लाइव न्यूज़ :

बिहार में यादगार रहा नीतीश कुमार का कार्यकाल

By लोकमत समाचार सम्पादकीय | Updated: March 9, 2026 20:16 IST

राज्यसभा का सदस्य बनने के लिए मुख्यमंत्री की कुर्सी छोड़ना कई लोगों के गले नहीं उतर रहा है, खासकर तब जब वर्तमान कार्यकाल के लिए बिहार का मुख्यमंत्री बने मुश्किल से चार महीने ही हुए हैं.

Open in App
ठळक मुद्देजल्दी पद छोड़ना था तो विधानसभा चुनाव के दौरान इसका संकेत तो दिया जा सकता था!‘सुशासन बाबू’ का तमगा यूं ही नहीं मिल गया था.पंचायत और नगर निकायों में 50 प्रतिशत महिला आरक्षण लागू किया.

बिहार में नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री पद छोड़ने और राज्यसभा में जाने का मन बनाने से तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं. सियासी गलियारों में चर्चा है कि उन्होंने अपनी बढ़ती उम्र और स्वास्थ्य कारणों से यह फैसला लिया है, जबकि खुद नीतीश कुमार का कहना है कि उनकी विधानमंडल व संसद के दोनों सदनों का सदस्य बनने की इच्छा थी, इसलिए इसी क्रम में वे राज्यसभा का सदस्य बनना चाहते हैं.

हो सकता है कि नीतीश की सचमुच यही इच्छा हो, लेकिन राज्यसभा का सदस्य बनने के लिए मुख्यमंत्री की कुर्सी छोड़ना कई लोगों के गले नहीं उतर रहा है, खासकर तब जब वर्तमान कार्यकाल के लिए बिहार का मुख्यमंत्री बने मुश्किल से चार महीने ही हुए हैं. अगर उन्हें इतनी जल्दी पद छोड़ना था तो विधानसभा चुनाव के दौरान इसका संकेत तो दिया जा सकता था!

या फिर चुनाव ही नीतीश के बजाय किसी और चेहरे पर लड़ा जाता! यह सही है कि चार माह पहले हुए राज्य के विधानसभा चुनाव में भाजपा और जदयू ने गठबंधन में रहते हुए 101-101 सीटों पर चुनाव लड़ा था और जदयू को 85 सीटें मिलीं, जबकि भाजपा 89 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी बनी. इस नाते मुख्यमंत्री पद पर अधिकार तो भाजपा का ही था.

वर्ष 2020 के विधानसभा चुनाव में भी जदयू को 43 सीटें ही मिली थीं, जबकि भाजपा को 74 सीटें, इसके बावजूद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ही बने थे. अब संभव है कि सबसे बड़ी पार्टी होने के नाते प्रदेश भाजपा में भी ऐसे स्वर उठने लगे हों कि मुख्यमंत्री उनकी अपनी पार्टी का होना चाहिए. इसके अलावा पिछले कुछ समय से  उनका मानसिक स्वास्थ्य भी बहुत संतुलित नहीं लग रहा था.

इसलिए हो सकता है उन्हें भी लगा हो कि राज्य की सक्रिय राजनीति से विदाई का उनके लिए यही सही समय है! बहरहाल, सारे किंतु-परंतुओं के बीच, हमें मान लेना चाहिए कि मुख्यमंत्री पद छोड़ने का जो कारण नीतीश कुमार बता रहे हैं, वही सही होगा. जहां तक उनके लगभग दो दशक तक बिहार का नेतृत्व संभालने की बात है, इसमें कोई दो राय नहीं कि वे बिहार को भ्रष्टाचार और कुशासन से मुक्ति दिलाते हुए विकास के रास्ते पर लाए. उन्हें ‘सुशासन बाबू’ का तमगा यूं ही नहीं मिल गया था.

उन्होंने राज्य में जहां पूर्ण शराबबंदी लागू की, वहीं पंचायत और नगर निकायों में 50 प्रतिशत महिला आरक्षण लागू किया. पुलिस में महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण दिया तो जीविका दीदियों के विस्तार से महिला सशक्तिकरण किया. निश्चित रूप से उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान राज्य में विकास के जो मानक तय किए, उन पर खरा उतरने की चुनौती उनके उत्तराधिकारियों के सामने रहेगी. 

टॅग्स :नीतीश कुमारबिहारपटना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारत अधिक खबरें

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?