लाइव न्यूज़ :

अश्विनी महाजन का ब्लॉग: मंदी के वास्तविक कारण को समझें

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: December 28, 2019 15:31 IST

कोई समस्या होगी तो सुझाव भी आएंगे और नीति-निर्माता समस्याओं को दूर करने का प्रयास भी करेंगे. यदि समस्या का सही निदान होता है और उपयुक्त उपचारात्मक उपाय किए जाते हैं तो देर-सबेर हम समाधान कर भी पाएंगे. लेकिन यदि निदान में ही गलती होती है तो समाधान भी गलत ही होगा.

Open in App
ठळक मुद्देकोई समस्या होगी तो सुझाव भी आएंगे और नीति-निर्माता समस्याओं को दूर करने का प्रयास भी करेंगे. यदि समस्या का सही निदान होता है और उपयुक्त उपचारात्मक उपाय किए जाते हैं तो देर-सबेर हम समाधान कर भी पाएंगे.

अश्विनी महाजन

पिछली तिमाही में भारत की जीडीपी की ग्रोथ दर घटकर मात्र 4.5 प्रतिशत रह गई, जो पिछले 26 तिमाहियों की ग्रोथ दर में सबसे कम है. इससे पहले 2012-13 की चौथी तिमाही में ग्रोथ दर 4.3 प्रतिशत दर्ज की गई थी. एक अर्थव्यवस्था, जो दुनिया की बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में सबसे तेज गति से बढ़ रही थी, के लिए यह चिंता का विषय है.

कोई समस्या होगी तो सुझाव भी आएंगे और नीति-निर्माता समस्याओं को दूर करने का प्रयास भी करेंगे. यदि समस्या का सही निदान होता है और उपयुक्त उपचारात्मक उपाय किए जाते हैं तो देर-सबेर हम समाधान कर भी पाएंगे. लेकिन यदि निदान में ही गलती होती है तो समाधान भी गलत ही होगा. भारतीय अर्थव्यवस्था के धीमेपन में यह सच साबित हो रहा है. नीति-निर्माता और साथ ही ‘विशेषज्ञ’ यदि निदान में गलती करते हैं तो समाधानों में भी फिसल सकते हैं.

यह समझना होगा कि यह धीमापन आपूर्ति (सप्लाई) पक्ष के कारण नहीं है, बल्कि मांग (डिमांड) पक्ष के कारण है. वास्तव में अर्थव्यवस्था में मांग में कमी होने के कारण उत्पादन में धीमापन आ रहा है, जबकि अर्थव्यवस्था में अधिक उत्पादन करने की क्षमता बरकरार है. भारत में उच्च मुद्रास्फीति (तेजी से महंगाई) का एक लंबा इतिहास रहा है, जिसके कारण गरीबों को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ा है.

इसके कारण जो धन उत्पादक कार्यों में लग सकता था, वह जमाखोरी और कालाबाजारी के लिए लगने लगा, जिससे संसाधनों का गलत उपयोग होता था. एक दशक से ज्यादा समय से पारित वित्तीय दायित्व एवं बजटीय प्रबंधन (एफआरबीएम) एक्ट के तहत सरकार ने स्वयं पर अपने राजकोषीय घाटे को एक सीमा तक रखने का अंकुश लगाया था. इसे धीरे-धीरे लागू किया जा रहा है.

सीमित राजकोषीय घाटे के साथ-साथ नोटबंदी जैसे उपायों से देश में लिक्विडिटी कम होने के कारण मुद्रा-स्फीति की दर बहुत कम हो गई. समझना होगा कि थोड़ी मात्रा में मुद्रा-स्फीति उत्पादन एवं निवेश को प्रोत्साहित करती है.

महंगाई दर घटने से निवेश के लिए प्रोत्साहन कम हो गया, जिसके कारण मांग में धीमापन देखा गया और यही नहीं हमारी सकल स्थिर पूंजी निर्माण की दर भी घट गई.वर्तमान समस्या का स्थायी समाधान तभी हो सकता है, जब गरीबों के पास क्रय शक्ति बढ़े और उससे मांग बढ़े.

टॅग्स :इंडियाशेयर बाजारshare bazar
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअब डील पक्की! भारत-अमेरिका ट्रेड एग्रीमेंट की फाइनल तैयारी शुरू, खुलेंगे निवेश के नए रास्ते

भारतफ्री में पढ़ें विदेश के टॉप विश्वविद्यालयों में! भारत सरकार दे रही है 125 छात्रों को स्कॉलरशिप, जानें कैसे करें अप्लाई

विश्व'आपने मंज़ूरी दी थी, अब आप ही गोलीबारी कर रहे हैं': ईरानी हमले के बाद भारतीय जहाज़ से वायरल हुआ आपातकालीन संदेश, WATCH

विश्व"ईरान और भारत के बीच संबंध बहुत मजबूत", होर्मुज जलडमरूमध्य के पास टैंकरों पर हमले के बाद तेहरान के प्रतिनिधि ने कही ये बड़ी बात

पूजा पाठAkshaya Tritiya 2026: आखा तीज पर भूलकर भी न करें ये काम, वरना रूठ जाएंगी मां लक्ष्मी; जानें क्या करें और क्या न करें?

भारत अधिक खबरें

भारतVIDEO: खाटू श्याम मंदिर पहुंचे CM धामी, बोले - अब बंगाल में आएगा बड़ा बदलाव!

भारत'लुटेरी सरकार को जवाब...,' तमिलनाडु में गरजे सीएम डॉ. मोहन, देखें उनके अंदाज के Photos

भारतVIDEO: 'मोदी लोगों को डरा रहे हैं', मल्लिकार्जुन खरगे का बयान, फिर आई सफाई

भारतशरद पवार मुंबई के अस्पताल में भर्ती, जानें किस हेल्थ प्रॉब्लम से जूझ रहें एनसीपी-एसपी सुप्रीमो

भारतक्या पीएम मोदी ने किया आचार संहिता का उल्लंघन? प्रधानमंत्री के 'राष्ट्र के नाम संबोधन' पर 700 कार्यकर्ताओं ने की चुनाव आयोग से शिकायत