लाइव न्यूज़ :

कोशिश करने वालों की हार नहीं होती.... लेकिन अरविन्द केजरीवाल के साथ ऐसा क्यों नहीं हुआ?

By विकास कुमार | Updated: March 5, 2019 14:23 IST

अरविन्द केजरीवाल की राजनीति की बुनियाद ही कांग्रेस विरोध पर खड़ी हुई थी लेकिन उन्होंने समय बीतने के साथ इस पर राजनीतिक अवसरवादिता की नई मंजिल खड़ी कर ली है. 

Open in App
ठळक मुद्देशीला दीक्षित ने आम आदमी पार्टी से किसी भी तरह के गठबंधन से मना कर दिया है.अरविन्द केजरीवाल कांग्रेस से गठबंधन करने के लिए बेताब दिख रहे थे.आप ने दिल्ली की 6 लोकसभा सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नाम का एलान कर दिया है.

दिल्ली में कांग्रेस से गठबंधन करने को बेताब अरविन्द केजरीवाल को मायूसी हांथ लगी है. 6 सीटों पर अपने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी करने के बाद भी आम आदमी पार्टी कांग्रेस को रिझाने का कोई मौका नहीं छोड़ रही थी. लेकिन दिल्ली कांग्रेस की अध्यक्ष शीला दीक्षित ने मीडिया से यह साफ कह दिया है कि आम आदमी पार्टी से कोई गठबंधन नहीं होगा. और कांग्रेस सभी सीटों पर अकेले चुनाव लड़ेगी. शीला के शब्दभेदी बयान केजरीवाल को राजनीतिक चुभन का एहसास कराने के लिए काफी हैं क्योंकि फिलहाल दिल्ली असेंबली में कांग्रेस का कोई प्रतिनिधि मौजूद नहीं है. 

भारतीय राजनीति में 'मिस्टर क्लीन' की उपाधि धारण करने वाले नेता और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल आज कल हताश और निराश चल रहे हैं. बीते दिन राहुल गांधी के साथ केजरीवाल की मीटिंग हुई लेकिन दिल्ली के मुख्यमंत्री कांग्रेस अध्यक्ष को गठबंधन का प्रण नहीं दिला पाए. अरविन्द केजरीवाल को इस बात का अफसोस भी है और उन्होंने इसका खुल कर इजहार भी किया है.

उन्होंने कहा है कि वो मना-मनाकर थक गए लेकिन कांग्रेस गठबंधन के लिए तैयार नहीं हुई. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि हमें बीजेपी के खिलाफ एक साझा उम्मीदवार उतारना होगा और वोटों के बंटवारे को रोकना होगा. अरविन्द केजरीवाल के मुताबिक अगर कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच गठबंधन हो जाए तो बीजेपी दिल्ली की सभी 7 सीटों पर चुनाव हारेगी. 

भाजपा को हराने की बेताबी 

भाजपा को हराने की बेताबी और कांग्रेस से मिलने की जल्दबाजी अरविन्द केजरीवाल के नए पॉलिटिकल प्रोजेक्ट का हिस्सा लगता है. कांग्रेस के साथ केजरीवाल के मिलने की ख्वाहिश कोई नई नहीं है. दरअसल यह भारतीय राजनीति के नियो-पॉलिटिकल स्टाइल का सबसे लैटेस्ट वर्जन है. अरविन्द केजरीवाल की राजनीति की बुनियाद ही कांग्रेस विरोध पर खड़ी हुई थी लेकिन उन्होंने समय बीतने के साथ इस पर राजनीतिक अवसरवादिता की नई मंजिल खड़ी कर ली है. 

कांग्रेस के नेताओं के खिलाफ उन्होंने जो भ्रष्टाचार के सबूत जुटाये थे उसे रामलीला मैदान में अन्ना हजारे के अनशन स्थल पर ही दफना दिया गया है ताकि ईमानदारी और लोकपाल का भूत उनका पीछा नहीं कर पाए. 

यूपीए 2 के अंतिम वर्षों में जब अन्ना हजारे लोकपाल की मांग को लेकर धरने पर बैठे तो लोगों का विशाल हुजूम दिल्ली के रामलीला मैदान में उमड़ गया था. अन्ना आंदोलन के मंच पर यूपीए सरकार के खिलाफ सबसे बुलंद आवाज अरविन्द केजरीवाल की ही होती थी. राजनीतिक महत्वाकांक्षाओं की मजबूरी दोनों ही दौर में है. 

'नायक' का नया वर्जन 

अरविन्द केजरीवाल जब राजनीति में आये थे तो देश में एक उम्मीद की लहर पैदा हुई. लोगों को लगा था कि बीजेपी और कांग्रेस के राजनीतिक स्टाइल से देश को मुक्ति मिलेगी और सुचिता की राजनीति के जरिये उनका 'नायक' देश को नया दशा और दिशा देगा. लेकिन आज की स्थिति यही है कि नायक उनके साथ मिलने को बेताब है जिसे खलनायक बताकर खुद की राजनीतिक स्थापना की थी. 

टॅग्स :अरविन्द केजरीवालशीला दीक्षितराहुल गांधीआम आदमी पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया