सलमान खान से ब्याह करने के लिए उत्तराखंड की 24 वर्षीय लड़की पहुँची मुंबई, सल्लू के अपार्टमेंट के बाहर टूटा दिल
By भाषा | Updated: September 6, 2018 10:16 IST2018-09-06T08:46:52+5:302018-09-06T10:16:02+5:30
24 years old girl reached mumbai to marry salman khan: उत्तराखण्ड से मुंबई पहुँचने के बाद 24 वर्षीय युवती सलमान खान के बांद्रा स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट पहुंची गयी थी।

सलमान खान की अगली फिल्म का नाम 'भारत' है। फिल्म में पहले प्रियंका चोपड़ा उनकी कोस्टार होने वाली थीं लेकिन बाद में उन्होंने फिल्म छोड़ दिया। (फाइल फोटो
मुंबई, छह सितंबर: मानसिक रूप से परेशान एक युवती ‘बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान से शादी रचाने की इच्छा लिये’’ मुंबई पहुंच गयी। हालांकि पुलिस ने उत्तराखंड की रहने वाली युवती को उसके परिवार के सुपुर्द कर दिया।
पुलिस के एक अधिकारी ने बुधवार को बताया कि 24 वर्षीय युवती 11 अगस्त को अपने घर से चली थी। मुंबई पहुंचने पर वह बांद्रा स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट पहुंची। खान इसी अपार्टमेंट में रहते हैं। हालांकि सुरक्षा गार्डों ने उसे अंदर नहीं जाने दिया।
बाद में कुछ लोगों ने उसे ईस्टर्न फ्रीवे के एक पुल पर बिना वजह टहलते देखा और पुलिस को सूचित किया।
सब इंस्पेक्टर नारायण तारकुंडे ने बताया कि सेवरी पुलिस ने उसे हिरासत में लिया और चिकित्सकीय जांच करायी। बाद में युवती को उसके परिवार के हवाले कर दिया गया।
सलमान खान की इस समय 'भारत' फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं। इस फिल्म में पहले उनके साथ प्रियंका चोपड़ा लीड रोल में नज़र आने वाली थीं लेकिन निक जोनस से शादी की तैयारी कर चुकी प्रियंका ने फिल्म छोड़ दी।
मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया कि 'भारत' में प्रियंका चोपड़ा की जगह कैटरीना कैफ़ लेंगी।
सलमान ख़ान की पिछली फ़िल्म रेस-3 फ्लॉप रही थी। हालाँकि रेस-3 से पहले आयी "टाइगर जिन्दा है" बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी।