लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश विधानसभा उप-चुनावः केवल सत्ता बचेगी या सियासी इज़्ज़त भी बचा पाएगी बीजेपी?

By प्रदीप द्विवेदी | Updated: November 4, 2020 09:47 IST

वर्ष 2018 के विधानसभा चुनाव के बाद सत्ता में आई कांग्रेस की सरकार 15 महीने में ही सत्ता के जोड़तोड़ के नतीजे में गिरने के बाद वर्ष 2020 मार्च में बीजेपी की सरकार बनी और शिवराज सिंह चौहान पांचवीं बार मुख्यमंत्री बने, परन्तु सत्ता में बने रहने के लिए बीजेपी को उप-चुनावों में कम-से-कम 9 सीटें जीतना जरूरी है.

Open in App
ठळक मुद्देसबसे महत्वपूर्ण, तीन- जिस तरह से एमपी में सियासी जोड़तोड़ करके सत्ता का सियासी खेल खेला गया है, उसे क्या जनता मान्यता देगी?यदि आधी से ज्यादा सीटें बीजेपी नही जीत पाई तो उसकी सियासी साख पर जरूर सवालिया निशान लग जाएगा.उल्लेखनीय है कि मध्य प्रदेश की विधानसभा में कुल 230 सीटें हैं और बहुमत के लिए 116 सदस्य जरूरी हैं.

मध्य प्रदेश में विधानसभा की 28 सीटों के लिए मतदान हो गया है. यहां लगभग सभी सीटों पर मुख्य मुकाबला बीजेपी और कांग्रेस के बीच ही है, हालांकि, कुछ सीटों पर मुकाबला बहुकोणीय भी है.

इस चुनाव के नतीजे तीन प्रमुख सियासी सवालों के जवाब देंगे, एक- क्या बीजेपी करीब 9 सीटें जीत कर केवल सत्ता बचा पाएगी या फिर आधी से ज्यादा सीटें जीत कर सियासी इज्जत भी बचाएगी? दो- क्या कांग्रेस दो दर्जन से ज्यादा सीटें जीत कर हारी हुई सियासी बाजी फिर से जीत पाएगी या आधी से ज्यादा सीटें जीत कर बीजेपी को राजनीतिक आईना दिखा पाएगी और सबसे महत्वपूर्ण, तीन- जिस तरह से एमपी में सियासी जोड़तोड़ करके सत्ता का सियासी खेल खेला गया है, उसे क्या जनता मान्यता देगी?

याद रहे, वर्ष 2018 के विधानसभा चुनाव के बाद सत्ता में आई कांग्रेस की सरकार 15 महीने में ही सत्ता के जोड़तोड़ के नतीजे में गिरने के बाद वर्ष 2020 मार्च में बीजेपी की सरकार बनी और शिवराज सिंह चौहान पांचवीं बार मुख्यमंत्री बने, परन्तु सत्ता में बने रहने के लिए बीजेपी को उप-चुनावों में कम-से-कम 9 सीटें जीतना जरूरी है.

कोई राजनीतिक चमत्कार नहीं होता है, तो यह लगता है कि शिव-राज कायम रहेगा, लेकिन यदि आधी से ज्यादा सीटें बीजेपी नही जीत पाई तो उसकी सियासी साख पर जरूर सवालिया निशान लग जाएगा.उल्लेखनीय है कि मध्य प्रदेश की विधानसभा में कुल 230 सीटें हैं और बहुमत के लिए 116 सदस्य जरूरी हैं. इस वक्त शिव-राज के पास 107 विधायक हैं, मतलब- सत्ता में बने रहने के लिए 9 सीटें जीतनी जरूरी हैं, जबकि कांग्रेस को सत्ता में वापसी के लिए दो दर्जन से ज्यादा सीटें चाहिए!

टॅग्स :उपचुनावमध्य प्रदेशभोपालशिवराज सिंह चौहानकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कमलनाथज्योतिरादित्य सिंधिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां