लाइव न्यूज़ :

जानिए क्यों कांग्रेस से हाथ छुड़ाकर शिवसैनिक बन गईं प्रियंका चतुर्वेदी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 19, 2019 18:41 IST

कांग्रेस की पूर्व प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी शुक्रवार को शिवसेना में शामिल हो गईं। उन्होंने राहुल गांधी के नेतृत्व वाली कांग्रेस पर हाल ही में उनसे दुर्व्यवहार करने वाले कार्यकर्ताओं को फिर से पार्टी में शामिल करने का आरोप लगाया था।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस के सूत्रों का कहना है कि प्रियंका मथुरा या मुंबई की किसी सीट से चुनाव लड़ना चाहती थी।शिवसेना प्रियंका को राज्यसभा के वास्ते संसद में भेजने की तैयारी में है।

कांग्रेस की पूर्व प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी शुक्रवार को शिवसेना में शामिल हो गईं। उन्होंने राहुल गांधी के नेतृत्व वाली कांग्रेस पर हाल ही में उनसे दुर्व्यवहार करने वाले कार्यकर्ताओं को फिर से पार्टी में शामिल करने का आरोप लगाया था। 

लोकसभा चुनाव लड़ना चाहती थीं प्रियंका

प्रियंका खुद चुनाव लड़ना चाहती थीं और उनकी नजर यूपी की मथुरा सीट और महाराष्ट्र के मुंबई उत्तर-पश्चिम सीट पर थी। मुंबई उत्तर-पश्चिम सीट से कांग्रेस से संजय निरुपम चुनाव लड़ रहे हैं जकि मथुरा सीट पर पार्टी ने महेश पाठक चुनाव लड़ाया है। प्रियंका मथुरा की रहने वाली हैं और वर्तमान में मुंबई में रहती हैं। 

शिवसेना भेज सकती है राज्यसभा

शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में चतुर्वेदी का स्वागत किया। ठाकरे ने कहा कि शिवसेना कार्यकर्ताओं को चतुर्वेदी के रूप में एक ‘‘अच्छी बहन’’ मिल गई है। चतुर्वेदी ने कहा कि वह ना केवल महाराष्ट्र बल्कि पूरे देश में शिवसेना को मजबूत करने की ओर काम करेंगी। यह पूछे जाने पर कि पार्टी में चतुर्वेदी को क्या पद दिया जाएगा, इस पर ठाकरे ने कहा, ‘‘मैं उन्हें उनकी क्षमताओं के अनुसार पद दूंगा और ऐसा पद दूंगा जिसमें वह शिवसेना के लिए फायदेमंद सााबित होंगी।’’ 

यह पूछे जाने पर कि वह शिवसेना में क्यों शामिल हुई, भाजपा में क्यों नहीं, इस पर चतुर्वेदी ने कहा कि वह अपनी ‘‘कर्मभूमि’’ मुंबई से ताल्लुक रखती हैं इसलिए वह हमेशा शिवसेना से जुड़ी हुई महसूस करती हैं। शिवसेना प्रियंका को राज्यभा के रास्ते संसद भेज सकती है।

पार्टी में हासिल नहीं कर पाईं शीर्ष नेताओं का विश्वास

कांग्रेस की मीडिया सेल की संयोजक रहीं चतुर्वेदी ने उत्तर प्रदेश में कुछ पार्टी कार्यकर्ताओं को पार्टी में वापस लिए जाने को लेकर नाराजगी जताई थी, जिन्होंने कुछ दिन पहले मथुरा में उनके संवाददाता सम्मेलन में उनसे ‘‘दुर्व्यवहार’’ किया था और उन्हें ‘‘धमकी’’ दी थी। 

प्रियंका का कहना है कि उनके खिलाफ टिप्पणी करने वाले कुछ कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पार्टी ने फिर से शामिल कर लिया, जिससे वह दुखी थीं। कांग्रेस का नाम लिए बगैर चतुर्वेदी ने कहा कि उन्होंने उस पार्टी को दस साल दिए जहां उन्हें लगा कि वह सोशल मीडिया पर ट्रोल होने के बावजूद महिलाओं के मुद्दों पर बोल सकती हैं। 

उन्होंने कहा, ‘‘लगातार दुर्व्यवहार और ट्रोल होने के बावजूद मैं ‘बिंदास’ बोलते रही। मुझे दुख हुआ जब कुछ पार्टी कार्यकर्ताओं ने मेरे बारे में टिप्पणियां कीं। निलंबित करने के बाद उन्हें फिर से पार्टी में शामिल कर लिया गया।’’

पार्टी में प्रियंका रणदीप सुरजेवाला की टीम में काम कर रही थीं। कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कहना है कि मीडिया में इतनी जल्दी राष्ट्रीय स्तर पर छा जाने के बाद उनके अंदर अहंकार आ गया था। वो शीर्ष नेतृत्व के साथ तालमेल बनाने में भी असफल रहीं। 

टॅग्स :लोकसभा चुनावमथुरामुंबईप्रियंका चतुर्वेदी
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीभाई आप 30 साल से काम कर रहे हो और हम सबने आपको रिपीट किया?, सलमान खान ने राजपाल यादव को किया सपोर्ट, पढ़िए वायरल पोस्ट

क्राइम अलर्टनिर्माण स्थल पर काम करने गए थे माता-पिता, 7 वर्षीय बेटी से 45 वर्षीय शख्स ने किया रेप, अरेस्ट

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारत अधिक खबरें

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन