लाइव न्यूज़ :

ब्लॉग: कमर के नीचे किए जाते वार और विकास के नाम पर होता विनाश

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: May 15, 2024 13:51 IST

 विकास तो हमने खूब किया, परंतु पुरानी धूल झाड़ने के चक्कर में कहीं हमने उन मानवीय सद्‌गुणों को तो डस्टबिन में नहीं डाल दिया है, जिसके अभाव में अमृत भी विष बन जाता है!

Open in App

हेमधर शर्मा

लड़ाइयां तो हमेशा से होती रही हैं परंतु प्राचीन काल में इसके कुछ नियम हुआ करते थे। सूरज डूबने के बाद कोई एक-दूसरे पर वार नहीं करता था। रात में लोग दुश्मनों के खेमे में भी बेझिझक जाकर मिलते-जुलते थे। कुछ सौ साल पहले तक राजपूत राजा भी शरणागत की रक्षा अपनी जान देकर करते थे। यहां तक कि कुछ दशक पहले भी कहा जाता है कि राजनीतिक दुश्मनों के निजी जीवन में घनिष्ठ संबंध होते थे और वे एक-दूसरे पर ‘कमर के नीचे’ वार नहीं करते थे।

फिर हमारे जमाने को ये क्या हो गया है कि राजनीतिक लाभ के लिए किसी को गाड़ने, कब्र खोदने, गायब कराने की धमकी देने या रेप तक के आरोप को राजनीतिक हथियार बनाना हमारी राजनीति की पहचान बन गई है! हो सकता है भविष्य में राजनीति का स्तर जब और गिरे तो तुलनात्मक रूप से हमें अपने आज के अपराध हल्के लगने लगें और हम भी शेखी बघार सकें कि इतने गिरे हुए तो हमारी पीढ़ी के लोग भी न थे! लेकिन नई पीढ़ी अगर समझदार निकली तो? तब क्या हमें चुल्लू भर पानी भी डूब मरने को मिलेगा और इतिहास के पन्नों में मनुष्यता की गिरावट के सबसे बदतर काल के लिए हमारी पीढ़ी को जिम्मेदार नहीं ठहराया जाएगा!

जिम्मेदार तो विकास के नाम पर हासिल की जाने वाली उपलब्धियों के भी हम ही हैं, पर वे खुश करने से ज्यादा डराने क्यों लगी हैं? एक हालिया अध्ययन के अनुसार पिछले साल 2023 में हर चार में से एक भारतीय किसी न किसी तरह वॉयस क्लोनिंग का शिकार हुआ है। एआई हम इंसानों के लिए क्रांति साबित होने वाली थी, पर यह तो ठगों के लिए क्रांति साबित होती जा रही है! डीपफेक से माथे पर चिंता की लकीरें मिटी नहीं थीं कि वॉयस क्लोनिंग ‘एक तो करेला, दूसरे नीम चढ़ा’ की कहावत को चरितार्थ करने लगी है।

कहते हैं एक राजा को ऐसा वरदान मिला था कि वह जिस भी चीज को छूता था, वह सोने की हो जाती थी। आज के हम इंसानों को क्या कोई अभिशाप मिला है कि सारे वरदान भी हमारा हाथ लगते ही नुकसान बन जाते हैं! नुकसान तो हमारे ‘भक्ति-भाव’ से प्रकृति को भी कम नहीं हो रहा है। चार धाम की जो यात्रा कभी इतनी दुर्गम मानी जाती थी कि मृत्यु का जोखिम उठाने वाले ही उस पथ पर चलते थे, आधुनिक विकास ने उस यात्रा को इतना सुगम बना दिया है कि यमुनोत्री की सड़क पर एक-दो नहीं, पूरे 15 किमी लंबा जाम लग रहा है।

जिस एवरेस्ट के शिखर पर चढ़ना कभी इतिहास रचने के समान होता था, उन्हीं शिखरों के मार्ग पर हमने टनों कचरा फैलाने का इतिहास रच दिया है. श्रद्धा और साहस तो सद्‌गुणों में गिने जाते थे, फिर आज हमारे ये गुण प्रकृति के लिए विनाशकारी क्यों साबित हो रहे हैं? कहा जाता है कि पुराने जमाने में शिक्षा का उद्देश्य हम मनुष्यों की मनुष्यता का विकास करना होता था, क्योंकि जो उस्तरा नाई के हाथ में हजामत बनाने का उपकरण होता है, वही बंदर के हाथ लगने पर उत्पात मचाने का हथियार बन जाता है।

 विकास तो हमने खूब किया, परंतु पुरानी धूल झाड़ने के चक्कर में कहीं हमने उन मानवीय सद्‌गुणों को तो डस्टबिन में नहीं डाल दिया है, जिसके अभाव में अमृत भी विष बन जाता है!

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024BJPकांग्रेसजेडीयूआरजेडीटीएमसीNCPTMC
Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारत अधिक खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे