लाइव न्यूज़ :

वीवीएस लक्ष्मण का कॉलम: मुंबई के खिलाफ हैदराबाद को कैसे मिली हार

By वीवीएस लक्ष्मण | Updated: May 4, 2019 10:13 IST

जीत के करीब पहुंच कर भी गुरुवार की रात हैदराबाद को मुंबई से हार का सामना करना पड़ा।

Open in App

जीत के करीब पहुंच कर भी गुरुवार की रात हैदराबाद को मुंबई से हार का सामना करना पड़ा। हालांकि वानखेड़े पर 'खतरनाक' मुंबई के खिलाफ हमारे लिए स्थितियां सकारात्मक थीं। अब प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए शनिवार को हमें हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी। सधी हुई गेंदबाजी और अच्छे क्षेत्ररक्षण के दम पर हमने मुंबई को 5 विकेट पर 162 रन के स्कोर पर रोका।

रिद्धिमान साहा और मार्टिन गप्टिल ने टीम को अच्छी शुरुआत भी दिलाई। लेकिन, बीच के ओवर में राहुल चाहर और क्रुणाल पंड्या की फिरकी ने सारा गेम बिगाड़ा। इन दोनों के आठ ओवर में केवल 43 रन ही बन पाए जिससे टीम पर दबाव बढ़ा।

आखिरकार मुकाबला सुपर ओवर में पहुंचा जिसमें मुंबई ने जीत दर्ज की। मनीष पाण्डेय और मोहम्मद नबी इस मुकाबले के हीरो रहे। मनीष ने तीसरे स्थान पर खेलते हुए परिपक्वता दिखाई। स्वाभाविक बल्लेबाजी करते हुए उन्होंने लय को बरकरार रखा। मुंबई की गेंदबाजी का मुख्य आधार बुमराह और मलिंगा के खिलाफ भी मनीष और नबी ने बढि़या बल्लेबाजी की। नबी बतौर ऑलराउंडर पहचान बना रहे हैं। मनीष ने आखिरी गेंद तक संघर्ष करते हुए मुकाबला टाई कराया।

सुपर ओवर के पहली गेंद पर जब विकेट गिरता है तो वह बड़ा झटका होता है। चार गेंदों में केवल आठ रन बनने से नौ रन का लक्ष्य मुंबई के लिए कठिन नहीं रहा। टीम वर्क के रूप में हैदराबाद ने अच्छा प्रदर्शन किया लेकिन अब भी सुधार की गुंजाइश है। अंकतालिका को देखते हुए टीम बेहतर स्थिति में है, लेकिन आरसीबी के खिलाफ जीत से ही प्लेऑफ में जगह मिल पाएगी।

वर्तमान सत्र में अनेक मुकाबलों का रोमांच आखिरी गेंद तक कायम रहा। अंतिम सप्ताह में तीन टीमों के बीच प्लेऑफ के लिए जद्दोजहद जारी है। मेजबानों के लिए यह अच्छी बात है। मुकाबले का लुत्फ उठाने के लिए स्टेडियम में दर्शकों की भीड़ भी बढ़ेगी।

टॅग्स :आईपीएल 2019मुंबई इंडियंससनराइज़र्स हैदराबादवीवीएस लक्ष्मणइंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल)
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटSRH vs LSG: टॉप ऑर्डर के ढहने के बाद, हेनरिक क्लासेन और नीतीश रेड्डी ने शतकीय साझेदारी में जड़ी फिफ्टी

क्रिकेटसफलता के लिए कौशल से ज्यादा आत्मविश्वास की जरूरत, मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने कहा- समीर रिजवी ने कमाल की पारी खेली

क्रिकेटदिल्ली कैपिटल के समीर रिज़वी ने छीनी रोहित शर्मा से IPL 2026 की ऑरेंज कैप, एमआई के खिलाफ खेली 90 रनों की विनिंग पारी

क्रिकेटDC vs MI: समीर रिज़वी की आक्रामक बल्लेबाजी से दिल्ली कैपिटल्स की दूसरी जीत, मुंबई इंडियन्स को 6 विकेट से हराया

क्रिकेटDC vs MI: दिल्ली कैपिटल्स की लगातार दूसरी जीत, MI को घर में दी मात!

क्रिकेट अधिक खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

क्रिकेटशुभमन गिल कब तक करेंगे आईपीएल 2026 में वापसी? इंजरी कितनी गंभीर? जानें

क्रिकेटआईपीएल 2026ः 12 गेंद में चाहिए था 15 रन, 19वां-20वां ओवर, आर्चर-देशपांडे की किया कमाल और 8 रन दिए और 6 रन से दिलाई जीत