लाइव न्यूज़ :

'ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान' बॉक्स ऑफिस पर तीसरे दिन हुई पस्त, जानिए अब तक की कमाई

By धीरज पाल | Updated: November 11, 2018 17:50 IST

फिल्म समीक्षक तरण आदर्श ने ट्वीट कर ठग्स ऑफ हिंदोस्तां के तीसरे दिन की कमाई का ब्यौरा दिया है।

Open in App

सिनेमा जगत में पहली बार अभिनेता आमिर खान और सदी के महानायक अमिताभ बच्चन की रिलीज हुई फिल्म 'ठग्स ऑफ हिन्दोस्तां' में दर्शकों को जोड़ी नहीं पसंद आई। पहले दिन की ऐतिहासिक कमाई के बाद लगातार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में गिरावट नजर आ रही है। बता दें कि तीसर दिन के कलेक्शन में भारी गिरावट नजर आई है। वहीं, ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के मुताबिक ठग्स ऑफ हिन्दोस्तां के कलेक्शन में दूसरे दिन 44.33% जबकि तीसरे दिन 19.47% की गिरावट देखने को मिली है।

फिल्म समीक्षक तरण आदर्श ने ट्वीट कर ठग्स ऑफ हिंदोस्तां के तीसरे दिन की कमाई का ब्यौरा दिया है। आदर्श के मुताबिक रिलीज के तीसरे दिन (शनिवार) को फिल्म 'ठग्स ऑफ हिन्दोस्तां तकरीबन 22.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर पाई है। 

उल्लेखनीय है कि मेगास्टार अमिताभ बच्चन और मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान स्टारर फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदुस्तान' ने पहले दिन यह साबित कर दिया था कि क्रिटिक्स चाहे कितनी भी आलोचना क्यों न करें, दर्शक अपने चहेते कलाकारों पर अपना प्यार लुटाने में कोई कसर नहीं रखते हैं।

लेकिन दूसरे ही दिन यह धारण गलत साबित होने लगी। जैसा कि आलोचक भी यह अंदाजा लगा रहे थे कि पहले दिन की बुकिंग पहले से ही हो चुकी होती है। ऐसे में फिल्म की असल कमाई का सही अंदाजा वीकेंड के बाद लगना शुरू होता है। लेकिन ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान के मामले में यह काम दूसरे दिन से ही शुरू हो गया।

दो दिनों में कितना कमाई ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान

'ठग्स ऑफ हिंदुस्तान' का फर्स्ट डे कलेक्शन 52 करोड़ से भी ज्यादा रहा था। इसमें हिन्दी से हुई कमाई करीब 50 करोड़ रुपये की कमाई हुई थी। इसी तरह शुक्रवार को फिल्म ने करीब 28 करोड़ रुपये बटोरे। इस तरह से फिल्म की दो दिन कमाई 78 करोड़ पहुंच गई है। ऐसा माना जा रहा है कि फिल्म शनिवार को 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर पाएगी।

 

टॅग्स :ठग्‍स ऑफ हिन्दोस्तानबॉक्स ऑफिस कलेक्शन
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!

बॉलीवुड चुस्कीDhurandhar 2 Box Office: धुरंधर 2 का बॉक्स ऑफिस पर तूफान, पहले वीकेंड पर ₹558.45 करोड़!

बॉलीवुड चुस्कीबॉक्स ऑफिस पर 'धुरंधर 2' का तूफान, 3 दिन की रिकॉर्ड तोड़ कमाई से सब हैरान

बॉलीवुड चुस्कीधुरंधर 2 में छुपे हैं इतने बड़े सरप्राइज! ये नए किरदार देख दिमाग घूम जाएगा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?