लाइव न्यूज़ :

ब्लॉग: कांग्रेस के नए मुखिया मल्लिकार्जुन खड़गे की राह नहीं होगी आसान

By लोकमत समाचार सम्पादकीय | Updated: October 21, 2022 14:23 IST

कांग्रेस के नए अध्यक्ष के तौर पर मल्लिकार्जुन खड़गे की राह आसान नहीं है. खड़गे ऐसे समय पार्टी के अध्यक्ष चुने गए हैं जब कांग्रेस को नई ताकत की जरूरत है. खड़गे के सामने सबसे बड़ी चुनौती होगी कि वे स्वतंत्र होकर फैसला ले सकें.

Open in App

कांग्रेस पार्टी को नया मुखिया मिल गया है. दिग्गज नेता मल्लिकार्जुन खड़गेकांग्रेस के अध्यक्ष चुन लिए गए हैं. उन्होंने पूर्व केंद्रीय मंत्री और सांसद शशि थरूर को बड़े अंतर से हराया है. लंबे समय बाद कांग्रेस को नेहरू-गांधी परिवार के बाहर का अध्यक्ष मिला है. 24 साल बाद ऐसा हुआ है, जब कांग्रेस को गैर गांधी परिवार से कोई अध्यक्ष मिला है. 

हालांकि, खड़गे को गांधी परिवार की कठपुतली कहा जा रहा है. खड़गे का अपना 50 साल का राजनीतिक अनुभव है. वह कई जिम्मेदारियां संभाल चुके हैं. लेकिन बतौर अध्यक्ष अब उनके सामने न केवल पार्टी को संगठित करके आगे ले जाने की चुनौती है, बल्कि 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ उसके पहले होने वाले 12 राज्यों के विधानसभा चुनावों में पार्टी को सम्मानजनक जीत दिलाने का दबाव भी होगा. 

देखा जाए तो कांग्रेस के नए अध्यक्ष के तौर पर मल्लिकार्जुन खड़गे की राह आसान नहीं है. खड़गे ऐसे समय पार्टी के अध्यक्ष चुने गए हैं जब कांग्रेस को नई ताकत की जरूरत है. इस समय बाहरी तौर पर तो यह नजर आ रहा है कि कांग्रेस में लोकतंत्र है. परिवारवाद की छाया से कांग्रेस फिलहाल अलग नजर आ रही है. लेकिन, वास्तविकता तो यही है कि कांग्रेस को गांधी परिवार से अलग रखकर बात नहीं की जा सकती. 

अब खड़गे के समक्ष सबसे बड़ी चुनौती होगी कि वे स्वतंत्र होकर पार्टी के लिए फैसला ले सकें. उन्हें गांधी परिवार का प्रतिनिधि होने की छवि से बाहर निकलना होगा. दूसरी बात, कांग्रेस ऐसी स्थिति में पहुंच गई है कि उसमें बड़े संगठनात्मक बदलाव की जरूरत  है. कांग्रेस आज के समय में सबसे बिखरी हुई पार्टी है. 

पार्टी युवा नेताओं की कमी से जूझ रही है. कांग्रेस में केंद्रीय स्तर से लेकर राज्य इकाइयों तक जबर्दस्त गुटबाजी दिखती रही है. मल्लिकार्जुन खड़गे के सामने कांग्रेस के अंतर्विरोध को खत्म करने की भी चुनौती है. पार्टी को नए सिरे से जोड़ने की जरूरत है. नए लोगों को पार्टी से जोड़ना होगा. उनके सामने पार्टी पर अपना नियंत्रण कायम करना, पार्टी में अंदरूनी कलह खत्म करना, युवाओं, दलितों को पार्टी के साथ जोड़ना और पार्टी को वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव में मुकाबले के लिए तैयार करने जैसी चुनौतियों की लंबी फेहरिस्त है. 

एक के बाद एक विधानसभा चुनाव में हार से पार्टी नेता और कार्यकर्ता हताश हैं. अध्यक्ष के तौर पर खड़गे को कार्यकर्ताओं में भरोसा जगाना होगा. पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को यह अहसास दिलाना होगा कि कांग्रेस चुनाव में भारतीय जनता पार्टी का मुकाबला कर सकती है. कार्यकर्ताओं को एकजुट कर उन्हें बूथ लेवल पर एक्टिव करना काफी जरूरी है. पार्टी में कार्यकर्ता और नेता लगातार हाईकमान कल्चर का आरोप लगाते आए हैं. इसे तोड़ना भी नए अध्यक्ष के लिए एक बड़ी चुनौती होगी. 

टॅग्स :मल्लिकार्जुन खड़गेकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतVIDEO: 'मोदी लोगों को डरा रहे हैं', मल्लिकार्जुन खरगे का बयान, फिर आई सफाई

भारतसंविधान पर आक्रमण था और हमने हरा दिया?, राहुल-प्रियंका गांधी ने कहा-लोकतंत्र-अखंडता के लिए बड़ी जीत, वीडियो

भारतTTAADC Election Results: कुल 28 सीट, टिपरा मोथा पार्टी को 24 और बीजेपी को 4 सीट?, 0 पर ढेर सीपीआई, कांग्रेस, आईपीएफटी?

भारतअब समय आ गया है?, आप घर में मां-बहन-बेटी-पत्नी सबका स्मरण करते हुए अपनी अंतरात्मा को सुनिए?, प्रधानमंत्री मोदी ने सांसदों से महिला आरक्षण विधेयक के पक्ष में मतदान करने की अपील की

भारतTTAADC Election Results: भाजपा उम्मीदवार माजी देबबर्मा को 20823 वोट से हराया, टीएमपी प्रत्याशी गीता ने पेकुआरजला-जनमेजय नगर सीट पर किया कब्जा

भारत अधिक खबरें

भारतVIDEO: खाटू श्याम मंदिर पहुंचे CM धामी, बोले - अब बंगाल में आएगा बड़ा बदलाव!

भारत'लुटेरी सरकार को जवाब...,' तमिलनाडु में गरजे सीएम डॉ. मोहन, देखें उनके अंदाज के Photos

भारतशरद पवार मुंबई के अस्पताल में भर्ती, जानें किस हेल्थ प्रॉब्लम से जूझ रहें एनसीपी-एसपी सुप्रीमो

भारतक्या पीएम मोदी ने किया आचार संहिता का उल्लंघन? प्रधानमंत्री के 'राष्ट्र के नाम संबोधन' पर 700 कार्यकर्ताओं ने की चुनाव आयोग से शिकायत

भारत'जन आक्रोश महिला पदयात्रा' के साथ सड़कों पर उतरे सीएम योगी, महिला आरक्षण बिल गिरने पर विपक्ष को दिया कड़ा संदेश