लाइव न्यूज़ :

इस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: April 9, 2026 07:36 IST

एक बात और ध्यान में रखनी चाहिए कि इस युद्धविराम को लेकर दुनिया में पूरा विश्वास नहीं है.

Open in App

खबर सुकून की है लेकिन ध्यान रखिए कि अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच जंग खत्म नहीं हुई है, केवल एक विराम आया है. घोषित तौर पर विराम इसलिए कि दोनों पक्षों में बातचीत हो सके. दोनों किसी समझौते पर पहुंच सकें. मगर दोनों पक्षों में अविश्वास इस कदर भरा हुआ है कि किसी सर्वसम्मत समझौते पर पहुंचना बहुत मुश्किल काम है. दोनों तरफ से मांगें ऐसी रखी गई हैं कि कुछ तो मानी जा सकती हैं लेकिन ईरान की सारी मांगें यदि अमेरिका मान ले तो फिर इतने बड़े झंझट का मतलब ही क्या था? यदि अमेरिका की सारी बातें ईरान मान ले तो फिर इतना संघर्ष करने की जरूरत ही क्या थी?

यानी दोनों तरफ के प्रस्ताव में भारी पेंच है. इसलिए पूरी तरह सुकून से बैठने को लेकर किसी को भरोसा नहीं है. जब युद्धविराम को लेकर पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने दुनिया को जानकारी दी तो उन्होंने कहा कि लेबनान पर जो हमले इजराइल कर रहा है, वह भी बंद हो जाएगा. कुछ घंटों तक तो इजराइल ने चुप्पी साधे रखी लेकिन जल्दी ही स्पष्ट कर दिया कि वह लेबनान पर हमला बंद नहीं करेगा. अब सवाल है कि क्या इजराइल को अमेरिका मनाएगा कि वह हमला न करे या फिर यह पेंच भी अमेरिका का ही है?

कहना मुश्किल है क्योंकि डोनाल्ड ट्रम्प क्या सोचते हैं और क्या करते हैं, यह किसी को पता नहीं होता. वे हर हाल में अपना पलड़ा भारी रखना चाहेंगे. युद्धविराम को उन्होंने अपनी जीत की तरह पेश किया है तो दूसरी ओर ईरान ने भी इस विराम को अपनी जीत के रूप में दर्शाया है. जब जंग स्थायी रूप से रोकने के लिए बातचीत होगी तो दोनों पक्ष अपनी कॉलर ऊंची रखने की हर संभव कोशिश करेंगे. मगर सच्चाई यह भी है कि दोनों को ही ये जंग भारी पड़ रही है. अमेरिका ने सोचा नहीं था कि उसके हमले का इस कदर जवाब मिलेगा.

ट्रम्प भले ही ईरानी सेना की कमर तोड़ने की बात कर रहे हों लेकिन सच्चाई यह है कि जिस तरह से ईरान ने अमेरिकी विमान मार गिराए, उसने यह साबित कर दिया है कि ईरान को जीत पाना अमेरिका के बूते में नहीं है. और यह भी सच है कि ईरान की सत्ता को बदल देने का जो ख्वाब अमेरिका ने देखा था, वह पूरा होता हुआ नजर नहीं आ रहा है. अमेरिकी हमले ने ईरानियों को एकजुट कर दिया है. इन सारी परिस्थितियों के बीच अब दुनिया की नजर इस बात पर होगी कि दोनों पक्ष कितना पीछे हटते हैं? निश्चित रूप से ट्रम्प चाहे जो भी कहें लेकिन हकीकत यह है कि ईरान के साथ जंग के लिए उन्हें घरेलू स्तर पर उतना समर्थन नहीं मिल रहा है, जितने समर्थन की उन्होंने उम्मीद की थी.

खासकर ईरान के लिए अपशब्दों का उपयोग करने के बाद तो ट्रम्प के खिलाफ भीषण माहौल बन गया है. ट्रम्प के लिए भी यह आवश्यक हो गया है कि वे इस जंग को किसी तरह समाप्त करें. निश्चित रूप से उन्होंने ही पाकिस्तान को इस मामले में आगे किया होगा ताकि बातचीत का रास्ता अपनाया जा सके. पाकिस्तान उनके हाथों की कठपुतली है और ईरान के साथ अमेरिकी हितों की बातचीत वही कर सकता था.

इसलिए जो लोग यह सोच रहे हैं कि पाकिस्तान को बहुत बड़ा माइलेज मिल गया है, वे एकतरफा नजरिये से विश्लेषण कर रहे हैं. पाकिस्तान ने कोई तीर नहीं मार लिया है. एक बात और ध्यान में रखनी चाहिए कि इस युद्धविराम को लेकर दुनिया में पूरा विश्वास नहीं है. भारत ने युद्धविराम की घोषणा के तत्काल बाद ईरान में रह रहे भारतीयों के लिए एडवाइजरी जारी कर दी है कि जितनी जल्दी हो सके, वे ईरान छोड़ दें.

यदि विश्वास होता तो क्या ऐसी एडवाइजरी जारी होती? दरअसल एक सोच यह भी है कि यदि ईरान ने अमेरिका की पूरी बात नहीं मानी तो क्या ट्रम्प फिर हमलावर हो सकते हैं? दरअसल यही चिंता दुनिया को परेशान कर रही है. मगर उम्मीद करें कि सब शुभ होगा.

टॅग्स :सीजफायरईरानUSइजराइल
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्व अधिक खबरें

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!