लाइव न्यूज़ :

ब्लॉग: सेना और आईएसआई के खिलाफ लगातार बोल रहे इमरान खान की गिरफ्तारी से पाकिस्तान में अराजकता का माहौल

By विवेक शुक्ला | Updated: May 10, 2023 10:39 IST

Open in App

इमरान खान को गिरफ्तार कर लिया गया है. यानी पाकिस्तान के सबसे बड़े सियासी दल के नेता को जेल में डाल दिया गया है. उन पर कुछ समय पहले जानलेवा हमला हो चुका है. प्रधानमंत्री पद से हटने के बाद वे लगभग नाममात्र सुरक्षा के साथ जनता के बीच जा रहे थे. उनके समर्थक उनके करीब आने की हरचंद कोशिश करते हैं. बेशक उस वक्त कुछ भी हो सकता है. कौन जाने उनमें कोई सिरफिरा भी हो. 

फिलहाल पाकिस्तान में सरकार नाम की कोई चीज नहीं है इसलिए लोकप्रिय इमरान खान के दुश्मनों के लिए यह सुनहरा मौका है कि वे उन पर हमला बोलें. यह हो चुका है. अब उन्हें गिरफ्तार भी कर लिया गया है. वे खुद भी बार-बार कहते रहे हैं कि उनकी जान को खतरा है.

इमरान खान पर हमले की गुत्थी कभी नहीं सुलझेगी, यह तो मान लीजिए. वहां पर पहले भी दो प्रधानमंत्री नवाबजादा लियाकत अली खान तथा बेनजीर भुट्टो के कत्ल की गुत्थी अनसुलझी ही रही. सबको पता है कि इमरान खान लगातार सेना के रोल पर बेखौफ होकर बोल रहे हैं. पाकिस्तान में सेना की इमेज तार-तार हो चुकी है. उसके करप्शन से मुल्क वाकिफ हो चुका है. इन सब कारणों के चलते सेना के अफसर परेशान हैं. 

इमरान खान पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई को भी नहीं छोड़ रहे हैं. मुमकिन है कि सेना और आईएसआई इमरान खान के खिलाफ कोई गहरी साजिश रच रहे हों. हाल ही में पाकिस्तान के एक पत्रकार अरशद शरीफ की केन्या में हुई हत्या में आईएसआई को दोषी माना जा रहा है. अरशद शरीफ लगातार इमरान खान के हक में तथा सेना के खिलाफ लिख-बोल रहे थे.

इमरान खान एरोगेंट हैं, पर पाकिस्तान का नौजवान उन्हें इसलिए पसंद करता है क्योंकि उनके ऊपर भ्रष्टाचार के आरोप नहीं हैं. ये उनकी ताकत है. उनके सामने शरीफ बंधु, आसिफ अली जरदारी और सेना हैं. ये सब भ्रष्टाचार में  डूबे हुए हैं. इन सबसे एक साथ इमरान लड़ रहे हैं. जाहिर है, उनकी जान को खतरा है. वह सुरक्षित नहीं हैं.

पाकिस्तान फिलहाल घोर राजनीतिक-आर्थिक संकट के दौर से गुजर रहा है. वहां पर जनता कष्ट में है. इमरान खान को गिरफ्तार करने से पाकिस्तान में अराजकता और बढ़ने की आशंका है. भारत को पड़ोस में हो रही हलचल पर नजर रखनी होगी.

टॅग्स :इमरान खानपाकिस्तानPakistan ArmyISI
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल