लाइव न्यूज़ :

वीवीएस लक्ष्मण का कॉलम: ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज जीत से भारतीय टीम को होंगे ये फायदे

By वीवीएस लक्ष्मण | Updated: January 8, 2019 09:26 IST

ऑस्ट्रेलिया में ऐतिहासिक जीत दर्ज करने वाली विराट कोहली और उनके साथियों की सफलता की खुशी को महज चंद शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता।

Open in App

ऑस्ट्रेलिया में ऐतिहासिक जीत दर्ज करने वाली विराट कोहली और उनके साथियों की सफलता की खुशी को महज चंद शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। मेरा भी सपना था कि मैं ऑस्ट्रेलिया में जीत दर्ज करने वाली टीम का सदस्य बनूं। मुझे खुशी है कि इसे विराट की टीम ने सच कर दिखाया।

इस बात को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता कि पर्थ में मिली हार के बाद भ्रमणकारी टीम ने सारा ध्यान टीम वर्क पर दिया। पराजय के बाद मायूसी के दौर से दोबारा अपने आप को तैयर करना आसान नहीं होता। हालांकि विराट की कप्तानी में टीम ने इसे बेहद आसान कर दिखाया और सीरीज 2-1 से अपनी झोली में डाल ली।

इस ऐतिहासिक कामयाबी में पुजारा ने सबसे बड़ा योगदान दिया। उन्होंने जिम्मेदारी अपने कंधों पर ली और संयम के साथ खेलते हुए एक अनूठी मिसाल कायम की। जरूरी मौकों पर विराट और अजिंक्य रहाणे के अलावा मयंक अग्रवाल और हनुमा विहारी जैसे युवाओं ने जिस कौशल का नजारा पेश किया उसे मेरा सलाम। मयंक और हनुमा की बल्लेबाजी ने माहौल ही बदल दिया। ऋषभ पंत ने भी कमाल की बल्लेबाजी की। भारतीय क्रिकेट के भविष्य के लिए ये सारी बातें सकारात्मक साबित होंगी।

जसप्रीत बुमराह के तेज आक्रमण की जितनी सराहना की जाए उतनी कम ही है। फिटनेस और कौशल के दम पर यह गेंदबाज जब अधिक आक्रामक नजर आता है तो विपक्षी बल्लेबाजों की परेशानियां देखते बनती हैं। पहले टेस्ट में अश्विन ने अहम योगदान दिया। साथ ही रवींद्र जडेजा और कुलदीप यादव ने अंतिम टेस्ट में घातक गेंदबाजी की। इस सभी के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता।

यह ऐतिहासिक जीत भारतीय क्रिकेट को नई ऊंचाई प्रदान करने वाली साबित होगी। इस जीत से युवा खिलाड़ियों को कुछ कर दिखाने की प्रेरणा मिलेगी। विराट की कप्तानी, बल्लेबाजी की शैली और टीम भावना को महत्व देना जैसी बातें भी क्रिकेट प्रेमियों के लिए यादगार साबित होंगी।

टॅग्स :भारत Vs ऑस्ट्रेलियाविराट कोहलीवीवीएस लक्ष्मण
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK Tickets 2026: आज से बुकिंग LIVE! फ्री मेट्रो और एंट्री के नए रूल्स

क्रिकेट2 रन से आगे निकले हिटमैन रोहित शर्मा?, आईपीएल में किसी एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी?

क्रिकेट4027 रन से साथ नंबर-1?, आईपीएल में लक्ष्य का पीछा करते हुए सबसे अधिक बल्ले से योगदान?, देखिए टॉप-5 खिलाड़ी की सूची

क्रिकेटRCB Vs SRH: 38 गेंद, 69 नाबाद रन, 5 चौके और 5 छक्के?, विराट कोहली बोले-मैदान पर वापस आना अच्छा, स्ट्राइक पर वापस आने दो और बीच-बीच में चौके लगाओ?

क्रिकेटRCB vs SRH: पडिक्कल और कोहली ने आरसीबी को दिलाई जीत, IPL ओपनर में सनराइजर्स हैदराबाद को 6 विकेट से हराया

क्रिकेट अधिक खबरें

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

क्रिकेटSRH vs LSG: टॉप ऑर्डर के ढहने के बाद, हेनरिक क्लासेन और नीतीश रेड्डी ने शतकीय साझेदारी में जड़ी फिफ्टी