लाइव न्यूज़ :

पीयूष पांडे का ब्लॉग: बारिश और बीएमसी की कुंडली में ‘गाली योग’

By पीयूष पाण्डेय | Updated: June 12, 2021 15:17 IST

आम इंसानों की तरह अनेक संस्थानों-विभागों की कुंडली में भी गाली ग्रहण योग देखा गया है। इनमें बीएमसी जैसा विभाग भी है।

Open in App

ज्योतिष में एक ‘बुध आदित्य योग’ होता है। ज्योतिष के मर्मज्ञ मानते हैं कि यह बहुत सामान्य योग है, जो हर चौथे-पांचवें व्यक्ति की कुंडली में मिल जाता है। लेकिन, ज्योतिष के जानकारों ने जिस एक योग पर बिल्कुल शोध नहीं किया, वो है ‘गाली ग्रहण’ योग। सामान्य तौर पर कहें तो गाली खाऊ योग। प्राय: देखा गया है कि राजनेता की कुंडली में यह योग अनिवार्य रूप से होता है। उसकी कुंडली में कितने भी राजयोग क्यों न हों, गाली ग्रहण योग होता ही है। अनुभवी बताते हैं कि पति बनते ही लाखों लोगों की जन्मपत्नी में यह योग सक्रि य हो जाता है, और शादी के साल बीतते-बीतते घातक रूप ले लेता है।

मुंबई में मानसून के दस्तक देते ही लोग बीएमसी के पूर्वजों को अपनी गालियों में याद करने लगते हैं। हर वर्ष बारिश में बीएमसी की कुंडली में गाली ग्रहण योग जागृत होता है, जब उसे हर जगह गरियाया जाता है। लेकिन जिस तरह राजनेता गाली ग्रहण योग की चिंता नहीं करता, उसी तरह बीएमसी भी नहीं करती। लोग भले उसे कितना भी लापरवाह, भ्रष्ट, मक्कार वगैरह विभूषणों से नवाजें, बीएमसी को फर्क नहीं पड़ता।

वैसे, मैं बीएमसी के साथ हूं। एक तो आनंद बख्शी साहब कह गए हैं कि कुछ तो लोग कहेंगे लोगों का काम है कहना। फिर मेरे सूत्न बताते हैं कि बीएमसी अधिकारियों ने मुंबई में जगह-जगह पानी भरने को लेकर जो अपनी रिपोर्ट आलाकमान को सौंपी है, उसमें साफ-साफ बताया है कि वो क्यों जलभराव की समस्या का निराकरण नहीं करती। इस गुप्त रिपोर्ट के कुछ मुख्य बिंदु निम्नलिखित हैं।

- जलभराव की समस्या सुलझी तो लोगों की इस समस्या को लेकर विकसित हुई ‘हर्ड इम्युनिटी’ खत्म हो जाएगी। अभी कितनी भी बारिश हो, भरे पानी में लोग बिना डरे काम पर निकल जाते हैं। - मुंबई का गरीब आदमी कभी वेनिस नहीं जा सकता इसलिए जलभराव दरअसल बीएमसी की घर बैठे वेनिस दर्शन योजना है। सरकार को इसमें बारिश के दिनों में हिंडोला और चलाना चाहिए ताकि युवा प्रेमी हिंडोले में बैठकर ‘वो कश्ती वाला क्या गा रहा है’ गा सकें।- मुंबई का जलभराव लोगों को फिट बनाता है। पानी भरे गड्ढे में गिरने की चिंता से लोग सजग रहते हैं और भरे नाले को कूदकर पार करने के लिए फिटनेस पर ध्यान देते हैं।- जल ही जीवन है और जलभराव से लोगों को प्रकृति के करीब रहने का अनुभव मिलता है।- स्कूल की छुट्टियां होती हैं। इससे बच्चों के जीवन पर दबाव कम होता है।

टॅग्स :मुंबई बारिशमौसम रिपोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWeather Updates: पश्चिमी विक्षोभ के बावजूद जम्मू-कश्मीर में मार्च का महीना गुजरा सूखा, 34 फीसदी दर्ज हुई गिरावट

कारोबारकश्मीर मौसमः ताजा बारिश और बर्फ से राहत, गुलमर्ग और सोनमर्ग में बर्फबारी से पर्यटक खुश, ईद के दिन बाजार में रौनक?

भारत8 मार्च 2020 के बाद 21 मार्च 2026?, पिछले 6 वर्षों में मार्च का सबसे ठंडा दिन दर्ज, दिल्ली-एनसीआर में कोहरा, वीडियो

भारतDelhi Weather Today: रिमझिम बारिश के बीच हुई दिल्लीवालों की सुबह, 16 डिग्री तापमान ने बढ़ाई सिहरन; आज रहेगा येलो अलर्ट

कारोबार5 से 6 इंच ताजा बर्फ?, गुलमर्ग में बर्फबारी जारी, पर्यटक खुश और किसान खुशहाल?, ढलान, सड़क और छतों पर बर्फ की चादर

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया