लाइव न्यूज़ :

ब्लॉग: 74वें गणतंत्र दिवस की परेड मे दिखी नए भारत की झलक

By विवेकानंद शांडिल | Updated: January 26, 2023 15:34 IST

गणतंत्र दिवस के इस बारे के परेड में सिर्फ ‘मेड इन इंडिया’ यानी स्वदेशी हथियारों का प्रदर्शन किया गया। भारत में बनी 105 एमएम इंडियन फील्ड गन से 21 तोपों की सलामी दी गई। किसी भी रूसी टैंक को नहीं शामिल किया गया।

Open in App

भारत ने आज अपना 74वां गणतंत्र दिवस बड़े ही शानदार और खास अंदाज में मनाया। इस साल के परेड में कई नई झलकियां पहली बार दिखी।

कर्तव्य पथ पर पहली बार परेड

पहली बार राजपथ की बजाय कर्तव्य पथ पर परेड हुई। यहां मालूम हो कि गत वर्ष ही राजपथ को कर्तव्य पथ का नाम दिया गया था। सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के पहले चरण का उद्घाटन करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसकी घोषणा की थी। 

राज्यों की झांकियों में आस्था की गूंज 

गणतंत्र दिवस की परेड में हर साल विभिन्न राज्यों की झांकियां निकलती है। लेकिन इस बार राज्यों की झांकियों में आस्था की गूंज दिखी। उत्तर प्रदेश की झांकी में अयोध्या के राम मंदिर, झारखंड और जम्मू – कश्मीर की झांकियों में बाबा बैद्यनाथ और अमरनाथ की। असम की झांकी में कामाख्या मंदिर, उत्तराखंड की झांकी में जोगेश्वर धाम और हरियाणा की झांकी में गीता उपदेश के दर्शन हुए।

अग्निवीर भी परेड का हिस्सा बने

गत वर्ष ही मोदी सरकार द्वारा अग्निवीर योजना के ऐलान के साथ ही देश भर में इसका विरोध देखा गया था। लेकिन इस योजना के ऐलान के महज अगले 6 महीने में ही अग्निवीरों का पहला बैच देश सेवा को तैयार है। और भारतीय इतिहास में पहली बार अग्निवीर गणतंत्र दिवस की परेड का हिस्सा बने।

रक्षा क्षेत्र में भारत के आत्मनिर्भरता की झलक

इस साल की परेड में सिर्फ ‘मेड इन इंडिया’ यानी स्वदेशी हथियारों का डिस्प्ले हुआ. भारत में बनी 105 एमएम इंडियन फील्ड गन से 21 तोपों की सलामी दी गई। किसी भी रूसी टैंक को नहीं शामिल किया गया। भारत में बने अर्जुन और आकाश मिसाइल प्रणाली, K-9 वज्र हॉविट्जर्स, नाग एंटी-टैंक गाइडेड मिसाइल, ब्रह्मोस सुपरसॉनिक क्रूज मिसाइल, आकाश एयर डिफेंस मिसाइल और क्विक रिएक्शन फाइटिंग व्हीकल्स.सहित अन्य हथियारों को दिखाया गया। 

नारी शक्ति की झलक

पहली बार केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) की पूरी महिला टुकड़ी ने परेड में हिस्सा लिया। नौसेना सहित कई अन्य मार्चिंग टुकड़ियों में भी महिलाएं शामिल थीं। एक महिला अधिकारी के नेतृत्व में नौसेना की टुकड़ी में 3 महिलाएं शामिल हुई।

मिस्त्र के राष्ट्रपति बने मुख्य अतिथि

मिस्त्र के राष्ट्रपति अब्देल फतेह अल-सिसी इस बार समारोह में मुख्य अतिथि बने। उनके साथ मिस्त्र के 120 सदस्यीय दल ने भी मार्चिंग परेड में हिस्सा लिया।

टॅग्स :गणतंत्र दिवसनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमैं पीएम मोदी, जेपी नड्डा और अमित शाह का आभारी हूं?, नितिन नबीन बोले- कार्यकर्ताओं को समर्पित

भारतबिहार से पहले भाजपा अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ और सिक्किम के प्रभारी, 12वीं पास?, नितिन नबीन को बनाकर भाजपा ने सबको चौंकाया

भारतSydney Mass Shooting: पीएम मोदी ने हनुक्का उत्सव के दौरान बोंडी बीच हमले की निंदा की, कहा- 'आतंकवाद के प्रति ज़ीरो टॉलरेंस'

भारतBJP New President News: नड्डा की जगह क्या शिवराज सिंह चौहान बनेंगे भाजपा के नए अध्यक्ष?, भोपाल और दिल्ली आवास पर सुरक्षा बढ़ाई?

भारततिरुवनंतपुरम नगर निगमः कौन बनेगा मेयर?, दौड़ में ये भाजपा नेता शामिल, देखिए पूरी लिस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतLionel Messi's India Tour 2025: राजनीति नहीं, समुचित उपाय से थमेंगे मैदानों पर हादसे और हंगामे

भारतSardar Vallabhbhai Patel: राष्ट्र की एकता के शिल्पकार थे सरदार पटेल

भारतरिटायरमेंट के बाद भी चाहते हैं रेगुलर इनकम, बेहतरीन है ये स्कीम ,होगी लाखों की बचत

भारतPost Office RD Scheme से 10 साल में बन जाएंगे लखपति! जानें निवेश का आसान तरीका

भारतकार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त नितिन नबीन?, पीएम मोदी, राजनाथ सिंह और अमित शाह ने क्या किया पोस्ट