लाइव न्यूज़ :

जिसकी लाठी, उसकी भैंस वाला युग फिर आ रहा है ?

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: January 23, 2026 07:11 IST

साम्राज्यवादी महत्वाकांक्षाएं फिर से उभर रही हैं.

Open in App

सदियों पहले दुनिया में जब राजवंशों का जमाना था, ज्यादातर राजा इस कोशिश में लगे रहते थे कि वे दूसरे राजा के आधिपत्य वाले इलाकों पर कब्जा कर लें और अपने साम्राज्य का विस्तार करते रहें. भारत के इतिहास में इस तरह के उदाहरण बहुतायत से भरे पड़े हैं. दुनिया के दूसरे देशों के इतिहास में भी ऐसे ढेर सारे उदाहरण मौजूद हैं. यदि गांव के स्तर पर देखें तो एक जमींदार होता था जिसकी बातों का बड़ा वजन होता था.

वह जो कह दे, वही कानून. तो ऐसे ही संदर्भों की व्याख्या के लिए एक कहावत बन गई कि जिसकी लाठी, उसकी भैंस! यानी जिसके पास ताकत है, संपत्ति उसी की है. एक हिटलर को लगा कि दुनिया को उसके हिसाब से चलना चाहिए तो मामला विश्व युद्ध तक जा पहुंचा. उस समय अमेरिका ने जापान पर एटम बम फोड़ कर जंग को खत्म कर दिया. अब अमेरिका को लगने लगा कि दुनिया को उसके हिसाब से चलना चाहिए तो सोवियत संघ मैदान में उतर आया कि नहीं, दुनिया को हमारे हिसाब से चलना चाहिए! कुछ गुटनिरपेक्ष देशों ने रास्ता निकाला कि हम अलग चलेंगे.

अब मैदान में अमेरिका के साथ चीन भी है जो चाहता है कि दुनिया उसके हिसाब से चले. इन सबके बीच जो अंतरराष्ट्रीय कानून बने थे, उनकी धज्जियां उड़ रही हैं. यूनाइटेड नेशन पर पहले आरोप लगता था कि वह अमेरिका के हाथ की कठपुतली है लेकिन अब तो कठपुतली होने का आरोप भी चस्पा नहीं किया जा सकता क्योंकि हकीकत में उसके नाखून टूट चुके हैं.

आप सोचिए कि दुनिया भर में न जाने कितनी जंगें चल रही हैं लेकिन यूनाइटेड नेशन कुछ नहीं कर पा रहा है. इधर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प का रवैया ऐसा है कि खुद के कहे को ही कानून मान कर चल रहे हैं. तो सवाल यह उठता है कि क्या दुनिया में फिर वह वक्त आ रहा है जब जिसकी लाठी उसकी भैंस की कहावत ही चरितार्थ होती रहेगी?

कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने गहरी चिंता का इजहार भी किया है. कार्नी ने कहा है कि दुनिया में अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था टूट रही है. इमैनुएल मैक्रों ने तो इससे भी आगे बढ़ कर यहां तक कह दिया है कि मौजूदा दौर में सबसे ताकतवर लोगों का कानून ही मायने रखता है. साम्राज्यवादी महत्वाकांक्षाएं फिर से उभर रही हैं.

जब हम इस स्थिति को देखते हैं, तो यह स्पष्ट रूप से बेहद चिंताजनक समय है, क्योंकि हम उस ढांचे को नष्ट कर रहे हैं, जिसके जरिए हम हालात को सुधार सकते थे और अपनी साझा चुनौतियों का समाधान कर सकते थे. जो चिंता कार्नी और मैक्रों ने व्यक्त की है, वही चिंता इस वक्त विकासशील दुनिया के ज्यादातर देश महसूस कर रहे हैं. वैश्विक ताकतें लाठी के बल पर दूसरों की भैंस को अपने कब्जे में ले रही हैं. पता नहीं, ये हालात कैसे सुधरेंगे!

टॅग्स :अमेरिकाकनाडाडोनाल्ड ट्रंप
Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्व अधिक खबरें

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं