करीना और रणबीर कपूर के भाई आदर जैन ने अलेखा आडवाणी से की सगाई, सोशल मीडिया पर वायरल हुईं तस्वीरें, देखें

By मनाली रस्तोगी | Updated: September 2, 2024 12:08 IST2024-09-02T12:04:52+5:302024-09-02T12:08:26+5:30

आदर और अलेखा ने नवंबर 2023 में अपने रिलेशनशिप को सार्वजनिक किया था जब उन्होंने एक साथ अपनी एक तस्वीर साझा की और उन्हें 'अपने जीवन की रोशनी' बताया।

Aadar Jain gets engaged to Alekha Advani, shares pics from beach proposal | करीना और रणबीर कपूर के भाई आदर जैन ने अलेखा आडवाणी से की सगाई, सोशल मीडिया पर वायरल हुईं तस्वीरें, देखें

करीना और रणबीर कपूर के भाई आदर जैन ने अलेखा आडवाणी से की सगाई, सोशल मीडिया पर वायरल हुईं तस्वीरें, देखें

Highlightsआदर जैन ने रविवार को इंस्टाग्राम पर गर्लफ्रेंड अलेखा आडवाणी के साथ सगाई की घोषणा की।करीना के साथ-साथ करिश्मा कपूर, अनन्या पांडे और शनाया कपूर जैसे सेलेब्स ने आदर की पोस्ट पर कमेंट किया है।आदर अलेखा को डेट करने से पहले बॉलीवुड एक्ट्रेस तारा सुतारिया को डेट कर चुके हैं।

आदर जैन ने रविवार को इंस्टाग्राम पर गर्लफ्रेंड अलेखा आडवाणी के साथ सगाई की घोषणा की। अभिनेता, जो रणबीर कपूर और करीना कपूर की बुआ रीमा जैन के बेटे हैं, को अपने 'पहले क्रश' को शादी का प्रोपोजल देते हए घुटने पर बैठते देखा गया। करीना के साथ-साथ करिश्मा कपूर, अनन्या पांडे और शनाया कपूर जैसे सेलेब्स ने आदर की पोस्ट पर कमेंट किया है।

उन्होंने अलेखा के लिए अपने कैप्शन में लिखा, "मेरा पहला क्रश, मेरी सबसे अच्छी दोस्त और अब मेरी हमेशा के लिए (अंगूठी और दिल की आंखों वाले इमोजी)।" बता दें कि आदर अलेखा को डेट करने से पहले बॉलीवुड एक्ट्रेस तारा सुतारिया को डेट कर चुके हैं।


आदर और अलेखा ने नवंबर 2023 में अपने रिलेशनशिप को सार्वजनिक किया था जब उन्होंने एक साथ अपनी एक तस्वीर साझा की और उन्हें 'अपने जीवन की रोशनी' बताया। इससे पहले उन्हें करीना और सैफ अली खान द्वारा आयोजित दिवाली पार्टी में भी दोनों को एकसाथ देखा गया था। अलेखा ने 2023 में करीना की पार्टी में आदर के साथ अपनी पहली सार्वजनिक उपस्थिति दर्ज की थी।

Web Title: Aadar Jain gets engaged to Alekha Advani, shares pics from beach proposal

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे