लाइव न्यूज़ :

शादी के 15 साल बाद एक-दूसरे से अलग हुए आमिर खान और किरण राव, जारी बयान में कही ये बात

By अनिल शर्मा | Updated: July 3, 2021 12:14 IST

आमिर और किरण ने अलग होने पर संयुक्त बयान जारी किया। उन्होंने कहा कि हमारे कारोबारी रिश्ते बने रहेंगे। इसमें अलावा हम बच्चे का पालन पोषण भी साथ मिलकर करेंगे।  गौरतलब है कि हाल ही में आमिर और करिण  ने अपनी शादी की 15वीं सालगिरह सेलिब्रेट किया था।

Open in App
ठळक मुद्देआमिर खान ने पत्नी किरण राव से तलाक ले लिया हैदोनों ने शादी के 15 साल बाद अलग रहने का फैसला किया हैइस बाबत एक आधिकारिक बयान भी जारी किया है

बॉलीवुड के मिस्टर पर्फेक्ट कहे जाने वाले आमिर खान ने पत्नी किरण राव से तलाक ले लिया। दोनों ने आपसी सहमति से ये फैसला लिया है। उन्होंने एक आधिकारिक बयान जारी कर इसकी सूचना दी। आमिर और किरण ने अलग होने पर संयुक्त बयान जारी किया। उन्होंने कहा कि हमारे कारोबारी रिश्ते बने रहेंगे। इसमें अलावा हम बच्चे का पालन पोषण भी साथ मिलकर करेंगे।  गौरतलब है कि हाल ही में आमिर और करिण  ने अपनी शादी की 15वीं सालगिरह सेलिब्रेट किया था।

जारी बयान में आमिर खान ने कहा- 'इन 15 खूबसूरत सालों में हमने एक साथ जीवन भर के अनुभव, आनंद और खुशी को शेयर किया है। हमारा रिश्ता सिर्फ विश्वास, सम्मान और प्यार में बढ़ा है। अब हम अपने जीवन में एक नया अध्याय शुरू करना चाहेंगे। पति-पत्नी के रूप में नहीं, बल्कि सह-माता-पिता और परिवार के रूप में। मालूम हो कि कुछ समय पहले ही आमिर खान और किरण राव अलग होने की योजना बना रहे थे। इस बाबत उन्होंने कहा, हमने कुछ समय पहले एक अलग होने के प्लान को शुरू किया था। अब इस व्यवस्था को औपचारिक रूप देने में सहज महसूस कर रहे हैं। 

बेटे का पालन-पोषण मिलकर करेंगेआमिर खान ने बयान में आगे कहा कि हम दोनों अलग-अलग रहने के बावजूद अपने जीवन को एक विस्तारित परिवार की तरह शेयर करेंगे। हम अपने बेटे आजाद के प्रति समर्पित माता-पिता हैं, जिनका पालन-पोषण हम मिलकर करेंग। हम फिल्मों, पानी फाउंडेशन और अन्य परियोजनाओं पर भी सहयोगी के रूप में काम करना जारी रखेंगे, जिनके बारे में हम दिल से परवाह करते हैं।

आमिर खान ने किरण राव संग 28 दिसंबर 2005 को दूसरी शादी की थी। शादी के बाद दोनों ने कई फिल्में साथ मिलकर बनाई थीं। उनके तलाक की खबर से बॉलीवुड में हड़कंप मच गया। बता दें कि उनका एक बेटा भी है, जिसका नाम आजाद राव खान है। आमिर खान ने साल 2002 में अपनी पहली पत्नी रीना दत्ता से तलाक लिया था। उसके बाद किरण राव उनकी जिंदगी में आई थीं। 

टॅग्स :आमिर खानबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच