लाइव न्यूज़ :

'इतने पैसे नहीं कमाए कि मैं पत्नी या गर्लफ्रेंड के खर्चे उठा सकूं', शादी के सवाल पर बोले आमिर खान के भाई फैजल

By अनिल शर्मा | Updated: August 25, 2021 14:54 IST

एक दैनिक संग बातचीत में जब फैजल खान से दोबारा शादी करने के बारे में पूछा गया तो उसका जवाब देते हुए फैजल ने कहा, ‘शादी बहुत महंगी होती है और मेरे पास इतने पैसे नहीं है कि मैं शादी कर सकूं। दुर्भाग्यपूर्ण, मैंने अभी तक इतना पैसा नहीं कमाया है कि मैं पत्नी संभाल सकूं।

Open in App
ठळक मुद्देशादी बहुत महंगी होती हैऔर मेरे पास इतने पैसे नहीं है कि मैं शादी कर सकूंः आमिर खान के भाई फैजलफैजल खान ने कहा, मैंने अभी तक इतना पैसा नहीं कमाया है कि मैं पत्नी संभाल सकूंफैजल खान बतौर निर्देशक फिल्म 'फैक्ट्री' से वापसी कर रहे हैं

मुंबईःआमिर खान के छोटे भाई फैजल खान ने कहा है कि उनकी न तो कोई प्रेमिका है और न ही पत्नी क्योंकि वह एक का भी खर्च नहीं उठा सकते। फैजल खान इन बातों का जिक्र अपने एक हालिया इंटरव्यू में किया है। फैजल ने अपने निजी जीवन के साथ ही आमिर खान और किरण राव के तलाक को लेकर भी अपनी प्रतिक्रिया दी है।

एक दैनिक संग बातचीत में जब फैजल खान से दोबारा शादी करने के बारे में पूछा गया तो उसका जवाब देते हुए फैजल ने कहा, ‘शादी बहुत महंगी होती है और मेरे पास इतने पैसे नहीं है कि मैं शादी कर सकूं। दुर्भाग्यपूर्ण, मैंने अभी तक इतना पैसा नहीं कमाया है कि मैं पत्नी संभाल सकूं।

फैजल ने  अपनी बात जारी रखते हुए आगे कहा- मेरी कोई गर्लफ्रेंड नहीं है, क्योंकि वो संभालना भी बहुत महंगा है। पत्नी संभालना तो उससे अधिक महंगा है। उन्होंने कहा कि पिक्चर हिट हो तो लड़की ढूंढना शुरू करूं। गौरतलब है कि बतौर निर्देशक फैजल खान  फैक्ट्री नामक एक फिल्म के साथ फिल्मी दुनिया में वापसी कर रहे हैं। फिल्म में उन्होंने अभिनय भी किया है।

फैजल ने आमिर खान और किरण राव के तलाक को लेकर भी सवाल किया गया, जिसका जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि वह आमिर और किरण राव को कोई सलाह नहीं दे सकते, क्योंकि (उनकी) शादी नहीं हुई। इसलिए मैं किसी के निजी जीवन पर टिप्पणी करने वाला कोई नहीं हूं। फैजल ने कहा कि आमिर जानते हैं कि उनके लिए सबसे अच्छा क्या है।

बता दें फैजल लंबे समय से फिल्मों से गायब हैं। बॉलीवुड में अभिनेता आमिर खान ने जो अपना मुकाम हासिल किया ऐसा उनके छोटे भाई नहीं कर पाए। फिल्म मेला में दोनो भाई साथ नजर आए थे, जो फ्लॉप साबित हुई थी। इसके बाद से ही फैजल खान कहीं गुम से हो गए थे। हालांकि वह एक बार फिर से फिल्मी दुनिया में बतौर निर्देशक फिल्म 'फैक्ट्री' से वापसी कर रहे हैं। 

आमिर खान पर लगाया था अपहरण का आरोप

कई ऐसी रिपोर्ट्स आईं थीं कि आमिर खान और उनके छोटे भाई फैजल खान के बीच संबंध अच्छे नहीं है। साल 2008 में फैजल ने आमिर खान पर उनका अपहरण करने और उन्हें नजर बंद करने का आरोप लगाया था। मीडिया में ये खबर भी आई थी कि फैजल सिज़ोफ्रेनिया से पीड़ित हैं और खुद की देखभाल नहीं कर सकते।

टॅग्स :आमिर खानबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच