लाइव न्यूज़ :

शरद जोशी का ब्लॉग: ताश का खेल और राजनीति

By शरद जोशी | Updated: October 6, 2019 07:21 IST

गांधीवाद दिल बदलना सिखाता है, चीजें छीनना नहीं. शांति के युग में कर शतरंज पर लगे तो ठीक भी है, पर ताश तो प्रजातंत्र का खेल है. जिस किसी को प्रजातंत्र समझना हो, उसे ताश समझना चाहिए.

Open in App

रावण जैसा महत्वाकांक्षी व्यक्ति भी शतरंज का शौकीन था. मंदोदरी के साथ एक बाजी खेल ही लेता था, हालांकि उसके भी सपने थे, वह आसमान तक सीढ़ी बनाना चाहता था. तो ऐसे इनडोर गेम बुरी चीज नहीं हैं. पर नेताओं को यह भी अखर रहा है, नेहरूजी ने कहा है कि आराम हराम है, हमें भविष्य बनाना है. मैं मानता हूं मगर घड़ी-दो घड़ी ताश खेल लेना कोई बुरी बात नहीं.

आप जानते हैं, नेताओं की तो बात छोड़ो, पर बाकी सबसे अधिक व्यस्त बच्चे रहते हैं. उनके पास ढेरों समस्याएं हैं. अपनी धरती पर वे डेलीगेशन की तरह घूमते हैं और हर चीज को बारीकी से समझने की चेष्टा करते हैं. पर फुरसत मिलते ही वे भी चंग पो, डाकन पौवा या शेर-बकरी खेलने लग जाते हैं.

अब सरकार ताश पर कर लगा रही है. बेकारी के जमाने  में एक केरेवन का पैकेट अगर वक्त काट देता है तो वित्त मंत्री देशमुख को जाने क्यों पसंद नहीं! मन बहलाने के लिए सिनेमा महंगा है. रेडियो भी सिरदर्द हो जाता है, मगर ताश के बावन पत्ते वर्ष के बावन सप्ताहों के मनोरंजन के लिए काफी हैं. फिर ताश के काफी खेल मनुष्य का चरित्र निर्माण करते हैं. जैसे तीन-दो-पांच कम सुविधा से ज्यादा प्राप्ति करना सिखाता है. सात हाथ हममें लगन व धैर्य उत्पन्न करता है. झब्बू बेगार कैसे टालना, यह बताता है. लालपान सत्ती का खिलाड़ी जानता है कि प्रत्येक वस्तु का कितना महत्त्व है. ताश छीनने से मनुष्य नहीं सुधरता, उसकी भावना बदलिए. गांधीवाद दिल बदलना सिखाता है, चीजें छीनना नहीं. शांति के युग में कर शतरंज पर लगे तो ठीक भी है, पर ताश तो प्रजातंत्र का खेल है. जिस किसी को प्रजातंत्र समझना हो, उसे ताश समझना चाहिए.

ताश में अलग प्रकार के पत्ते हैं, जैसे- ईंट, पान, हुकुम और चिड़ी. वैसे ही देश में अलग तरह की पार्टियां होती हैं. ताश में तुरुप आ जाती है, और उस प्रकार के सब पत्ताें का महत्व बढ़ जाता है, जैसे हुकुम की तुरुप होने पर उसकी र्दुी भी महत्व की हो जाती है. वैसे ही पार्टियों में भी एक कोई चुनाव में जीत जाती है तो मन में फूली नहीं समाती. वक्त पड़ने पर वह इक्के को काट भी सकती है.

तो ताश तो प्रजातंत्र का खेल है. उसमें चाहे राजा और गुलाम हों पर आधार दूसरे हैं. रहा र्दुी और दहले का सवाल तो चपरासी और सेक्रेटरी भी होते ही हैं. वह जमाना तो है नहीं कि सब बराबर हों! सारी जनता एक घाट पानी पीती हो! श्रीराम प्याऊ और रेफ्रिजरेटर के फर्क को समझना चाहिए.(रचनाकाल - 1950 का दशक)

टॅग्स :इंडियाराजनीतिक किस्से
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं