लाइव न्यूज़ :

डॉ. एस.एस. मंठा का ब्लॉग: निंदारस में लीन होती राजनीति

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 20, 2019 06:18 IST

चुनावों ने अब मानो लड़ाई का रूप ले लिया है. एक-दूसरे की कमियां खोजने की प्रतिस्पर्धा शुरू हो गई है. बदनामी करने वाली प्रचार मुहिम का फायदा मिलने से राजनीतिक दल इसके लिए करोड़ों रु. खर्च करने को तैयार रहते हैं.

Open in App

डॉ. एस.एस. मंठा

पिछले कुछ महीनों से राजनीति से जुड़े लोग एक-दूसरे की निंदा और गाली-गलौज में लगे दिखाई दे रहे हैं. उनके भाषणों में अपशब्दों की भरमार है. इसके पहले देश की राजनीति में ऐसे शब्दों का इस्तेमाल कभी नहीं हुआ था. इसे देखकर अनुमान लगाया जा सकता है कि भविष्य की राजनीति कैसी होगी. व्यक्तिगत आरोप लगाने में कोई भी राजनीतिक दल पीछे नहीं है. पंद्रहवीं शताब्दी के पूर्वार्ध में फ्रांस के भविष्यवक्ता नास्रेदमस की भविष्यवाणी की तरह, 1946 में पुलित्जर पुरस्कार हासिल करने वाले उपन्यास ‘ऑल द किंग्स मेन’ के लेखक रॉबर्ट पेन ने भी जैसा वर्णन किया था कि भविष्य की राजनीति किस तरह निंदात्मक होने वाली है, आज वैसा ही देखने को मिल रहा है.

वर्तमान दौर में फर्जी खबरें बड़ी संख्या में देखने को मिल रही हैं. नेताओं द्वारा एक-दूसरे पर आपराधिक स्वरूप के आरोप लगाए जा रहे हैं. हैरानी की बात तो यह है कि ऐसे आरोप लगाने वालों पर अदालत में मुकदमा क्यों नहीं चलाया जाता! कोई भी आरोप लगाते समय उसके सबूत उपलब्ध होने चाहिए. लेकिन देखने में आ रहा है कि बिना सबूतों के लगाए जा रहे आरोपों की चुनाव आयोग अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के नाम पर अनदेखी कर रहा है.

ऐसा नहीं है कि चुनावों में एक-दूसरे की निंदा पहले नहीं की जाती थी, लेकिन तकनीकी विकास के चलते आज ऐसी निंदा को सर्वत्र फैलने में देर नहीं लगती. चुनावों ने अब मानो लड़ाई का रूप ले लिया है. एक-दूसरे की कमियां खोजने की प्रतिस्पर्धा शुरू हो गई है. बदनामी करने वाली प्रचार मुहिम का फायदा मिलने से राजनीतिक दल इसके लिए करोड़ों रु. खर्च करने को तैयार रहते हैं.

बंगाल में चुनावी युद्ध के घमासान के बीच एक वरिष्ठ राजनेता ने कहा था, ‘‘तानाशाही में हास्य-व्यंग्य का कोई स्थान नहीं है, तानाशाहों को पसंद नहीं है कि उनकी ओर देखकर कोई हंसे.’’ अगर राजनेता अपनी इस स्थिति को लेकर आत्मनिरीक्षण करें तो सुधार की गुंजाइश बन सकती है. लेकिन दुर्भाग्य से देश में राजनीतिक गिरावट इतनी ज्यादा बढ़ गई है कि  अब उसे पहले के सामान्य स्तर पर वापस लाना संभव नहीं दिखाई देता.

टॅग्स :लोकसभा चुनावभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेसराष्ट्रीय रक्षा अकादमीराजनीतिक किस्सेचुनाव आयोग
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल