लाइव न्यूज़ :

संपादकीय: संगठन में अनुशासन दिखना आवश्यक

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: April 28, 2019 18:32 IST

लोकसभा चुनाव 2019: भारतीय जनता पार्टी में शामिल होते ही साध्वी प्रज्ञा ठाकुर की भी जुबान लगातार फिसलने लगी है. समाजवादी पार्टी में आजम खान तो चुनाव आयोग की सजा भी भुगत चुके हैं. 

Open in App

अक्सर चुनावों के आते ही हर राजनीतिक दल में संगठनात्मक गतिविधियों का आरंभ होना सामान्य होता है. मगर चुनावों में अपनी उम्मीदों को सजाए बैठे नेताओं का आपा खोना असामान्य है और बदजुबानी तो पूर्णत: अस्वीकार्य है. अक्सर दिखता है कि कोई नेता टिकट बंटवारे में अपने आप पर नियंत्रण खो बैठता है, कोई पार्टी के प्रचार में अपनी जुबान को जरूरत से ज्यादा खोल बैठता है तो कहीं कोई संगठन की मर्यादाओं को ही ताक पर रख देता है.

दरअसल लोकतंत्र में आचार-विचार की स्वतंत्रता के साथ अनुशासन और सीमाओं को ध्यान में रखने का बहुत महत्व है. किंतु स्वतंत्रता को स्वच्छंदता में बदलना आम हो चला है. पिछले दिनों टिकट बंटवारे के दौरान महाराष्ट्र कांग्रेस में औरंगाबाद जिले के अध्यक्ष अब्दुल सत्तार ने हदें पार कीं. संगठन की बड़ी जिम्मेदारी को संभालने के बाद भी सीमाएं लांघीं. दूसरी ओर कांग्रेस प्रवक्ता प्रियंका चतुव्रेदी के साथ र्दुव्‍यवहार हुआ, जिसमें पार्टी कार्यकर्ताओं को माफी मिल गई.

सभी दलों की एक ही स्थिति 

उधर, भारतीय जनता पार्टी में शामिल होते ही साध्वी प्रज्ञा ठाकुर की भी जुबान लगातार फिसलने लगी है. समाजवादी पार्टी में आजम खान तो चुनाव आयोग की सजा भी भुगत चुके हैं.  इन सारी परिस्थितियों में केवल कांग्रेस ने अब्दुल सत्तार को पार्टी से निष्कासित किया है और प्रियंका चतुव्रेदी ने पार्टी छोड़ी, जबकि भाजपा और सपा में बयानों को कमजोर करने की पुरजोर कोशिश जारी है. साफ है कि यह स्थिति अनुशासनहीनता को शह देने वाली है.

इसमें संगठन की मर्यादा तो दांव पर लगती ही है, उसे बचाव में खुद को किनारे करना पड़ता है. इसलिए अब जरूरी यह है कि हर राजनीतिक संगठन अपने नेताओं से अपनी मान-मर्यादा का ख्याल रखने की अपेक्षा करे. यदि किसी भी रूप में सीमा उल्लंघन होता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई में न तो संकोच किया जाए, न ही समय लगाया जाना चाहिए. कम से कम चुनाव के दौरान तो इसका उदाहरण पेश किया ही जाना चाहिए, जिससे आम जनता में राजनीतिक दलों की प्रतिष्ठा बनी रहे.

अन्यथा हर बार राजनीतिक संगठनों को असहज होना पड़ेगा और नेताओं की गलतियों का नुकसान उठाना पड़ेगा. सार्वजनिक जीवन में आचार-विचार की मर्यादा और अनुशासन सभी पर लागू होता है, जिसके लिए कोई अपवाद नहीं है.

टॅग्स :लोकसभा चुनावभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेससाध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुरप्रियंका चतुर्वेदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे