लाइव न्यूज़ :

वीवीएस लक्ष्मण का कॉलम: पाकिस्तान के खिलाफ खेल के हर मोर्चे पर भारत हावी रहा

By वीवीएस लक्ष्मण | Updated: June 18, 2019 10:11 IST

Open in App
ठळक मुद्दे'हाईवोल्टेज' मुकाबले से पूर्व बने माहौल के बावजूद भारत ही जीत का प्रबल दावेदार था। पाकिस्तान के पास भारतीय टीम के 'क्लास और गहराई' का जवाब नहीं था।

अपेक्षा के अनुरूप इस 'हाईवोल्टेज' मुकाबले से पूर्व बने माहौल के बावजूद भारत ही जीत का प्रबल दावेदार था। पाकिस्तान के पास भारतीय टीम के 'क्लास और गहराई' का जवाब नहीं था। केवल टॉस जीतकर ही उसके गेंदबाज स्थितियों को भुनाते हुए भारतीय टॉप ऑर्डर पर दबाव बना सकते थे। हालांकि कप्तान सरफराज ने टॉस भी जीता, पहले आठ ओवर उनके गेंदबाजों ने सधी हुई गेंदबाजी भी की। लेकिन, संयम के साथ खेलते हुए रोहित शर्मा और केएल राहुल की सलामी जोड़ी ने जल्द ही मुकाबले पर अपनी पकड़ मजबूत कर ली।

रोहित की बल्लेबाजी लाजवाब रही। खासतौर से बैकफुट पर वह आत्मविश्वास के साथ खेलते हैं। उन्हें शॉट्स खेलते देखकर मजा आता है। 140 रन बनाने के बावजूद वह लंबी पारी खेल सकते हैं लेकिन दुर्भाग्यवश वह आगे नहीं बढ़ पाए। टीम की ठोस शुरुआत में राहुल ने भी अहम योगदान दिया। धवन की गैरमौजूदगी में रोहित के साथ स्तरीय अर्धशतकीय पारी खेलकर इस युवा ओपनर ने अपनी क्षमता का परिचय दिया।

एक अच्छे खिलाड़ी की यही पहचान होती है कि वह मिले अवसर को भुनाने में सफल रहे। रोहित और राहुल की सलामी जोड़ी ने 136 रन की साझेदारी कर विराट का बड़ा काम किया। इसके बाद भारतीय कप्तान को आक्रामक अंदाज में खेलते हुए टीम को 350 के पास पहुंचाना था। बारिश की खलल से पहले तक विराट ने इसे बखूबी आगे बढ़ाया, लेकिन इसके बाद उनकी लय प्रभावित हुई। फिर भी 336 रन का लक्ष्य इस तरह के बेहद दबाव वाले मुकाबले में बड़ा स्कोर ही होता है।

टीम संयोजन ने भी मुझे उस समय प्रभावित किया जब भुवी हैमस्ट्रिंग के चलते चोटिल हो गए। सभी गेंदबाजों ने मिलकर इस नाजुक दौर से टीम को उबार लिया। विजय शंकर का क्या कहना? अपने विश्व कप डेब्यू मैच की पहली ही गेंद पर विकेट झटकना अपने आप में बड़ी बात होती है। हार्दिक ने भी विकेट झटके।

इन सब के बीच कुलदीप के योगदान की अनदेखी नहीं की जा सकती। इस 'चाइनामैन' गेंदबाज ने 80 किमी प्रति घंटे से भी कम की रफ्तार से गेंदबाजी कर जिस तरह गेंद को टर्न कराया उसे देखकर उनकी खूबियों का पता चलता है। जिस गेंद पर उन्होंने बाबर को आउट किया वह 'सर्वश्रेष्ठ' थी। किसी भी प्रारूप में इस गेंद पर विकेट मिलना तय था।

बेशक, पाकिस्तान के खिलाड़ी हार से दुखी होंगे लेकिन उन्हें इस बात को स्वीकार करना चाहिए कि वे एक मजबूत टीम से हारे हैं। एक ऐसी टीम जिसका न केवल विश्व स्तर पर सिक्का चलता है बल्कि उसके पास होनहार और उदीयमान क्रिकेटरों की फौज मौजूद है।

टॅग्स :आईसीसी वर्ल्ड कपभारत vs पाकिस्तानवीवीएस लक्ष्मण
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटEid 2026: सचिन तेंदुलकर से लेकर मोहम्मद सिराज तक, इन क्रिकेटर्स ने ऐसी दी बधाई

क्रिकेटODI World Cup 2027: आईपीएल में करो धमाका और वनडे विश्व कप खेलो?, 28 मार्च से शुरू हो रहे मैच पर 5 राष्ट्रीय चयनकर्ता रखेंगे नजर?, 20 संभावित प्लेयर शार्टलिस्ट?

क्रिकेटविश्व क्रिकेट में टीम इंडिया राज?, मिताली राज ने कहा-बरसों पुराना सपना सच हो रहा, टी20, वनडे और अंडर-19 विश्व चैंपियन हम?

क्रिकेट2023 एकदिवसीय विश्व कप के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हार?, शुभमन गिल ने कहा- 2026 में टी20 जीते और 2027 में वनडे विश्व जीतेंगे

क्रिकेटलो जी कर लिया फैसला, 2027 वनडे विश्व कप पर फोकस?, टी20 मैच कम खेलेंगे बुमराह, 18 माह अधिक से अधिक खेलेंगे एकदिवसीय मैच?

क्रिकेट अधिक खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

क्रिकेटSRH vs LSG: टॉप ऑर्डर के ढहने के बाद, हेनरिक क्लासेन और नीतीश रेड्डी ने शतकीय साझेदारी में जड़ी फिफ्टी

क्रिकेटशुभमन गिल कब तक करेंगे आईपीएल 2026 में वापसी? इंजरी कितनी गंभीर? जानें