लाइव न्यूज़ :

विष्णुगुप्त का ब्लॉग: दाऊद का खत्म होगा खेल!

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: July 9, 2019 08:32 IST

पाकिस्तान किसी भी स्थिति में यह नहीं चाहता कि जाबिर मोती का प्रत्यर्पण हो और एफबीआई को ब्रिटेन की कोर्ट जाबिर मोती से पूछताछ करने की अनुमति प्रदान करे. इसके लिए ब्रिटेन की कोर्ट में पाकिस्तान पानी की तरह पैसा बहा रहा है और महंगे-से महंगे वकीलों का समूह खड़ा कर रहा है. 

Open in App

अंडरवल्र्ड माफिया दाऊद इब्राहिम को लेकर अमेरिका जिस तरह से सक्रिय हुआ है और उसकी घेराबंदी कर रहा है, उससे पाकिस्तान की न केवल परेशानी बढ़ी है, बल्कि पाकिस्तान दुनिया के सामने पूरी तरह से बेनकाब होने के कगार पर पहुंच गया है. अमेरिका ने अब सीधे तौर पर दाऊद इब्राहिम के सभी संपर्को और संरक्षकों पर धावा बोलने की तैयारी शुरू कर दी है.

जाबिर मोती पाकिस्तान और दाऊद के लिए काल बन गया है. जाबिर मोती की पहचान दाऊद इब्राहिम के साथ जुड़ी हुई है. जाबिर मोती के संबंध में कहा जाता है कि वह दाऊद इब्राहिम का न केवल खास रहा है बल्कि उसके आतंकवाद और घृणा के व्यापार का नियंत्नक और रणनीतिकार रहा है.

दाऊद इब्राहिम ने आतंकवाद और मादक पदार्थो के व्यापार से जो धन अर्जित किया है उसका एक बड़ा भाग जाबिर मोती के कब्जे में है. एफबीआई का खुलासा है कि जाबिर मोती कभी एक साधारण आदमी था, गरीबी के कारण वह अंडरवल्र्ड माफिया और आतंकवादी सरगना दाऊद इब्राहिम का मोहरा बन गया. धीरे-धीरे वह दाऊद इब्राहिम के मादक द्रव्यों के व्यापार का चीफ बन गया.

 पाकिस्तान और दाऊद इब्राहिम का दुर्भाग्य यह रहा कि जाबिर मोती एकाएक एफबीआई के निशाने पर आ गया. एफबीआई को जानकारी मिली कि जाबिर मोती ब्रिटेन में है और ब्रिटेन में धीरे-धीरे निवेश करने की योजना पर कार्य कर रहा है.   एफबीआई की सूचना पर ब्रिटेन में  स्कॉटलैंड यार्ड पुलिस ने एक गोपनीय अभियान में जाबिर मोती को गिरफ्तार कर लिया.

जाबिर मोदी अभी ब्रिटेन की जेल में बंद है और उस पर प्रत्यर्पण की अमेरिकी तलवार लटक रही है. पाकिस्तान तब पूरी तरह से बेनकाब हो गया जब उसने जाबिर मोती के अमेरिकी प्रत्यर्पण का विरोध किया.

पाकिस्तान किसी भी स्थिति में यह नहीं चाहता कि जाबिर मोती का प्रत्यर्पण हो और एफबीआई को ब्रिटेन की कोर्ट जाबिर मोती से पूछताछ करने की अनुमति प्रदान करे. इसके लिए ब्रिटेन की कोर्ट में पाकिस्तान पानी की तरह पैसा बहा रहा है और महंगे-से महंगे वकीलों का समूह खड़ा कर रहा है.  

टॅग्स :दाऊद इब्राहिमपाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर