लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस का आरोप- नोटबंदी सबसे बड़ा घोटाला! इससे केवल दो लोगों को फायदा हुआ?

By प्रदीप द्विवेदी | Updated: November 9, 2020 20:36 IST

राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने नोटबंदी को लेकर कई सवाल उठाए हैं, जबकि राजस्थान के ही मंत्री प्रतापसिंह खाचरियावास का कहना है कि नोटबंदी से सबका नुकसान हुआ है, केवल अडानी और अंबानी को ही इसका फायदा हुआ है.

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस नेताओं का आरोप है कि यह सबसे बड़ा घोटाला है, जिससे सबका तो नुकसान हुआ है, केवल दो लोगों का फायदा हुआ है.आम जनता के पैसे से ‘मोदी-मित्र’ पूंजीपतियों का लाखों करोड़ रुपय कर्ज माफ किया जा सके.इस राष्ट्रीय त्रासदी के चार साल पर आप भी अपनी आवाज बुलंद कीजिए.

नोटबंदी की वर्षगांठ पर कांग्रेस ने पीएम मोदी सरकार को एक बार फिर आइना दिखाया है. कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि यह सबसे बड़ा घोटाला है, जिससे सबका तो नुकसान हुआ है, केवल दो लोगों का फायदा हुआ है.

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अपने ट्वीट में विस्तार से नोटबंदी के नुकसान गिनाए, तो राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने नोटबंदी को लेकर कई सवाल उठाए हैं, जबकि राजस्थान के ही मंत्री प्रतापसिंह खाचरियावास का कहना है कि नोटबंदी से सबका नुकसान हुआ है, केवल अडानी और अंबानी को ही इसका फायदा हुआ है.

राहुल गांधी का कहना है कि नोटबंदी पीएम की सोची समझी चाल थी ताकि आम जनता के पैसे से ‘मोदी-मित्र’ पूंजीपतियों का लाखों करोड़ रुपय कर्ज माफ किया जा सके.गलतफहमी में मत रहिए- गलती हुई नहीं, जानबूझकर की गयी थी. इस राष्ट्रीय त्रासदी के चार साल पर आप भी अपनी आवाज बुलंद कीजिए.

अशोक गहलोत का कहना है कि- पूरे देश में छोटे व्यापारी, किसान, मजदूर बर्बाद हो गए, काम धंधे सब चौपट हो गए, सबको लाइन में लगा दिया, प्रधानमंत्री मोदी जी ने कहा 21 दिन बाद सब ठीक हो जाएगा, नोटबंदी से फेंक करेंसी, ब्लैक मनी समाप्त हो जाएगी, नक्सलवाद, आतंवाद खत्म हो जाएगा. लोगों ने प्रधानमंत्री पर विश्वास किया.

उन्होंने कहा- मैं चाहूंगा कि प्रधानमंत्री मोदीजी अब तो 4 साल के बाद देशवासियों को बताएं, वाइट पेपर जारी करें कि वास्तव में नोटबंदी के फायदे हुए या नुकसान हुए, यही डेमोक्रेसी है. डेमोक्रेसी में जनता को बताना पड़ता है कि हमारा अमुक फैसला जो है उसका क्या हुआ है, उनको यह बताना चाहिए.

प्रताप सिंह खाचरियावास ने एक वीडियो जारी करते हुए कहा कि- आज ही के दिन 4 वर्ष पूर्व हिंदुस्तान के इतिहास में अर्थव्यवस्था के लिए एक काला दिन आया था, मोदी सरकार ने नोटबंदी करके देश कि अर्थव्यवस्था को बर्बाद करने का काम किया था! 

टॅग्स :नोटबंदीकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)अशोक गहलोतराहुल गांधीनरेंद्र मोदीअमित शाह
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है