सीएम ने कैसे दिया जवाब?

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

भारतLMOTY 2026: मंत्री प्रकाश अबितकर 'लोकमत महाराष्ट्र ऑफ द ईयर' पुरस्कार से सम्मानित!

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस