लाइव न्यूज़ :

ऋतुपर्ण दवे का ब्लॉग: भारत में जबर्दस्त जोश पाकिस्तान हुआ बेहोश!

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 27, 2019 06:31 IST

पूर्व सेना प्रमुख के साथ राष्ट्रपति रह चुके मुशर्रफ ने भारत की ताकत को पहली बार खुले तौर पर मान कर पाकिस्तान की मुश्किलें ही बढ़ाईं. लेकिन फिर भी पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान पुलवामा हमले का सबूत मांगते रहे.

Open in App

पाकिस्तान के लिए मंगलवार का सवेरा कालिख भरा था. शायद ही वह कभी इसे भूल पाएगा. भले ही भारत के जवाब को कुछ भी नाम दिया जाए लेकिन यह सच है कि पाकिस्तान बेहद घबराया हुआ दिख रहा है. पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ ने भी हाल ही में दुबई में पाकिस्तान को बिना होमवर्क भारत से लड़ने से गुरेज की सलाह दी थी.

पूर्व सेना प्रमुख के साथ राष्ट्रपति रह चुके मुशर्रफ ने भारत की ताकत को पहली बार खुले तौर पर मान कर पाकिस्तान की मुश्किलें ही बढ़ाईं. लेकिन फिर भी पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान पुलवामा हमले का सबूत मांगते रहे. निश्चित रूप से पूरी दुनिया को पता है कि जैश का पनाहगार कौन है. 

महज 21 मिनट की उड़ान और केवल 90 सेकेंड के एयर सर्जिकल स्ट्राइक ने एक साथ तीन आतंकी ठिकानों पर जो कहर बरपाया उसने पूरी दुनिया का ध्यान खींच लिया. हालांकि इस बात की आशंका थी कि भारत कुछ बड़ा करेगा तथा अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने भी यही इशारा किया था. लेकिन पाकिस्तान है जो मानता नहीं. 

जैश के आतंकी पनप तो रहे हैं बल्कि उन्हें पूरी सुरक्षा और मदद भी दी जा रही है. ऐसे में भारत के सामने सिवाय और  कोई चारा भी नहीं था. भारत के मिराज 2000 विमानों ने 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस पर जो दमखम  दिखाया था उसे ठीक एक महीने बाद 26 फरवरी को पीओके में घुसकर कर 12 विमानों ने सच कर दिखाया और बालाकोट, चिकोटी तथा मुजफ्फराबाद में आतंकियों के लांच पैड्स पर 1000 किलो बम गिराकर जैश के कंट्रोल रूम को तबाह कर दिया. बालाकोट में आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के सबसे बड़े ठिकाने को ध्वस्त कर दिया गया. 

दुनिया जानती है कि पाकिस्तान की आर्थिक हालत खस्ताहाल है. लेकिन उसकी लंबी जुबान अभी भी कैंची के जैसे चल रही है. जिस बालाकोट को भारतीय वायुसेना ने निशाना बनाया है, वह पाकिस्तान के खैबर-पख्तूनख्वा प्रांत के मानसेहरा जिले में है. बालाकोट लंबे वक्त से आतंकी और जिहादी गतिविधियों का केंद्र है.  बंटवारे के बाद से ही जनरल जिया उल हक के जमाने में यह आतंकी गतिविधियों का केंद्र बन गया था और इसी कारण अमेरिका की रडार पर भी है. मानसेहरा, ङोलम सहित कुछ और इलाकों में पाक समर्थित आतंकी संगठनों को बसाने का काम पाकिस्तानी आर्मी कर रही है.    

 इधर अमेरिका ने भी अपने सैनिक सीरिया और अफगानिस्तान से हटा लिए हैं. सीरिया और यमन गृहयुद्ध में सऊदी, यूएई एक तरफ रूस और ईरान एक तरफ थे. जबकि अमेरिका सऊदी की तरफ था जिसकी रु चि अब घट गई है. वहीं अमेरिका का झुकाव भारत की तरफ साफ है जबकि इजराइल हमारे साथ रहेगा क्योंकि वह मुस्लिम आतंकवाद का कट्टर विरोधी है. ऐसे में अलग-थलग पड़े पाकिस्तान पर क्या गुजर रही होगी समझा जा सकता है. यह सच है कि युद्ध कोई विकल्प नहीं है लेकिन आतंक को पनाह देना भी कोई समझदारी नहीं.

टॅग्स :भारतीय वायुसेना स्ट्राइकइमरान खानपाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे