लाइव न्यूज़ :

पीयूष पांडे का ब्लॉग: पहचान का क्रॉस कनेक्शन

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 11, 2020 14:59 IST

पहचान का मामला वास्तव में बहुत उलझाऊ है. आजकल आप जिसे जिस रूप में पहचानना शुरू करते हैं, थोड़े दिन में वो कुछ और ही पहचान लिए घूमता है. ठंड में जिसे फॉग समझो वो स्मॉग निकलता है. क्रिकेटर को पहचानना शुरू करो तो पता चलता है कि 100 आइटम बेचने वाला विज्ञापनबाज है.

Open in App

एक जाने-माने स्टैंडअप कॉमेडियन का पसंदीदा जुमला है - पहचान कौन? सरकार को कॉमेडी ज्यादा पसंद है या जुमलेबाजी, कहना मुश्किल है लेकिन उसने ‘पहचान कौन’ कार्यक्रम पूरे देश में लागू करने का मन बना लिया है. अब सरकार एक-एक को चुन-चुन कर पहचान लेना चाहती है. मैंने एक सत्ताधारी नेताजी से पूछा- ‘‘आपको डर नहीं लगता पहचान कौन कार्यक्रम से. आप नेता के भेष में दलाल हैं. पहचाने गए तो?’’ उन्होंने साफगोई से जवाब दिया-‘‘जब तक सत्ता में हैं, अपना कोई कुछ उखाड़ नहीं सकता. सत्ता में नहीं होंगे तो लाख ईमानदार हों, सरकार चाहेगी तो भ्रष्टाचारी, नक्सलवादी कुछ भी बता देगी.’’

पहचान का मामला वास्तव में बहुत उलझाऊ है. आजकल आप जिसे जिस रूप में पहचानना शुरू करते हैं, थोड़े दिन में वो कुछ और ही पहचान लिए घूमता है. ठंड में जिसे फॉग समझो वो स्मॉग निकलता है. क्रिकेटर को पहचानना शुरू करो तो पता चलता है कि 100 आइटम बेचने वाला विज्ञापनबाज है. जिसे गुंडा मानो, वो छात्न का आइडेंटिटी कार्ड निकाल लेता है व जिसे छात्न मानो, उसकी पहचान टीवी पर नकाबपोश प्रदर्शनकारी के रूप में होती है. जिसकी पहचान हीरों के कारोबारी की होती है, वो बैंक फ्रॉड करने वाला नीरव मोदी निकलता है. सोसाइटी के जिम में पसीना बहाते लंबे-चौड़े हैंडसम नौजवान की पहचान रात होते-होते किसी डिस्को के बाहर खड़े बाउंसर की हो जाती है.

हालात और स्थान के हिसाब से पहचान का स्तर भी घटता-बढ़ता रहता है. छोटे कस्बे का नेता अपने चेलों के बीच भगवान टाइप का दर्जा रखता है, लेकिन आलाकमान के सामने उसकी पहचान चिरकुट टाइप के कार्यकर्ता की होती है. हमारे एक अंकलजी का नाम भूरेलाल था. दसवीं का फॉर्म भरते हुए न जाने कैसे अंग्रेजी में उनका नाम बुरेलाल हो गया. जिस तरह सरकारें कहती फिरती हैं कि उनके जैसी ईमानदार सरकार कभी नहीं रही लेकिन लोग नहीं मानते. उसी तरह भूरेलाल अंकल कहते फिरते हैं कि उनका असली नाम भूरेलाल है लेकिन लोग नहीं मानते. पहचान का क्रॉस कनेक्शन जटिल मामला है. सरकार ने इसी जटिलता में टांग अड़ा दी है और केंद्र व राज्य सरकारें अब आपस में लंगड़ी टांग खेल रहे हैं अलबत्ता गिर लोग रहे हैं.

टॅग्स :इंडियाराजनीतिक किस्सेलोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह