लाइव न्यूज़ :

पीयूष पांडे का ब्लॉग: ठेके पर लोकतंत्र के मनोहारी दर्शन!

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: May 16, 2020 13:52 IST

अब्राहम लिंकन ने लोकतंत्र को लोगों का लोगों द्वारा लोगों के लिए शासन बताया था. बिलकुल यही नजारा ठेके पर था. लोग ही लोगों की लाइन लगवा रहे थे. कतार में लगे सभी लोगों को बोतल मिलने से पहले दुकान बंद न हो जाए, इसके लिए लोग ही पुलिसवाले को समझा रहे थे. जिस तरह ठेके लेते वक्त ठेकेदार मंत्री का सेवक हो जाता है, उसी तरह बोतल लेने से पहले लोग पुलिसवाले के सेवक बने हुए थे.

Open in App

लोकतंत्र ईश्वर के समान है. मानो तो हर जगह, अन्यथा कहीं नहीं. जिस तरह ईश्वर के दर्शन आसान नहीं हैं और ईश्वर का अस्तित्व कई बार विकट आस्था का प्रश्न हो जाता है, उसी तरह देश में कई बार लोकतंत्र भी विकट आस्था का सवाल हो जाता है.

मसलन-जिस अदालत परिसर में बंदा न्याय की गुहार लगाते हुए अपना घर-जमीन बेचकर पहुंचता है, उसी परिसर में वकील उसकी जेब सरेआम काट देते हैं. उस वक्त बंदे को समझ नहीं आता कि लोकतंत्र है, था या अभी-अभी मर गया?

इसी तरह थाने में पुलिस के डंडे के सामने, निजी अस्पतालों में मुर्दे को जीवित बनाए रखने के चमत्कार में और सरकारी अस्पतालों के वार्ड में टहलते कुत्तों के बीच इलाज कराते मरीज की मनोहारी तस्वीरों में लोकतंत्र की अलग-अलग छवियां देखने को मिलती हैं.

मुझे लोकतंत्र की एक अलहदा तस्वीर देखने को मिली शराब के ठेके पर.

आपके  मन में सवाल आ सकता है कि मैं शराब के ठेके पर क्या कर रहा था? लोकतंत्र इसलिए खूबसूरत शय है कि यहां हर व्यक्ति के मन में कोई भी सवाल आ सकता है. लेकिन, लोकतंत्र की ही खूबसूरती है कि यहां हर सवाल का जवाब देना जरूरी नहीं. जिस तरह सूचना के अधिकार के तहत पूछे गए कई सवालों को अधिकारी राष्ट्रीय सुरक्षा का मसला बताकर डम्प कर देते हैं, उसी तरह ‘मैं ठेके पर क्यों था’ का जवाब अपनी सुरक्षा से जुड़ा मसला बताकर मैं डम्प कर रहा हूं. मैं वहां था, बस यह सत्य है. उसी तरह, जिस तरह लोकतंत्र में नेता जनसेवक होता है, ये सत्य है.

लोकतंत्र में जिस तरह सबका बराबर का स्थान होता है, उसी तरह ठेके पर बराबरी का भाव था. मर्सिडीज से उतरा बंदा भी उसी लाइन में था, जिस लाइन में वो बंदा भी था, जो अपनी खटारा कार से आया था. फटी जींस पहने रईसजादे भी उसी लाइन में थे, जिस लाइन में फटी शर्ट पहने रिक्शेवाले लगे थे.

अब्राहम लिंकन ने लोकतंत्र को लोगों का लोगों द्वारा लोगों के लिए शासन बताया था. बिलकुल यही नजारा ठेके पर था. लोग ही लोगों की लाइन लगवा रहे थे. कतार में लगे सभी लोगों को बोतल मिलने से पहले दुकान बंद न हो जाए, इसके लिए लोग ही पुलिसवाले को समझा रहे थे.

जिस तरह ठेके लेते वक्त ठेकेदार मंत्री का सेवक हो जाता है, उसी तरह बोतल लेने से पहले लोग पुलिसवाले के सेवक बने हुए थे. दुकानदार को बोतल देने में कोई परेशानी न हो, इसके लिए लोग बतौर स्वयंसेवक उसकी मदद करने की पेशकश कर रहे थे. ठेके पर लोकतंत्र के दर्शन कर मैं धन्य हो गया.

टॅग्स :कोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियाशराबकोरोना वायरस इंडियाइंडियालोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों