लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान में पैदा हुए इसी डर का इंतज़ार तो भारत 70 वर्षों से कर रहा था!

By विकास कुमार | Updated: April 7, 2019 20:03 IST

आजादी के नाम पर कश्मीर में इस्लामिक जिहाद की प्रयोगशाला स्थापित की गई जिसका परीक्षण कभी जैश-ए-मोहम्मद ने तो कभी हिजबुल मुजाहिद्दीन ने किया. इसी प्रोजेक्ट के तहत कश्मीरी पंडितों को भगा कर घाटी को हिन्दूविहीन कर दिया गया.

Open in App

पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी का एक बयान सामने आया है कि भारत 16 अप्रैल से 20 अप्रैल के बीच एक और हमला कर सकता है. उनके मुताबिक, उनके पास पुष्ट ख़ुफ़िया जानकारी है. कुरैशी ने कहा कि उन्होंने इस बात की जानकारी संयुक्त राष्ट्र और सुरक्षा परिषद के पांच स्थायी सदस्यों को भी दे दी है. इसका मतलब साफ है कि पाकिस्तान खौफ़ में है. 

सर्जिकल स्ट्राइक और बालाकोट एयरस्ट्राइक के बाद पाकिस्तानी सेना और वहां के नेताओं को इस बात का एहसास हो चुका है कि भारत अब पाकिस्तान में घुस कर हमला करने में जरा भी नहीं हिचकेगा. क्योंकि महमूद कुरैशी ने ये भी कहा है कि भारत पीओके में नहीं पाकिस्तान में हमले की योजना बना रहा है. और इस बार निशाना सैनिक प्रतिष्ठान होंगे. 

भारत से तीन लड़ाइयों में हारने के बाद पाकिस्तान ने प्रॉक्सी वॉर को अपना मुख्य हथियार बनाया. आजादी के नाम पर कश्मीर में इस्लामिक जिहाद की प्रयोगशाला स्थापित की गई जिसका परीक्षण कभी जैश-ए-मोहम्मद ने तो कभी हिजबुल मुजाहिद्दीन ने किया. इसी प्रोजेक्ट के तहत कश्मीरी पंडितों को भगा कर घाटी को हिन्दूविहीन कर दिया गया. 

प्रबल राजनीतिक नेतृत्व 

परमाणु बम के धौंस पर भारत को किसी भी तरह की कारवाई करने से रोकने का मनोवैज्ञानिक दबाव पाकिस्तानी जनरलों और नेताओं का एक नापाक फैशन बन गया था. लेकिन बालाकोट एयरस्ट्राइक ने उनके इस भ्रम को भी तोड़ दिया. आतंकवाद की खेती ने उन्हें ऐसी परिस्थिति में लाकर खड़ा कर दिया है जहां दुनिया के देशों के सामने जवाब देना उनके लिए मुश्किल हो गया है. कल तक जो मुस्लिम देश पाकिस्तान के साथ खड़े रहते थे आज वो भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अपने देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित कर रहे हैं. 

बालाकोट एयरस्ट्राइक ने पाकिस्तान को भारत की सैन्य क्षमता के साथ-साथ राजनीतिक नेतृत्व की ताकत का भी एहसास करा दिया है. पाकिस्तान का डर उसके हांफते इस्लामिक जिहाद का और भारत के वैश्विक शक्ति के रूप में उभरने का सबसे विश्वसनीय प्रमाण है. 

टॅग्स :भारतीय वायुसेना स्ट्राइकइंडियापाकिस्तानइमरान खाननरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी