लाइव न्यूज़ :

KBC 12: 28 सितंबर से 12वां संस्करण शुरू, होस्ट अमिताभ बच्चन करेंगे

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 22, 2020 14:42 IST

कोविड-19 के चलते शूटिंग के हिसाब से कार्यक्रम की रूपरेखा में बदलाव किया गया है। केबीसी के निर्माताओं ने सोमवार को कहा कि सरकार के सुरक्षा नियमों का पालन करते हुए बीस साल में पहली बार कार्यक्रम में स्टूडियो में दर्शक मौजूद नहीं होंगे।

Open in App
ठळक मुद्देसोनी टीवी पर प्रसारित होने वाले इस कार्यक्रम का निर्माण स्टूडियो नेक्स्ट द्वारा किया जाता है। स्टूडियो में दर्शकों की गैर मौजूदगी के कारण इस बार कार्यक्रम में दर्शकों के मत वाली ‘जीवनरेखा’ नहीं होगी। इसके स्थान पर ‘दोस्त से वीडियो’ के जरिये बात करने की जीवनरेखा दी जाएगी।

मुंबईः लोकप्रिय प्रश्नोत्तर कार्यक्रम “कौन बनेगा करोड़पति” (केबीसी) का 12वां संस्करण 28 सितंबर से शुरू होगा। कार्यक्रम का संचालन हमेशा की तरह अमिताभ बच्चन करेंगे।

इस बार कोविड-19 के चलते शूटिंग के हिसाब से कार्यक्रम की रूपरेखा में बदलाव किया गया है। केबीसी के निर्माताओं ने सोमवार को कहा कि सरकार के सुरक्षा नियमों का पालन करते हुए बीस साल में पहली बार कार्यक्रम में स्टूडियो में दर्शक मौजूद नहीं होंगे।

सोनी टीवी पर प्रसारित होने वाले इस कार्यक्रम का निर्माण स्टूडियो नेक्स्ट द्वारा किया जाता है। स्टूडियो में दर्शकों की गैर मौजूदगी के कारण इस बार कार्यक्रम में दर्शकों के मत वाली ‘जीवनरेखा’ नहीं होगी। इसके स्थान पर ‘दोस्त से वीडियो’ के जरिये बात करने की जीवनरेखा दी जाएगी।

कार्यक्रम में अन्य तीन जीवनरेखाएं यथावत रहेंगी। नए संस्करण के बारे में बात करते हुए सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन एंड डिजिटल बिजनेस में कंटेंट के प्रमुख आशीष गोलवलकर ने कहा कि इस बार डिजिटल माध्यम से पंजीकरण कराया गया था जिसमें उनके दल को प्रतिभागियों की ओर से अच्छी प्रतिक्रिया मिली।

अमिताभ बच्चन को गहरे रंग बहुत पसंद

अमिताभ बच्चन को गहरे रंग बहुत पसंद हैं। चूंकि यह शाम का शो होता है इसलिए बिग बी को क्लासिक लुक हमेशा से इस शो के लिए पहली पसंद रहा है। अमिताभ बच्चन के सोशल मीडिया एकाउंट से अब तक कौन बनेगा करोड़पति 12 की जो भी तस्वीरें आयी हैं।

उनमें सबसे ज़्यादा ब्लू रंग को अब तक प्राथमिकता दी गयी है. इस रियलिटी शो के अब तक के प्रसारित प्रोमो में भी अमिताभ ब्लू रंग की चेक्स प्रिंट सूट में नज़र आ रहे हैं। सूत्रों की मानें तो ब्लू रंग के अलग अलग शेड्स के अलावा अमिताभ ब्लैक और वाइन कलर्स के साथ इस साल केबीसी में नज़र आनेवाले हैं। पिछले दो सीजन में भी अमिताभ बच्चन ने इन दोनों रंगों का खूब इस्तेमाल किया था खासकर नेवी ब्लू और ब्लैक।

टॅग्स :कौन बनेगा करोड़पतिअमिताभ बच्चनसोनीमुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस