लाइव न्यूज़ :

वीवीएस लक्ष्मण का कॉलम: डेविड वॉर्नर मानसिक रूप से बेहद मजबूत

By वीवीएस लक्ष्मण | Updated: May 1, 2019 17:01 IST

राजस्थान के हाथों पराजय से हैदराबाद के खिलाड़ियों का मनोबल गिरना स्वाभाविक था, लेकिन सोमवार को पंजाब के खिलाफ उनके शानदार प्रदर्शन ने मुझे बेहद प्रभावित किया।

Open in App

राजस्थान के हाथों पराजय से हैदराबाद के खिलाड़ियों का मनोबल गिरना स्वाभाविक था, लेकिन सोमवार को पंजाब के खिलाफ उनके शानदार प्रदर्शन ने मुझे बेहद प्रभावित किया। जयपुर में हम 175 रन के स्कोर के आगे बढ़ रहे थे, लेकिन अचानक टीम के लड़खड़ाने से 15 रन कम बने।

राजस्थान ने आसानी से लक्ष्य हासिल कर लिया। इसके बाद पंजाब के खिलाफ घरेलू मैदान पर वर्चस्व बनाने का मौका था जिसे टीम हासिल करने में कामयाब हो गई। असल में यह मुकाबला हमारे लिए अहम था लिहाजा बड़े स्कोर के लिए अच्छी शुरुआत भी जरूरी थी।

वॉर्नर और सहा की सलामी जोड़ी ने यही किया। मैं वृद्धिमान का समर्थक हूं। वह मौका मिले या ना मिले, हमेशा अपनी ओर से योगदान देने के लिए तैयार होते हैं। उनके चेहरे की खिलखिलाती हंसी हमेशा युवा खिलाड़ियों को प्रेरित करती है। लंबे समय तक बेंच स्ट्रेंग्थ का हिस्सा बनने के बाद मिले मौके को भुनाने पर मुझे खुशी हुई।

डेविड वॉर्नर के बारे में क्या कहना? पिछला वर्ष उनके लिए समस्याओं से भरा रहा। ऐसे में कोहनी का दर्द। सत्र की शुरुआत में उनको लेकर अधिक आशावादी नहीं थे। स्पर्धा का कार्यक्रम जारी होने के बाद पहले 12 मुकाबलों के लिए उनकी उपलब्धता के बारे में बताया गया।

जब टीम की तैयारियां जोर-शोर से चल रही थीं, वार्नर ने कोच टॉम मूडी को संदेशा भेजकर 500 रन बनाने का वादा किया। यह खोखली घोषणा नहीं थी। उन्होंने लक्ष्य निर्धारित कर उसे हासिल करके दिखाया। वर्तमान सत्र में वॉर्नर ने 692 रन बनाए जिसके चलते टीम प्ले ऑफ की मजबूत दावेदार बनकर उभरी है। मानसिक रूप से मजबूती और पत्नी कैंडिस के साथ के चलते ही वार्नर क्रिकेट मैदान पर लौट पाए हैं।

हैदराबाद वॉर्नर का दूसरा घर जहां के लोग उनसे बेहद प्यार करते हैं। लगातार पांच सत्र में 500 रन बनाना आसान नहीं है। इस दौरान उन्होंने स्ट्राइक रेट को भी कायम रखा। इसी से उनकी योग्यता का अंदाजा लगाया जा सकता है। वह सही रूप से मैच विनर है और आईपीएल के इतिहास में छाप छोड़ने वाला क्रिकेटर है।

टॅग्स :डेविड वॉर्नरवीवीएस लक्ष्मणसनराइज़र्स हैदराबादआईपीएल 2019
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटSRH vs LSG: टॉप ऑर्डर के ढहने के बाद, हेनरिक क्लासेन और नीतीश रेड्डी ने शतकीय साझेदारी में जड़ी फिफ्टी

क्रिकेटईशान किशन-अभिषेक शर्मा से टकराएंगे ऋषभ पंत?, हैदराबाद में 5 अप्रैल को दोपहर 3.30 बजे देखिए चौके-छक्के, कौन किस पर भारी, आंकड़े

क्रिकेटमैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना और खाते में 1 डिमेरिट अंक?, आखिर क्यों सनराइजर्स हैदराबाद के उप कप्तान अभिषेक शर्मा पर आईपीएल ने लिया एक्शन

क्रिकेट24 गेंद, 4 चौके, 39 रन और 2 विकेट, कमाल का प्रदर्शन, प्लेयर ऑफ द मैच के साथ नीतिश कुमार रेड्डी ने किया धमाल

क्रिकेटSRH का तूफान, KKR को 65 रन से हराकर मचाया धमाल

क्रिकेट अधिक खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

क्रिकेटशुभमन गिल कब तक करेंगे आईपीएल 2026 में वापसी? इंजरी कितनी गंभीर? जानें

क्रिकेटसफलता के लिए कौशल से ज्यादा आत्मविश्वास की जरूरत, मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने कहा- समीर रिजवी ने कमाल की पारी खेली