लाइव न्यूज़ :

वसुंधरा विरोधी हनुमान बेनीवाल बीजेपी से दूर हुए, तो घनश्याम तिवाड़ी लौट आए!

By प्रदीप द्विवेदी | Updated: December 15, 2020 14:36 IST

संघ की पृष्ठभूमि वाले बीजेपी के दिग्गज नेता रहे घनश्याम तिवाड़ी को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत कांग्रेस में लेकर आए थे.

Open in App
ठळक मुद्देकिसान आंदोलन के कारण हनुमान बेनीवाल की बीजेपी से दूरी बढ़ रही है.सुंधरा राजे मुख्यमंत्री थीं, तब तिवाड़ी ने बीजेपी में रहते हुए खुलकर उनका विरोध किया.

राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का जिन नेताओं ने खुलकर विरोध किया है उनमें हनुमान बेनीवाल और घनश्याम तिवाड़ी के नाम प्रमुख हैं.

इन दिनों चल रहे किसान आंदोलन के कारण हनुमान बेनीवाल की बीजेपी से दूरी बढ़ रही है, तो इधर घनश्याम तिवाड़ी फिर से बीजेपी में आ गए हैं. जब वसुंधरा राजे मुख्यमंत्री थीं, तब तिवाड़ी ने बीजेपी में रहते हुए खुलकर उनका विरोध किया, लेकिन कोई खास नतीजा नहीं निकला और अंततः बीजेपी छोड़कर उन्होंने अपनी नई पार्टी बना ली.

इस नई पार्टी ने विधानसभा चुनाव 2018 भी लड़ा, परन्तु कुछ खास हासिल नहीं हुआ. वर्ष 2019 में लोकसभा चुनाव से ठीक पहले वे कांग्रेस में शामिल हो गए, लेकिन उनका सियासी ग्राफ वहीं अटका रहा. संघ की पृष्ठभूमि वाले बीजेपी के दिग्गज नेता रहे घनश्याम तिवाड़ी को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत कांग्रेस में लेकर आए थे.

यही नहीं, लोकसभा चुनाव में उन्हें कांग्रेस के स्टार प्रचारकों की सूची में भी शामिल किया गया था, तिवाड़ी ने कांग्रेस के लिए प्रचार भी किया था, परन्तु उसके बाद वे कांग्रेस के किसी भी बड़े कार्यक्रम में नजर नहीं आए थे. शायद वे कांग्रेस में असहज महसूस करने लगे थे, लिहाजा उन्होंने एक बार फिर से बीजेपी का दामन थाम लिया है. तिवाड़ी की बीजेपी में घर वापसी हो गई है, उन्होंने बीजेपी मुख्यालय में संपन्न समारोह में बीजेपी की सदस्यता फिर से ग्रहण कर ली है!

टॅग्स :राजस्थानजयपुरवसुंधरा राजेअशोक गहलोतभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल