लाइव न्यूज़ :

गिरीश्वर मिश्र का ब्लॉग: आवश्यकता है लोकतांत्रिक संस्कृति की

By गिरीश्वर मिश्र | Updated: February 1, 2020 08:45 IST

एक तकनीकी दस्तावेज के रूप में संविधान से परिचय और समझदारी सरल नहीं है. इससे आम आदमी इससे दूरी बनाए रखता है. दूसरी ओर राजनीति के चतुर सुजान जाने-अनजाने इसके प्रावधानों की मनचाही व्याख्या भी करते रहते हैं.

Open in App

विश्व के विशालतम प्रजातांत्रिक देश की महत्वाकांक्षाओं  को आकार देने के लिए संविधान बना और उसकी सहायता से सामाजिक विषमताओं और असमानताओं को दूर करने और नागरिक जीवन के विधिसम्मत संचालन की व्यवस्था स्थापित करने की भरसक कोशिश की गई.

उल्लेखनीय है कि देश की सामाजिक-सांस्कृतिक विविधता और बहुलता उस समय भी मौजूद थी जब संविधान बन रहा था. परंतु उस दौरान सब के बीच देश की एकता के असंदिग्ध सूत्र भी तीव्रता के साथ मुखर रूप में उपस्थित थे, उनके प्रति अकाट्य प्रतिबद्धता थी और उनका सबके द्वारा आदर भी किया जाता था. महात्मा गांधी के प्रभाव में राजनैतिक दलों की महत्वाकांक्षाएं देश की व्यापक संकल्पना से सकारात्मक रूप से जुड़ी हुई थीं और उनके न केवल वैचारिक आधार थे बल्कि वे आधार भी अपेक्षाकृत कदाचित अधिक स्पष्ट थे.

संविधान सभा में उदार और खुले मन से वाद-विवाद के कई-कई दौरों के बीच सदस्यों ने संविधान को अंतिम रूप दिया और स्वीकार करते हुए लागू किया. सामाजिक मूल्यों के पक्षधर जन प्रतिनिधियों ने संसदीय शासन के संचालन के लिए प्रकट संकल्पों के रूप में संविधान के अंतर्गत जनता और सरकार दोनों के लिए विधि-निषेधों की एक सुदृढ़ और लचीली  श्रृंखला निर्मित की जिसमें समाज के व्यापक हित के लिए उपाय सुनिश्चित किए गए. एक तकनीकी दस्तावेज के रूप में संविधान से परिचय और समझदारी सरल नहीं है. इससे आम आदमी इससे दूरी बनाए रखता है. दूसरी ओर राजनीति के चतुर सुजान जाने-अनजाने इसके प्रावधानों की मनचाही व्याख्या भी करते रहते हैं.

स्थानीय, क्षेत्रीय और राष्ट्रीय स्तर के दबावों के बीच राजनीति को अपना रास्ता ढूंढना और बनाना पड़ रहा  है. इसका परिणाम कभी-कभी अराजक सी स्थिति को जन्म देता है. सहमति और असहमति के स्वरों के बीच कई बार सुविधाजनक पर विचारहीन समझौते की परिस्थितियां पैदा होती हैं. इससे उपजने वाली राजनैतिक अस्थिरता के फलस्वरूप देश के विकास की कोशिश कमजोर पड़ जाती है. ऐसे में राजनैतिक दलों को अपनी सीमित सोच से ऊपर उठ कर राष्ट्रीय हित के लिए काम करने की जरूरत है. इक्कीसवीं सदी में जो परिस्थितियां बन रही हैं उनको ध्यान में रख प्रजातांत्रिक संस्कृति को विकसित करना आवश्यक है जिसमें नैतिकता और आपसी  संवाद  को अधिकाधिक जगह देनी होगी.

टॅग्स :इंडियाराजनीतिक किस्सेलोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी