लाइव न्यूज़ :

ये तो वाकई बड़ी शानदार पहल है

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: August 8, 2025 07:16 IST

यदि सीधे तौर पर उपयोग न भी कर पाएं तो इस बात पर ध्यान दें कि क्या कहीं उन चीजों का फिर से उपयोग हो सकता है.

Open in App

महाराष्ट्र सरकार ने एक ऐसा शानदार निर्णय लिया है, जिसकी जितनी तारीफ की जाए, कम है. योजना यह है कि स्थानीय निकायों की ओर से जिन बच्चों को पुस्तकें और कापियां नि:शुल्क दी जाती हैं, उनसे पुरानी किताबें और कॉपियां वापस ली जाएं, उनका रीसाइक्लिंग किया जाए और फिर उनसे कागज तैयार करके उन्हें किताबों और कॉपियों के रूप में परिवर्तित कर दिया जाए. और वही किताब बच्चों को नि:शुल्क दे दी जाए.

इससे सरकार को नई किताबों और कॉपियों के लिए जो नया कागज खरीदना पड़ता है, उससे राहत मिलेगी. हो सकता है कि कुछ कागज खरीदना भी पड़े लेकिन अच्छी बात यह है कि पुरानी किताबों और कॉपियों का फिर से उपयोग हो सकेगा. यानी सरकार को कम खर्च करना पड़ेगा लेकिन इससे महत्वपूर्ण बात यह है कि सरकार की इस पहल से पर्यावरण को बहुत फायदा होने वाला है.

जिन चीजों से कागज का निर्माण होता है, उसमें लकड़ी के रेशों और पौधों के अन्य हिस्सों का उपयोग होता है. यदि हम कागज की रीसाइक्लिंग करते हैं तो पेड़ काटने की हमारी जरूरतें कम होंगी. निजी तौर पर कागजों के उपयोग की पहल कई स्तरों पर होती रही है. कागज बनाने वाली कंपनियां कोशिश करती हैं कि उत्पाद उन्हें वापस मिल जाए तो वे उसी उपयोग किए गए कागज से नया कागज तैयार करें. कागज की कई फैक्टरीज इस तरह रीसाइक्लिंग का प्रशंसनीय काम कर भी रही हैं मगर सरकारी स्तर पर पढ़ाई के क्षेत्र में इस तरह का प्रयोग महाराष्ट्र में संभवत: पहली बार हो रहा है.

दरअसल हमें हर क्षेत्र में यह प्रवृत्ति अपनानी होगी ताकि पर्यावरण पर जो बुरा असर पड़ रहा है, उससे निपटा जा सके. अमूमन हम उपयोग की गई चीजों को फेंक देते हैं. फेंक देने की यह प्रवृत्ति ठीक नहीं है. ध्यान यह देना चाहिए कि हम उन चीजों का फिर से उपयोग कैसे कर सकते हैं. यदि सीधे तौर पर उपयोग न भी कर पाएं तो इस बात पर ध्यान दें कि क्या कहीं उन चीजों का फिर से उपयोग हो सकता है.

यदि  जीवन के हर क्षेत्र में इस तरह की सोच पैदा हो जाए तो इसका बहुत बड़ा लाभ मिल सकता है. जिस तरह के प्रयोग कचरा प्रबंधन के लिए किए जा रहे हैं, उसी तरह के प्रयोग बाकी क्षेत्रों में भी किए जाने चाहिए. इसके लिए न केवल सरकार बल्कि आम आदमी को भी पहल करनी होगी

टॅग्स :महाराष्ट्रदेवेंद्र फड़नवीसएजुकेशन
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमौत का शॉर्टकट: सुनील की एक गलती और शॉर्टकट चक्कर में 9 की मौत, कुएं की दीवार से टकराई और 40 फुट नीचे?

क्राइम अलर्टचमत्कार या वशीकरण करके नहीं, छल-कपट से महिलाओं का यौन शोषण किया?, अशोक खरात ने किया स्वीकार

क्राइम अलर्टनिर्माण स्थल पर काम करने गए थे माता-पिता, 7 वर्षीय बेटी से 45 वर्षीय शख्स ने किया रेप, अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेलोरा हवाई अड्डे के पास चाय पीने गए थे?, अनस मोहम्मद सईद, तलहा अनीस, अवेज सईद और अब्दुल सलीम की मौत, तीन घायल

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारत अधिक खबरें

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट