#10yearchallange हो तो रणबीर कपूर जैसा, दस साल में इन पांच एक्ट्रेसेस से चला चक्कर
By मेघना वर्मा | Updated: January 18, 2019 13:17 IST2019-01-18T13:17:33+5:302019-01-18T13:17:33+5:30
पिछले 10 सालों में रणबीर कपूर पांच से ज्यादा लिंकअप्स और अफेयर में रहे हैं। साल दर साल उनके अफेयर की चर्चाओं का बाजार इस कदर गर्म रहा।

#10yearchallange हो तो रणबीर कपूर जैसा, दस साल में इन पांच एक्ट्रेसेस से चला चक्कर
2019 के आते ही सोशल मीडिया पर #10yearchallange तेजी से वायरल हो रहा है। इस चैलेंज में लोग अपनी 10 साल की पुरानी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं। बॉलीवुड सेलिब्रेटीज भी अपनी 10 साल पुरानी तस्वीरें पोस्ट कर रहे हैं। अगर हम फोटोज नहीं 10 साल पुराने लिंकअप्स की बात करें तो इसमें सबसे पहला नाम आता है रणबीर कपूर का।
पिछले 10 सालों में वो चार से ज्यादा लिंकअप्स और अफेयर में रहे हैं। साल दर साल उनके अफेयर की चर्चाओं का बाजार इस कदर गर्म रहा कि लोग उनके इस अफेयर को उनका रिलेशनशिप चैलेंज भी कह रहे हैं। आइए जानते हैं रणबीर कपूर का रिलेशनशिप में #10yearchallange.
2009 में दीपिका पादुकोण के साथ था रिलेशन
दीपिका और रणबीर 2009 में रिलेशनशिप में थे जिसे खुद दीपिका ने मीडिया के सामने कबूल किया है। फिल्म बचना ऐ हसीनों में दोनों ने एक दूसरे के अपोजिट काम किया और इसी के बाद से दोनों के बीच अफेयर शुरू हुआ। हलांकि इस बारे में रणबीर ने कभी भी मीडिया के सामने कोई जवाब नहीं दिया।
2010 में प्रियंका चोपड़ा के साथ ही लिंकअप की खबरें
दीपिका के साथ अफेयर के बाद रणबीर का नाम प्रियंका चोपड़ा के साथ भी जोड़ा जाने लगा। फिल्म अंजाना-अंजानी के बाद से रणबीर कपूर के साथ प्रियंका चोपड़ा के लिंकअप की खबरें भी सामने आई थीं। हलांकि इस बात को रणबीर ने हमेशा मात्र अफवाह बताया मगर साल 2010 में इस लिंकअप की काफी चर्चाएं थीं।
2011-17 कैटरीना कैफ से रहा रिश्ता
दीपिका पादुकोण से ब्रेकअप का कारण आज भी कैटरीना कैफ को ही माना जाता है। फिल्म अजब प्रेम की गजब कहानी के बाद से ही दोनों रिलेशनशिप में आ गए थे। कई बार दोनों को साथ बीच्स पर और हॉलीडे मनाते साथ भी देखा गया था।
2017-18 में माहिरा खान के साथ लिंकअप
सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं तो आपको पाकिस्तानी एक्टर माहिरा खान और रणबीर कपूर के अफेयर की चर्चाएं भी थी। मीडिया और सोशल प्लेटफॉर्म पर दोनों के लिंकअप और अफेयर की चर्चा थीं।
आलिया भट्ट् से रिलेशन की चर्चा
साल 2018 में रणबीर कपूर की आलिया भट्ट के साथ रिलेशनशिप की काफी चर्चाएं रहीं। कई शादियों और पार्टियों में ये दोनों साथ भी देखे गए। अब खबर तो ये भी है कि 2019 के जून में दोनों जल्द ही सगाई कर लेंगे। हलांकि दोनों ने अभी तक अपने रिश्ते को कोई नाम नहीं दिया है।
रिलेशनशिप में अगर चैलेंज की बात करें तो रणबीर कपूर का ये 10 का चैलेंज सबसे शानदार रहा।





