लाइव न्यूज़ :

ब्लॉग : सत्ता के लिए किनारे होती राजनीतिक दलों की विचारधारा

By लोकमत समाचार सम्पादकीय | Updated: February 26, 2024 11:26 IST

भारतीय राजनीति में दलों के लगातार बनते-बिगड़ते गठबंधनों से यह साबित हो चला है कि अब विचारधारा व राजनीति की बात आई-गई हो चुकी है। लोकसभा चुनाव हो या क्षेत्रीय स्तर पर सत्ता पाने की लालसा, अब विचारों की कोई अधिक कीमत जान नहीं पड़ रही है।

Open in App

भारतीय राजनीति में दलों के लगातार बनते-बिगड़ते गठबंधनों से यह साबित हो चला है कि अब विचारधारा व राजनीति की बात आई-गई हो चुकी है। लोकसभा चुनाव हो या क्षेत्रीय स्तर पर सत्ता पाने की लालसा, अब विचारों की कोई अधिक कीमत जान नहीं पड़ रही है। ताजा उदाहरण में दिल्ली की राजनीति में आम आदमी पार्टी का जन्म लंबे आंदोलन से कांग्रेस का विरोध करने के लिए हुआ। मगर वह चार राज्यों में कांग्रेस के साथ चुनाव लड़ने का फैसला कर चुकी है। इसी प्रकार उत्तर प्रदेश में ना-ना करते हुए समाजवादी पार्टी से भी कांग्रेस के साथ चुनाव लड़ने के लिए तालमेल हो चुका है. पश्चिम बंगाल में भी तृणमूल कांग्रेस पार्टी और कांग्रेस के बीच गठबंधन के प्रयास जारी हैं।

यही स्थिति भारतीय जनता पार्टी की है, जो बिहार में आलोचना करने और सुनने के बाद भी जनता दल यूनाइटेड के साथ दोबारा सरकार चला रही है। इसी प्रकार महाराष्ट्र में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी में फूट पड़ने के बाद उसे भी साथ ले लिया है। इसके अलावा चुनाव को सामने देख कांग्रेस और अन्य दलों के नेताओं का आना-जाना तो सामान्य प्रक्रिया है। ताजा माहौल में राजनीति के बनते-बिगड़ते नए समीकरण साफ कर रहे हैं कि हर दल का लक्ष्य चुनाव है, न कि विचारों की राजनीति से समाज में अपना स्थान बनाना है। अतीत में देखें तो देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने लोकतांत्रिक समाजवाद के आधार पर एक नए भारत का सपना देखा. इसी प्रकार विख्यात समाजवादी डॉ. राममनोहर लोहिया और जयप्रकाश नारायण ने एक आंदोलन के रूप में समता और समानता की सोच रखी।

पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने देश के समक्ष जाति प्रथा को समाप्त कर तथा धर्मनिरपेक्षता के आधार पर चलने का मार्ग प्रशस्त किया. किंतु अब ये सब बातें उन्हीं दलों के लिए गौण हो चुकी हैं, जिनके नेताओं ने कभी अपनी सोच को पार्टी की विचारधारा का आधार बनाया था। आज तो कांग्रेस की ओर से जातिगत जनगणना की मांग उठाई जा रही है, जो कहीं न कहीं जाति के नाम पर मतविभाजन का आधार है। इसी प्रकार आम आदमी पार्टी को भाजपा की ‘बी’ टीम बताने वाले उससे तालमेल कर रहे हैं। यह साबित करता है कि चाहे अन्ना हजारे के भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन से जन्मी आम आदमी पार्टी हो या फिर समाजवादी आंदोलन से तैयार हुई समाजवादी पार्टी हो, सभी के लिए विचारधारा एक दिखावा है, जिसके नाम पर चलने की बात कहना तो सिर्फ एक बहाना है। असलियत तो वोट की राजनीति है, जिसमें अंतिम लक्ष्य सत्ता को पाना है. लिहाजा जैसे भी और जहां से भी रास्ता सत्ता की ओर जाता हो, उस पर चलने में कोई बुराई नहीं है। अलबत्ता समय की जरूरत है। जिसको लेकर इन दिनों भारतीय राजनीति में कोई दल अपवाद नहीं है। आरोप-प्रत्यारोप केवल दिखावा हैं. सच वही है जो सामने है।

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024BJPकांग्रेससमाजवादी पार्टीआम आदमी पार्टीAam Aadmi Party (AAP)
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब