लाइव न्यूज़ :

ब्लॉग: हिंदू विवाह पद्धति में सप्तपदी का है केंद्रीय महत्व

By लोकमत समाचार सम्पादकीय | Updated: April 10, 2024 09:10 IST

चूंकि हिंदू धर्म में विवाह विच्छेद की कभी कल्पना ही नहीं की गई थी, इसलिए इस बात पर विचार करने का कभी अवसर ही नहीं आया कि कौन सी रस्म ज्यादा महत्वपूर्ण है और कौन सी कम या कौन सी रस्म केंद्रीय महत्व की है।

Open in App

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ द्वारा एक मामले की सुनवाई के दौरान की गई यह टिप्पणी कि केवल सप्तपदी ही हिंदू विवाह का एक आवश्यक समारोह है, महत्वपूर्ण है। जस्टिस सुभाष विद्यार्थी की पीठ ने एक मामले में फैसला सुनाते हुए हिंदू मैरिज एक्ट 1955 के सेक्शन 7 का हवाला दिया और कहा कि हिंदू विवाह में कन्यादान करना एक आवश्यक रस्म नहीं है।

अदालत ने कहा कि यदि कोई युवक और युवती हिंदू मैरिज एक्ट 1955 के सेक्शन 7 के तहत बताई गई बातों को मानकर उसके अनुसार विवाह करते हैं तो उनकी शादी वैध होगी, भले ही उसमें कन्यादान की रस्म न निभाई गई हो। हाईकोर्ट ने कहा कि हिंदू विवाह की धारा 7 कहती है कि हिंदू विवाह विवाह के किसी भी पक्ष के पारंपरिक संस्कारों और समारोहों के अनुसार संपन्न किया जा सकता है। प्रावधान में कहा गया है कि जहां ऐसे संस्कारों और समारोहों में सप्तपदी (दूल्हा और दुल्हन द्वारा पवित्र अग्नि के सामने संयुक्त रूप से सात फेरे लेना) शामिल है, सातवां फेरा लेने पर विवाह पूर्ण और बाध्यकारी हो जाता है।

इस तरह हिंदू विवाह अधिनियम केवल सप्तपदी को हिंदू विवाह के एक आवश्यक समारोह के रूप में मान्यता प्रदान करता है। वह हिंदू विवाह के अनुष्ठान के लिए कन्यादान को आवश्यक नहीं बताता. दरअसल हिंदू धर्म के अनुसार विवाह विधि में बहुत सारी रस्में होती हैं और विवाह समारोह प्राय: रात भर चलता है. इनमें से कुछ रस्में अपने-अपने क्षेत्र के हिसाब से अलग-अलग हो सकती हैं लेकिन हर रस्म का अपना अनन्य महत्व होता है। चूंकि हिंदू धर्म में विवाह विच्छेद की कभी कल्पना ही नहीं की गई थी, इसलिए इस बात पर विचार करने का कभी अवसर ही नहीं आया कि कौन सी रस्म ज्यादा महत्वपूर्ण है और कौन सी कम या कौन सी रस्म केंद्रीय महत्व की है।

अब चूंकि अदालतों में विवाह को वैध या अवैध साबित करने के मामले आने लगे हैं, इसलिए हाईकोर्ट द्वारा हिंदू विवाह की धारा 7 के अनुसार विवाह की पूर्णता के लिए सप्तपदी को बाध्यकारी करार देना भविष्य के मामलों के लिए मील के पत्थर का काम करेगा।

उल्लेखनीय है कि हिंदू विवाह संस्कार के अंतर्गत वर-वधू अग्नि को साक्षी मानकर इसके चारों ओर घूमकर पति-पत्नी के रूप में एक साथ सुख से जीवन बिताने के लिए प्रण करते हैं और इसी प्रक्रिया में दोनों सात फेरे लेते हैं, जिसे सप्तपदी कहा जाता है। यह सातों फेरे या पद सात वचन के साथ लिए जाते हैं। हर फेरे का एक वचन होता है, जिसे पति-पत्नी जीवन भर साथ निभाने का वादा करते हैं और यह सात फेरे ही ‘हिंदू विवाह’ की स्थिरता का मुख्य स्तंभ होते हैं।

टॅग्स :वेडिंगहिन्दू धर्मAllahabad High Courtभारत
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठVaisakhi 2026: बैसाखी के दिन का महत्व बताते 5 रोचक तथ्य, सिर्फ फसलों का त्योहार नहीं बल्कि इतिहास है खास; जानें

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारत अधिक खबरें

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस

भारत9100000 मतदाताओं के नाम मतदाता सूचियों से हटाए?, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- सत्ता के लिए बीजेपी पागल हुई?, चुनाव हम ही जीतेंगे

भारतकौन बनेगा बिहार में मुख्यमंत्री?, सम्राट चौधरी के समर्थन में लगे पोस्टर को भाजपा के लोगों ने फाड़ा?, वीडियो

भारतबारामती उपचुनावः निर्विरोध जीतेंगी महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, कांग्रेस उम्मीदवार आकाश मोरे ने नाम वापस लिया?