फिल्मी सितारों ने सजाई फिल्मफेयर अवार्ड 2018 की रंगीन शाम, कार्यक्रम की पूरी हाईलाइट्स...
By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: January 20, 2018 21:07 IST2018-01-20T19:07:13+5:302018-01-20T21:07:31+5:30
म्यूजिक और डांस से सजी एक खूबसूरत शाम में फिल्मफेयर अवार्ड्स के विनर्स की घोषणा की गई। सेरेमनी से जुड़ी सभी बड़ी और ताज़ा अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए Lokmatnews.in के साथ.

फिल्मी सितारों ने सजाई फिल्मफेयर अवार्ड 2018 की रंगीन शाम, कार्यक्रम की पूरी हाईलाइट्स...
फिल्म फेयर अवार्ड्स के 63वें संस्करण का समापन हो चुका है। इरफान को बेस्ट एक्टर (पॉपुलर) और राजकुमार राव को बेस्ट एक्टर (क्रिटिक) चुना गया। बेस्ट एक्ट्रेस (पॉपुलर) का अवार्ड विद्या बालन और बेस्ट एक्ट्रेस (क्रिटिक) का अवार्ड जायरा वसीम ने जीता। इस सेरेमनी में हिंदी मीडियम को बेस्ट फिल्म (पॉपुलर) और न्यूटन को बेस्ट फिल्म (क्रिटिक) अवार्ड मिला। मुंबई में बॉलीवुड सितारों से सजी इस खूबसूरत शाम को बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान ने होस्ट किया। अक्षय कुमार भी कई सालों बाद फिल्मफेयर अवार्ड में देखे गए। इस कार्यक्रम से जुड़ी सभी बड़ी और ताज़ा अपडेट्स के लिए पढ़ते रहिए Lokmatnews.in.
Filmfare Awards 2018 ceremony Highlights:-
- इरफान के हिस्से एक और कीर्तिमान। 'हिंदी मीडियम' फिल्म के लिए साल 2018 का बेस्ट एक्टर (क्रिटिक) अवार्ड इरफान ने जीता है।
- 'तुम्हारी सुलु' के लिए विद्या बालन को बेस्ट एक्ट्रेस (पॉपुलर) का फिल्मफेयर अवार्ड मिला है।
- राजकुमार राव को बेस्ट एक्टर (क्रिटिक) का फिल्मफेयर अवार्ड 'ट्रैप्ड' फिल्म के लिए मिला है।
- बेस्ट एक्ट्रेस (क्रिटिक) का फिल्मेयर अवार्ड सेक्रेट सुपरस्टार के लिए जायरा वसीम ने जीता है।
- 'हिंदी मीडियम' ने जीता 2018 की बेस्ट फिल्म (पॉपुलर) का फिल्मफेयर अवार्ड। इस फिल्म का निर्देशन साकेत चौधरी ने किया है। इसमें मुख्य भूमिकाएं इरफान खान और सबा कमर ने निभाई है।
- 'बरेली की बर्फी' के लिए अश्विनी अय्यर तिवारी ने बेस्ट डायरेक्टर (पॉपुलर) का फिल्म फेयर अवार्ड जीता है।
- न्यूटन को बेस्ट क्रिटिक फिल्म का फिल्मफेयर अवार्ड मिला है। इस फिल्म का निर्देशन अमित वी मसूरकर ने किया है। राजकुमार राव मुख्य भूमिका में दिखाई दिए थे। न्यूटन को ऑस्कर के लिए भी नॉमिनेट किया जा चुका है।
The award for Best Film (Critics) goes to #Newton. #JioFilmfareAwardspic.twitter.com/l9OzkK4MwU
— Filmfare (@filmfare) January 20, 2018
- बप्पी लहरी को फिल्मफेयर लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड मिला है।
- बेस्ट डेब्यू डायरेक्टर का अवार्ड 'द डेथ इन द गंज' की कोंकणा सेन शर्मा को मिला है।
- राजकुमार राव को बरेली की बर्फी फिल्म के लिए बेस्ट एक्टर इन सपोर्टिंग रोल (मेल) का फिल्मफेयर अवार्ड मिला है।
- मेहर विज को सेक्रेट सुपरस्टार फिल्म के लिए बेस्ट एक्टर इन सपोर्टिंग रोल (फीमेल) का फिल्मफेयर अवार्ड मिला है।
Hey pretty faces!@arjunk26, @aliaa08, @deespeak and #RanbirKapoor indulge in some selfie time backstage at the #JioFilmfareAwards. pic.twitter.com/sU4HuPDptZ
— Filmfare (@filmfare) January 20, 2018
- बेस्ट डायलॉग का फिल्मफेयर अवार्ड शुभ मंगल सावधान फिल्म के लिए हितेश कैवल्य ने जीता है।
- बेस्ट स्क्रीप्ले का फिल्मफेयर अवार्ड शुभाषीस भूटियानी ने जीता है। उन्होंने मुक्ति भवन की स्क्रिप्ट लिखी है।
- बेस्ट ओरिजिनल स्टोरी का फिल्मफेयर अवार्ड अमित वी मासुरकर को जाता है। उन्होंने 'न्यूटन' की कहानी लिखी है।
- रणवीर सिंह का करिश्मा अलग ही स्तर का होता है। रेड कार्पेट पर देखिए उनका लुक।
Here's a moment with @RanveerOfficial straight from the red carpet of the #JioFilmfareAwards. pic.twitter.com/3OmBDZWq3o
— Filmfare (@filmfare) January 20, 2018
- फिल्मफेयर अवार्ड 2018 में फिल्मी सितारे एक से बढ़कर एक परफार्मेंस दे रहे हैं। साथ ही स्टेज पर कॉमेडी का भी तड़का देखने को मिला। लोगों का गुदगुदाने की जिम्मेदारी आयुष्मान खुराना और सुनील ग्रोवर ने उठाई।
.@ayushmannk on stage with the hilarious @WhoSunilGrover at the #JioFilmfareAwards. pic.twitter.com/DSC1bmnvjA
— Filmfare (@filmfare) January 20, 2018
- बेस्ट म्यूजिक एल्बम का फिल्मफेयर अवार्ड प्रीतम को जग्गा जासूस के लिए मिला है।
- अरिजित सिंह को बेस्ट प्लैबैक सिंगर (मेल) का अवार्ड। उन्हें बदरीनाथ की दुल्हनिया फिल्म के रोके ना रुके नैना गाने के लिए यह अवार्ड मिला।
- फिल्मफेयर बेस्ट प्लेबैक सिंगर (फीमेल) का अवार्ड जीता है मेघना मिश्रा ने। यह अवार्ड उन्हें सेक्रेट सुपरस्टार के नच दी फिरा गाने के लिए दिया गया।
The award for Best Playback Singer (Female) goes to #MeghnaMisshra for #NachDiPhira - #SecretSuperstar. #JioFilmfareAwardspic.twitter.com/x1CF88DpzS
— Filmfare (@filmfare) January 20, 2018
- फिल्मफेयर बेस्ट लिरिक्स का अवार्ड अमिताभ भट्टाचार्य को जग्गा जासूस के लिए मिला।
- प्रीति जिंटा, सोनल चौहान और अर्जुन कपूर जियो फिल्मफेयर अवार्ड के रेड कार्पेट में पहुंचे।
Here's a picture of @sonalchauhan7 straight from the red carpet of the #JioFilmfareAwards. pic.twitter.com/5mimBriAXa
— Filmfare (@filmfare) January 20, 2018
- बेस्ट एक्शन का अवार्ड टाइगर जिंदा है फिल्म के लिए टॉम स्ट्रदर को मिला है।
- बेस्ट बैकग्राउंड स्कोर का अवार्ड प्रीतम को जग्गा जासूस के लिए मिला है।
- बेस्ट कोरियोग्राफी का अवार्ड विजय गांगुली और रुएल को जग्गा जासूस के गाने गल्ती से मिस्टेक के लिए मिला है।
The award for Best Choreography goes to #VijayGanguly and #RuelDausanVarindani for #GaltiSeMistake - #JaggaJasoos. #JioFilmfareAwardspic.twitter.com/YhxlZbYmO7
— Filmfare (@filmfare) January 20, 2018
- बेस्ट प्रोडक्शन डिजाइन का अवार्ड पारुल सोंध को डैडी फिल्म के लिए मिला है। इस कैटेगरी के लिए अनीता राजगोपालन लता, डोनाल्ड रेगन ग्रेसी- रईस, पारुल सोंध- डैडी, सिद्धार्थ सिरोही- अ डेथ इन द गंज, सुब्रत चक्रबर्ती और अमित रे- रंगून को नॉमिनेट किया गया था।
- बेस्ट एडिटिंग का अवार्ड नितिन बैद को ट्रैप्ड के लिए मिला है। इस कैटेगरी के लिए आरिफ शेख और मानस मित्तल- अ डेथ इन द गंज, मोनिषा आर बाल्दवा, नितिन बैद- ट्रैप्ड , श्वेता वेंकट मैथ्यू- न्यूटन को नॉमिनेट किया गया था।
- बेस्ट सिनेमैटोग्राफी का अवार्ड अ डेथ इन द गंज के लिए सिरशा रे को मिला है। इस कैटेगरी के लिए जेसिका ली गगने और पंकज कुमार- डैडी, पंकज कुमार- रंगून, रवि वर्मन- जग्गा जासूस, सिरशा रे- अ डेथ इन द गंज, स्वप्निल एस सोनवणे- न्यूटन को नॉमिनेट किया गया था।
- बेस्ट साउंड डिजाइन का अवार्ड अनीस जॉन को ट्रैप्ड के लिए मिला है। उनके अलावा बेलोन फोन्सेका और धीमन कर्मकार(रईस), निहार रंजन (मॉम), सुभाष साहू (तुम्हारी सुलु), उदित दुसेजा (डैडी) का नॉमिनेशन हुआ था लेकिन बाजी अनीस जॉन ने मारी।
- बेस्ट कॉस्ट्यूम का अवार्ड रोहित चतुर्वेदी को अ डेथ इन द गंज के लिए मिला।
The award for Best Cinematography goes to #SirshaRay for #ADeathInTheGunj. #JioFilmfareAwardspic.twitter.com/1anNkvEw6q
— Filmfare (@filmfare) January 20, 2018
- जियो फिल्मफेयर अवार्ड शो के रेड कॉर्पेट पर प्रेरणा अरोड़ा पहुंची। उन्होंने अक्षय कुमार के साथ टॉयलेटः एक प्रेम कथा में काम करने का अनुभव साझा किया। आप भी सुनिए ये खूबसूरत मोहतरमा क्या कह रही हैं।
.@prernaarora30 talks about working with @akshaykumar in @ToiletTheFilm and @PadManTheFilm at the #JioFilmfareAwards. pic.twitter.com/15eNZ53f8y
— Filmfare (@filmfare) January 20, 2018
- जियो फिल्मफेयर के रेड कार्पेट पर अनु मलिक और अनमोल मलिक नजर आए। रेड कार्पेट पर अनु मलिक का गाया 'ऊंची है बिल्डिंग' आप मिस नहीं कर सकते।
He’s back!
— Filmfare (@filmfare) January 20, 2018
You don’t want to miss #AnuMalik singing #OonchiHaiBuilding at the red carpet of the #JioFilmfareAwardspic.twitter.com/x1VTYXlIbu
- जियो फिल्मफेयर अवार्ड 2018 के कार्पेट पर पहले मेहमान के रूप में प्रीतम ने दस्तक दी। उन्होंने कहा कि आज की अवार्ड सेरेमनी को लेकर बेहद उत्साहित हैं।
- मुंबई के डोंबिवली के ऑडिटोरियम में 63वें फिल्मफेयर अवार्ड शो का रंगारंग आगाज हो चुका है। इस शो को बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान होस्ट कर रहे हैं। बॉलीवुड सितारों का जमावड़ा।
- कई सालों बाद अक्षय कुमार भी इस अवार्ड सेरेमनी में हिस्सा लेने पहुंच रहे हैं। उन्होंने खुद ट्वीट करके इस बात की जानकारी दी।
Cannot match the black lady's grace no matter how much I try 😬
— Akshay Kumar (@akshaykumar) January 20, 2018
Nevertheless feels good to be at the @filmfare stage after so many years.
Here's to a rocking show 👊🏻 #JioFilmfareAwardspic.twitter.com/gYBPAsrieg
- रणवीर सिंह भी आज की शाम में अपने परफार्मेंस का जलवा बिखेरने वाले हैं। उन्होंने ट्वीट किया...
Performing live tonight at the 63rd Jio Filmfare Awards the show starts on time at 7 pm at NSCI Dome #JioFilmfareAwardspic.twitter.com/9mGbTZ2GQJ
— Ranveer Singh (@RanveerOfficial) January 20, 2018
- आज की शाम के लिए सितारों ने कड़ी मेहनत की है। क्या आप इस रिहर्सल कर रही इस स्टार को पहचान सकते हैं?
Guess who is rehearsing for the #JioFilmfareAwards right now? pic.twitter.com/bNryI9Qxei
— Filmfare (@filmfare) January 19, 2018
नॉमिनेशन्स की लिस्ट में बेस्ट फिल्म के लिए बद्रीनाथ की दुल्हनिया, बरेली की बर्फी, हिंदी मीडियम, सीक्रेट सुपरस्टार, टाइलट: एक प्रेम कथा को रखा गया। बेस्ट डायरेक्टर की कैटेगरी में अद्वैत चंदन- सीक्रेट सुपरस्टार, अश्विन अय्यर तिवारी- बरेली की बर्फी, साकेत चौधरी-हिंदी मीडियम, शशांक खैतान-बद्रीनाथ की दुल्हनिया, श्री नारायण सिंह- टॉइलट: एक प्रेमकथा शामिल हैं। इसके अलावा बेस्ट ऐक्टर इन अ लीडिंग रोल (मेल) कैटेगरी में अक्षय कुमार, आयुष्मान खुराना, रितिक रोखन, इरफान खान और शाहरुख खान शामिल हैं।