लाइव न्यूज़ :

सरकार और सेना की आलोचना करने से पहले यह बात जरूर सोच लें

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: July 4, 2018 08:28 IST

यह कहना कि इस सर्जिकल स्ट्राइक के दृश्य को टीवी पर दिखाने से मोदी सरकार को राजनैतिक लाभ होगा, गलत है।

Open in App

-गौरीशंकर राजहंसकुछ दिनों पहले देश के प्राय: सभी टीवी चैनलों ने दो साल पहले सेना द्वारा पाक अधिकृत कश्मीर में किए गए सर्जिकल स्ट्राइक को विस्तार से दिखाया। यह देखकर हर भारतीय का सिर गौरव से ऊपर उठ गया। पाकिस्तान के आकाओं को यह सपने में भी अंदेशा नहीं था कि भारत एकाएक बड़े पैमाने पर सर्जिकल स्ट्राइक करके आतंकवादियों के कैम्पों को तहस नहस कर देगा।

सर्जिकल स्ट्राइक के बाद पाकिस्तान दिन-रात यह कहता रहा कि इस तरह का सर्जिकल स्ट्राइक तो हुआ ही नहीं था। विदेशी पत्रकारों को ले जाकर पाकिस्तान के आकाओं ने उन्हें दिखाया कि यदि सर्जिकल स्ट्राइक हुआ होता तो उसके कुछ निशान तो मौजूद अवश्य होते। परंतु कहीं कोई निशान नहीं था। सच यह है कि पाकिस्तान ने विदेशी पत्रकारों को वह स्थान दिखाया ही नहीं जहां सर्जिकल स्ट्राइक हुआ था और जहां आतंकवादियों के कैम्पों को ध्वस्त किया गया था। इस सर्जिकल स्ट्राइक के बाद देश में सेना और मोदी सरकार की जय-जयकार होने लगी। आम जनता में यह आत्मविश्वास पैदा होने लगा कि किसी भी विपरीत परिस्थिति में भारतीय सेना पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दे सकती है।

दुर्भाग्यवश सेना और सरकार की तारीफ करने के बदले कुछ विपक्षी नेताओं ने सर्जिकल स्ट्राइक पर संदेह जताया। शायद इसीलिए कुछ दिन पहले देश के टीवी चैनलों पर 28 और 29 सितंबर के मध्य की रात को भारतीय सेना ने पाक अधिकृत कश्मीर में जो सर्जिकल स्ट्राइक किया था, उसे विस्तार से दिखाया गया। दुर्भाग्यवश विपक्षी दलों के कुछ नेताओं ने इसकी फिर से आलोचना शुरू करते हुए कहा कि दो वर्षों बाद इस सर्जिकल स्ट्राइक को वीडियो के जरिए टीवी पर दिखाए जाने की क्या आवश्यकता थी। ऐसा केवल राजनैतिक लाभ के लिए किया गया। लेकिन यह कहना कि इस सर्जिकल स्ट्राइक के दृश्य को टीवी पर दिखाने से मोदी सरकार को राजनैतिक लाभ होगा, गलत है। किसी भी प्रकार के लाभ का तो कोई सवाल ही नहीं उठता है, क्योंकि चुनाव अभी काफी दूर हैं और सर्जिकल स्ट्राइक के दृश्यों को दिखाकर आम मतदाता को प्रभावित नहीं किया जा सकता है।

सरकार और सेना की आलोचना करने से पहले यह सोचना चाहिए कि देशहित सर्वोपरि है। समय आ गया है जब हम सेना को उसके द्वारा की गई कार्रवाई के लिए प्रोत्साहित करें, उसकी समालोचना नहीं करें।

(गौरीशंकर राजहंस लेखक पूर्व सांसद हैं)

टॅग्स :सर्जिकल स्ट्राइकभारतीय सेना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारतएस-400, मीडियम ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट, तोपें, गोला-बारूद, समेत 2.38 लाख करोड़ रुपये की रक्षा डील्स को मिली मंज़ूरी

भारतजम्मू-कश्मीर में आतंकी हमलों का खतरा मंडराया?, खुफिया सूचनाएं और अधिकारी कर रहे हैं दावा?

भारतरेलवे में आजीवन फ्री सफर, प्रथम श्रेणी/2 एसी/एसी चेयर कार में एक साथी के साथ निःशुल्क यात्रा करेंगे वीरता पुरस्कार विजेता

भारतTerrorist Killed: जम्मू-कश्मीर में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, उरी में पाक आतंकी ढेर; हथियार और गोला-बारूद बरामद

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं