लाइव न्यूज़ :

रमेश ठाकुर का ब्लॉग: रंगों में मिलावट का गोरखधंधा

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: March 17, 2019 15:18 IST

किसी जमाने में होली खेलने के लिए लोग महीनों पहले से रंगों को तैयार करते थे। पीले रंग हल्दी, लाल रंग गुड़हल के फूल से बनाते थे। लेकिन प्रशासनिक लापरवाही कहें या लोगों की अज्ञानता, रंगों में अब केमिकल की मिलावट धड़ल्ले से होने लगी है।

Open in App

एक जमाना था जब टेसू के फूलों और स्व-निर्मित रंगों से खेलकर लोग होली का त्योहार मनाते थे, लेकिन वक्त बदला, रिवायतें बदलीं और बदल गया रंगोत्सव का तरीका। पारंपरिक रंगों से खेली जाने वाली होली अब केमिकल रंगों से भर गई है। केमिकल रंगों ने अब स्व-निर्मित रंगों की चमक को फीका कर दिया है। मिलावटी रंग बेहद खतरनाक होता है। होली के मौके पर बाजारों में बिकने वाले रंगों में अस्सी फीसद मिलावट होती है। चिकित्सकीय आंकड़े गवाही देते हैं कि इन रंगों से कइयों की आंखों की रोशनी चली गई, तो कइयों की चेहरे की त्वचा खराब हुई। 

किसी जमाने में होली खेलने के लिए लोग महीनों पहले से रंगों को तैयार करते थे। पीले रंग हल्दी, लाल रंग गुड़हल के फूल से बनाते थे। लेकिन प्रशासनिक लापरवाही कहें या लोगों की अज्ञानता, रंगों में अब केमिकल की मिलावट धड़ल्ले से होने लगी है।

दुकानदारों की मानें तो होली के दिनों में इन्हीं रंगों की डिमांड भी सबसे ज्यादा रहती है। विगत कुछ वर्षो से चाइना से केमिकल रंगों की सप्लाई युद्धस्तर पर होने लगी है। जबकि चाइना में होली खेली भी नहीं जाती, लेकिन भारतीय रंगों के बाजार पर उसने कब्जा कर लिया है। हालांकि चाइना के रंगों और चाइनीज मांङो पर सरकार ने प्रतिबंध लगाया हुआ है, लेकिन भारतीय बाजारों में चोरी-छिपे ये मिल जाते हैं।

इन रंगों की भारी बिक्री का कारण इनकी देशी रंगों के मुकाबले कम कीमत है। इनका भाव हमारे यहां के रंगों से कहीं कम होता है। इन सस्ते रंगों में केमिकल तो मिला ही होता है साथ ही गहरे रंगों जैसे नारंगी, काले और हरे रंग के लिए कॉपर सल्फेट, लाल रंग के लिए मक्यरुरी सल्फाइड और लेड ऑक्साइड का प्रयोग किया जाता है। ऐसे रंग अब हमारे यहां भी निर्मित होने लगे हैं। होली पर सिल्वर रंगों की मांग सबसे ज्यादा होती है। सिल्वर रंगों के लिए एल्युमीनियम ब्रोमाइड, नीले रंग के लिए पíशयन ब्लू नाम के केमिकल का प्रयोग किया जाता है। कमोबेश यही सब रंग त्वचा के नुकसान का कारक  बनते हैं।

टॅग्स :होली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतDelhi: उत्तम नगर में बवाल, होली पर युवक की हत्या से गुस्साएं लोग; सड़कों पर गाड़ियों में लगाई आग

पूजा पाठRang Panchami 2026: होली के बाद क्यों मनाई जाती है रंग पंचमी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, और पंचमी तिथि का महत्व

भारतजल्द घोड़ी चढ़ेंगे चिराग पासवान?, मां रीना पासवान ने कहा-पूरा परिवार शादी के लिए तैयार

भारतHoli 2026: होली के रंग में रंगा है बिहार, आम से खास लोग दिख रहे हैं रंगों में सराबोर 

भारतHoli 2026: आज दिल्ली मेट्रो से नमो भारत तक बदला समय, जानें कब से मिलेगी सर्विस

भारत अधिक खबरें

भारतकौन बनेगा बिहार में मुख्यमंत्री?, सम्राट चौधरी के समर्थन में लगे पोस्टर को भाजपा के लोगों ने फाड़ा?, वीडियो

भारतबारामती उपचुनावः निर्विरोध जीतेंगी महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, कांग्रेस उम्मीदवार आकाश मोरे ने नाम वापस लिया?

भारतसम्राट चौधरी हो सकते हैं बिहार के अगले मुख्यमंत्री, नीतीश कुमार अगले हफ़्ते देंगे इस्तीफ़ा

भारतWest Bengal Elections 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों से पहले PM मोदी की 6 अहम गारंटियां, VIDEO

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण की उल्टी गिनती?, दिल्ली पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, 10 अप्रैल को दोपहर 12 बजकर 15 मिनट पर राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेंगे